योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सकारात्मक और ऊर्जावान जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।
आज दिनांक 21 जून, 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मा० पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश राणा जी एवं जनपद के नोडल अधिकारी महोदय श्री संजय कुमार जी, निदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्ध अकादमी, उ०प्र० की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास किया गया।
#अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस #InternationalYogaDay #HealthyLifestyle #Yoga #FitIndia #Wellness
दिनांक 20 जून 2026 को तहसील कैराना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए।
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष जन सम्पर्क एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 19-06-2026 को प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन मा० पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश राणा जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों द्वारा कृषक भाईयों को प्राकृतिक खेती के बारे में प्रोत्साहनीय जानकारी दी गई।
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष जन सम्पर्क एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 17-06-2026 को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन मुख्य अतिथि श्री स्वतन्त्र देव सिंह जी, मा० मंत्री, जल शक्ति विभाग, उ०प्र० की गरिमामयी उपस्तिथि में सिटी ग्रीन्स, शामली में आयोजित हुआ। साथ ही अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ भी मा० मंत्री जी द्वारा किया गया।
दिनांक 15-06-2026 को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों का उक्त दिवस का वेतन बाधित किये जाने के निर्देश दिए गए।
दिनांक 15-06-2026 को केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष जन सम्पर्क एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन श्री हनुमान टीला धाम में किया गया। कार्यक्रम में मा० सदस्य, विधान परिषद् चौ० वीरेंद्र सिंह जी, मा० सदस्य विधान परिषद श्री मोहित बेनीवाल जी एवं मा० विधायक सदर श्री प्रसन्न चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दिनांक 15-06-2026 को विकास खण्ड शामली में मा० सदस्य, विधान परिषद् श्री मोहित बेनीवाल जी की उपस्थिति केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष जन सम्पर्क एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे जन सामान्य को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।
दिनांक 12-06-2026 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित सीएम डैशबोर्ड अंतर्गत विकास कार्यों की बैठक में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
दिनांक 09-06-2026 को पूर्वान्ह 10 बजे विकास भवन में संचालित कार्यालयों का औचक रूप से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों / कर्मचारियों की उपस्थिति की समीक्षा की गयी।
दिनांक 08-06-2026 को जनपद में निर्माणाधीन विकास भवन का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और ठेकेदार को निर्माण कार्य को त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण ढंग से किये जाने तथा अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए।
दिनांक 07-06-2026 को विकास खण्ड कांधला की ग्राम पंचायत, नाला में संचालित अस्थाई गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण करते हुए गोशाला पर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों / कर्मचारियों को आवश्यक दिशा - निर्देश दिए।
अपने हाथों लगाए पेड़ पर जब फल आने लगे तो मन को एक अवर्णनीय सुख की अनुभूति होती है। विकास भवन के उद्यान में मेरे द्वारा लगाए इस आम के पेड़ पर भी इस साल टिकोरे आए हैं!!
आज झाल ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल (रेट्रोफिकेशन) की एक परियोजना ग्राम पंचायत को सौंपा गया, इस अवसर पर ग्रामीणों से कुछ ऐसा संदेश दिया, जल केवल एक संसाधन नहीं है, यह जीवन का सार है।
"जल है तो कल है, जल नहीं तो कुछ भी नहीं।"
@UPGovt@UpRuralDev@dm_shamli