1.43 लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली… फिर भी भर्ती का इंतजार क्यों?
उत्तर प्रदेश में लाखों शिक्षक अभ्यर्थी सालों से एक सवाल पूछ रहे हैं—भर्ती का विज्ञापन आखिर कब आएगा?
प्रयागराज की सड़कों पर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी कोई भीख नहीं मांग रहे। वे अपनी योग्यता, वर्षों की मेहनत और रोजगार के अधिकार की मांग कर रहे हैं।
B.Ed, BTC/D.El.Ed, TET और CTET जैसी योग्यताएं हासिल करने के बाद भी अगर भर्ती नहीं आती, तो इन युवाओं का भविष्य आखिर किसके भरोसे है?
एक तरफ स्कूलों में शिक्षकों की कमी की खबरें हैं, दूसरी तरफ लाखों योग्य युवा नौकरी के इंतजार में हैं।
पद खाली हैं… अभ्यर्थी तैयार हैं… फिर भर्ती क्यों नहीं?
#UPTeacherBharti #TeacherBharti #TeacherVacancy #UPTeacher #PrimaryTeacher #BEd #BTCDLED #TET #CTET #SuperTET #TeacherProtest #UPNews #SarkariNaukri #GovernmentJobs #Education #UttarPradesh
"मोदी जी का 2 करोड़ और योगी जी का 13 लाख नौकरियों का वादा झूठा निकला!
प्रयागराज में शिक्षक भर्ती की जायज मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे युवाओं और महिलाओं पर रात 2 बजे पुलिस का लाठीचार्ज 'गुंडाराज' का प्रमाण है।
लोकतंत्र में 'लाठीतंत्र' नहीं चलेगा! हम नौजवानों के संघर्ष के साथ मजबूती से खड़े हैं।
बिना डरे लड़ेंगे और अपना अधिकार लेंगे!
"लड़ेंगे और जीतेंगे "
पिछले 9 साल से शिक्षक भर्ती नहीं आई, अब 9 साल बाद केवल 11000 पदों पर भर्ती आने की बात की जा रही है,
कम से कम 60k पर भर्ती आनी चाहिए और D.el.ed. 2024 बैच के छात्रों को भी शामिल किया जाना चाहिए।
यूपी सरकार बताए—जब पद खाली हैं, योग्य युवा सड़कों पर हैं, तो 60 हज़ार शिक्षक भर्ती पर कुंडली मारकर क्यों बैठी है? आख़िर सरकार की नीयत क्या है?
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के 21 मई 2025 के आधिकारिक दस्तावेज़ में यूपी के Elementary स्कूलों में करीब 1.37 लाख शिक्षक पद खाली बताए गए, जिनमें 59,882 पद सीधी भर्ती के हैं।
अभ्यर्थी भी लगभग 60 हज़ार पदों पर भर्ती ही मांग रहे हैं। फिर विज्ञापन जारी करने में दिक्कत क्या है?
स्कूल शिक्षक को तरसें, बेरोज़गार युवा सड़कों पर आंदोलन करें और सरकार भर्ती दबाकर बैठी रहे—यह कैसा शासन है?
आठ साल का इंतज़ार बहुत हुआ।
अब आश्वासन नहीं—भर्ती का विज्ञापन जारी कीजिए।
#प्राथमिक_शिक्षक_भर्ती_60000_दो
उत्तर प्रदेश में 60 हजार से अधिक प्राथमिक शिक्षक पद खाली हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में Teachers की कमी है,
कई स्कूल प्रभावित हो रहे हैं, बच्चों को पढ़ाने वाले नहीं हैं।
फिर भी Primary Teacher Recruitment का न कोई नोटिस आ रहा है, न कोई साफ जवाब। सिर्फ सीमित शहरी पदों से स्कूलों की जरूरत पूरी नहीं हो रही।
सवाल @myogiadityanath ji से है जब पद खाली हैं, स्कूलों में शिक्षकों की जरूरत है और बच्चे पढ़ाई के हकदार हैं,
आखिर किसका इंतज़ार किया जा रहा है?
#60_हजार_शिक्षक_भर्ती #Prayagraj #Teachervacancy
प्रयागराज में योगीराज या गुंडाराज ?
60 हज़ार शिक्षक भर्ती की माँग व माध्यमिक शिक्षकों के भर्ती नियमों में बदलाव के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण तरीके से भूख हड़ताल/धरना कर रहे छात्रों के साथ पुलिस की बर्बरता देखिए।
रात 2 बजे छात्रों को गुंडों की तरह मारा पीटा गया।
लोकतंत्र में लाठीतंत्र आपकी "तानाशाह सत्ता" के अंत का कारण बनेगा योगी जी।
उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार एक बात याद रखें कि युवाओं को जितना सताया जाएगा जितना इन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाएगा। यह युवा छात्र उतने ही मजबूत बनेंगे।
अभ्यर्थी अपने हक जायज मांग और अधिकार के लिए लड़ रहे 60,000 शिक्षक भर्ती का विज्ञापन युवाओं के 8 सालों के लंबे इंतजार की मांग है इसलिए सरकार को जल्द से जल्द युवाओं के मांग के अनुसार भर्ती के विज्ञापन को जारी करना चाहिए इस तरह से युवाओं को सड़कों पर धरना देने को मजबूर ना किया जाए क्योंकि सरकार जितना चुप्पी साधेगी, जितना लेट लतीफी करेगी।
युवाओं का यह हुजूम उतना ही बढ़ता जाएगा।
@myogiadityanath@BasicShikshaUP@UPGovt@upessc
#UPTeacherVacancy #शिक्षक_भर्ती_दो
#prayagraj #शिक्षक_भर्ती
किसी एक की आवाज़ दबाने से, शांत कराने से सैकड़ों रजत सिंह पैदा होंगे, आज के आंदोलन में यह उदाहरण रहा ।
हमारे पाँच दिन के अनवरत धरने का परिणाम सड़कों पर दिखा। आज पूरे देश मे 60k शिक्षक भर्ती मुद्दा गूँज रहा है😢🙏
सरकार से निवेदन है कि बेरोजगार को रोजगार दे ।
#60k_शिक्षक_भर्ती
प्रयागराज के आस पास व प्रदेश के तमाम बेरोजगार युवा अपने हक व अधिकार की खातिर प्रयागराज में पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन का सहयोग करें,
प्रशासन को अपना काम करने दे,
हमे अपने मुद्दे से नहीं भटकना है,
हमारा लक्ष्य एक ही है - शिक्षक भर्ती
हम छात्रों के साथ खड़े हैं।
: CJP
'11,000 में दम नहीं... 60,000 से कम नहीं'
- ये नारे प्रयागराज में वे बेरोजगार युवा लगा रहे हैं, जो प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे हैं
8 साल बीत गए, लेकिन यूपी में भर्ती नहीं आई। जब भी युवा सवाल पूछते हैं तो शिक्षा मंत्री 'शिक्षक-छात्र' अनुपात समान है कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
यूपी में स्कूलों और शिक्षा की हालत किसी से छिपी नहीं हैं, लेकिन BJP सरकार को न बच्चों की चिंता है, न ही युवाओं की।
चिंता होगी भी कैसे- दिनभर जुमलेबाजी करने से फुर्सत मिले तब ना...
आज अनवरत धरना के चौथे दिन 15 लाख छात्र धरना स्थल पर पहुँचे.!!
आखिर मैं किन छात्रों के लिए 60 हजार शिक्षक भर्ती निकलवा रहा हूँ 😢🙏
इस बार माननीय पूर्व मुख्यमंत्री @yadavakhilesh जी भी हम सब के आंदोलन को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं ।
आखिर किससे अपना दर्द साझा करे ।
एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से आग्रह करता हूँ कि जल्द युवाओं के उज्जवल भविष्य हेतु शिक्षक भर्ती निकालने का काम करिए,
अन्यथा अब छात्रों को मजबूरन आपका इस्तीफा लेना होगा,
आप सब अपना सुझाव कमेंट बॉक्स के माध्यम से ज़रूर बताएं 👇
पत्थर गिरजाघर, प्रयागराज में प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। ✊
8 वर्षों के इंतजार के बाद अब युवाओं की आवाज़ को अनदेखा करना आसान नहीं होगा।
यह भीड़ किसी एक व्यक्ति की नहीं, **हजारों D.El.Ed युवाओं के भविष्य और प्रदेश की बेहतर शिक्षा व्यवस्था की आवाज़ है।**
अब मांग स्पष्ट है—
**बड़ी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी हो।
नगरीय + ग्रामीण संवर्ग को जोड़कर व्यापक भर्ती दी जाए।**
#UPPRT_संयुक्त_विज्ञापन_दो
#60हजार_प्राथमिक_शिक्षक_भर्ती