@RJDforIndia Tumlog bus ac me baithke tweet tweet khelte rho bahar ky horha hai uska ky mtlb hai ek birodhi dal ka neta hai oo videsh ghum rha hai ek yadav ldka mara gya waha Milne tkk nhi gya bus yadavka vote lene aata hai or kuchh nhi
बहुत से छात्रों और नौजवानों ने गैस सिलेंडर से जुड़ी समस्या के बारे में यहां कमेंट किया है। हमारे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस तरह के कमेंट हैं-कुल मिलाकर हजारों कमेंट हैं, और ये सब अपनी तकलीफ एकदम वाजिब बता रहे हैं।
इनके पास बहुत विकल्प भी नहीं है। बाहर की थाली भी महंगी होती जा रही है। बड़ी विकट स्थिति है और ये बहुत लंबे समय तक इस हालात को झेलने ���ी स्थिति में नहीं हैं।
जो अंतरराष्ट्रीय हालात हैं, वो सभी लोग समझते हैं, लेकिन पेट कहां मानता है-चूल्हा बुझने की नौबत आ गई है।
सक्षम लोग तो किसी भी तरह अपनी व्यवस्था कर लेंगे, लेकिन प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और युवाओं की चिंता सबसे पहले होनी चाहिए।
सबसे पहला काम तो मैं यह कर रहा हूं कि सरकार की जो भी संबंधित एजेंसियां हैं और सक्षम लोग हैं, उन्हें इस पोस्ट में टैग कर रहा हूं। अगर मेरी बात उन तक पहुंचे, तो ��रकार को जमाखोरी और कालाबाजारी पर तुरंत नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
जिन लोगों के पास पुराने पांच लीटर वाले सिलेंडर हैं, उन्हें समुचित दाम पर भरवाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरफ से जमाखोरी और कालाबाजारी न करने की अपील भी की जानी चाहिए-नागरिकों पर इसका असर जरूर पड़ेगा।
बाकी सरकार के स्तर पर और भी योग्य लोग बैठे होंगे, जिनके पास इस स्थिति से निपटने के लिए और भी कारगर उपाय होंगे-बस जो भी करना है, वह अतिशीघ्र किया जाए।
@narendramodi @PetroleumMin @RIL_Updates @BPCLimited
@HardeepSPuri @PMOIndia @HMOIndia @BJP4India @IndianOilcl @HPCL