Sonam Wangchuk को ले जाया गया अस्पताल
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रविवार सुबह दिल्ली पुलिस के बड़ी संख्या में जवान जंतर-मंतर पहुंचे, जिसके बाद वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि लगातार अनशन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ रही थी और उनका वजन भी 9 किलो से ज्यादा कम हो गया था। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल लेकर गई है। वहीं, जंतर-मंतर पर मौजूद अन्य प्रदर्शनकारियों को भी हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
#sonamwangchuk #hungerstrike #dharmendrapradhan #protest #hospital #delhipolice
पहले Ayodhya...अब Badrinath, आस्था से गद्दारी आखिर किसकी जिम्मेदारी?
सनातन धर्म और करोड़ों हिंदुओं की आस्था के सबसे बड़े केंद्रों पर हो रहे विवादों ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पहले अयोध्या और अब बद्रीनाथ धाम को लेकर उठ रहे सवाल सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही के नहीं हैं, बल्कि ये आस्था के साथ हो रहे बड़े खिलवाड़ की तरफ इशारा करते हैं। आखिर इसके पीछे किसकी लापरवाही है? क्या इसके पीछे कोई सोची-समझी राजनीति है या फिर व्यवस्था का पूरी तरह फेल हो जाना? इस विशेष रिपोर्ट में हम उन कड़वे सवालों की तह तक जाएंगे, जिनसे अक्सर आंखें मूंद ली जाती हैं। देखिए पूरी सच्चाई।
@MonikaS6784
#Ayodhya #Badrinath #SanatanDharma #FaithAndPolitics #BadrinathDham #AyodhyaUpdate #ReligiousPolitics #Debate #BreakingNews
देवबंद में मदरसों, मस्जिदों और मजारों को प्रशासन का नोटिस! जानिए क्या है पूरा मामला।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रशासन ने देवबंद इलाके में स्थित कई मदरसों, मस्जिदों और मजारों को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आखिर प्रशासन ने यह नोटिस क्यों जारी किया है? इसमें क्या मांग की गई है और इसके पीछे की असली वजह क्या है? देखिए हमारी इस खास ग्राउंड रिपोर्ट में!
@MonikaS6784
#Deoband #DeobandNews #Saharanpur #MadarsaNotice #UPNews #BreakingNews #DeobandMadarsa #YogiGovernment
Dehradun में CM Dhami ने बैंकर्स के साथ की बैठक, वित्तीय व्यवस्थाओं को और मजबूत करने पर फोकस
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की अहम बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ऋण-जमा अनुपात (क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो) को बेहतर करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बैंक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिन जनपदों में ऋण-जमा अनुपात कम है, वहाँ फोकस बढ़ाया जाए। इसके लिए उन्होंने प्रभावित जिलों में नियमित रूप से विशेष लोन शिविर (कैंप) आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वरोजगार और अन्य कार्यों के लिए आसानी से ऋण मिल सके।
@MonikaS6784
#dehradun #cmpushkarsinghdhami #slbc #bankers #importantupdate #uttarakhandnews
Nation 27 पर देखिए देश-विदेश की हर अहम खबरें! | Nation27
Nation 27 पर आपको मिलेंगी देश-विदेश की हर बड़ी और ताज़ा खबरें सबसे पहले। राजनीति, क्राइम, मौसम, खेल और अन्य सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Nation 27 के साथ और रहें हर पल अपडेट।
#Nation27#LatestNews #BreakingNews #IndiaNews #WorldNews #TopHeadlines #NewsUpdate #PoliticalNews #CrimeNews #WeatherUpdate #SportsNews #ViralNews #HindiNews #NewsChannel #DailyUpdates #nation27 #nation27live
बंगाल में रेप के आरोपी का एनकाउंटर, मुठभेड़ के दौरान प्रभास मंडल की मौत
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ 12 साल की नाबालिग बच्ची से रेप और हत्या के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब आरोपी को पूछताछ के बाद क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले जाया गया था और उसने वहाँ से भागने की कोशिश की। न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी प्रभास मंडल ने अचानक एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली और भागने लगा। आत्मरक्षा और उसे रोकने के लिए पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें आरोपी को गोली लग गई। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि बारुईपुर में 4 जुलाई को एक 12 वर्षीय लड़की लापता हो गई थी, जिसका शव अगले दिन 5 जुलाई को एक तालाब से बरामद हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या की पुष्टि होने के बाद पूरे इलाके में भारी जनाक्रोश और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में प्रभास मंडल और आनंद सरदार नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
@MonikaS6784
#crimenews #westbengal #rapecase #encounter #policeaction #dakshin27pargana
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के सैदपोरा इलाके में शनिवार को उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।
सूत्रों के मुताबिक, इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, हालांकि सेना और पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अभियान देर रात तक जारी रहा।
#Shopian #SouthKashmir #Encounter #SecurityForces #IndianArmy #JammuAndKashmir #AntiTerrorOperation #BreakingNews #KashmirValley
बदायूं में 25 हजार का इनामी बदमाश शनि का एनकाउंटर, 12 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज
उत्तर प्रदेश के दातागंज में शुक्रवार देर रात पुलिस और जहरखुरानी गैंग के सरगना के बीच एक भीषण मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। इस गोलीबारी में पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बदमाश की गोली से एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ है। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास: पुलिस के अनुसार, दातागंज पुलिस बेलाडांडी पुल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार को जब रुकने का इशारा किया गया, तो ड्राइवर गाड़ी रोकने के बजाय उसे तेजी से भगा ले गया। घेराबंदी और हमला: कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की कार फंस गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेर लिया। खुद को फंसा देख कार सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इनामी सरगना गिरफ्तार: गिरफ्तार किया गया शातिर बदमाश जहरखुरानी के कई मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
#Badaun #UPNews #Encounter #PoliceEncounter #UttarPradeshPolice #CrimeNews #BreakingNews
हापुड़ की DSO पर FIR दर्ज, जबरन जमीन कब्जाने का आरोप
सहारनपुर जनपद में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) सीमा चौधरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनकी सगे मां ने ही डीएसओ समेत पांच लोगों के खिलाफ थाना सरसावा में धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम मीरपुर सीतापुर निवासी मुनेश रानी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, उनकी बेटी सीमा चौधरी, संजीव कुमार चौधरी, राजेंद्र राणा, गंभीर और नरेश कुमार ने मिलीभगत कर उनकी जमीन पर अवैध कब्जे की साजिश रची। तहरीर में यह गंभीर आरोप भी लगाया गया है कि पीड़िता की जानकारी के बिना उनके बैंक खाते में ₹15 लाख जमा कराए गए और उनकी मर्जी के बिना ही खाते का अवैध संचालन भी किया जाता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
#DSO #hapur #filefir #crimenews #upnews #saharanpur