"न मिलने के लिए 5 लाख चाहिए और न टिकट के लिए 3 करोड़"
नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद जी का यह वीडियो कल सीतापुर से बाराबंकी जाते समय का है जहां रास्ते में कुछ ग्रामीणों द्वारा रोका गया
फिर उस भीषण गर्मी में सड़क किनारे बने एक छप्पर के नीचे वो रूके, ग्रामीणों से मुलाकात की और बाइट दी। इस दौरान जिस तख्त पर चन्द्रशेखर आजाद जी बैठे हुए थे, वहीं बगल में गांव के कुछ बुजुर्ग भी बड़ी सहजता के साथ बैठे हुए थे
यह होता है एक जमीनी नेता और उसका जमीन से जुड़ाव। यह वो नेता है जिसके ऊपर दो बार गोलियों से हमला हो चुका है, जिसे हर दिन जान से मारने की धमकियां मिलतीं हैं....फिर भी वो बिना डरे जनता के बीच है
ऐसे ही हम चन्द्रशेखर आजाद के दीवाने नहीं हैं। अब पूरे बहुजन समाज की एकमात्र उम्मीद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी ही हैं...!!
मुझे ASPK एवं भीम आर्मी में ये बंदा बहुत अच्छा लगता हैं राजन भाई!!
यह व्यक्ति भीम आर्मी की विचारधारा से शुरुआती दौर से साथ हैं
कभी भी इस भाई ने पद, प्रतिष्टा, की लालच नही रखी निस्वार्थ भाव से आज भी एक कार्यकर्ता की तरह भीम आर्मी में कार्य कर रहे हैं
@BhimArmyChief
लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी की अध्यक्षता में आयोजित आज़ाद समाज पार्टी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ।जिसमे2027में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों साक्षात्कार लेकर आवेदन लिए
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
संगठन पार्टी की मजबूती अनुशासन से ही संभव है!
भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी हम सभी के संघर्षों का प्रतीक हैं। ऐसे में संगठन के शीर्ष नेतृत्व, विशेषकर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह जी और भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी, को आपस में बंद कमरे में बैठकर रणनीतिक चर्चा करनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर लाइव आकर या सार्वजनिक रूप से आंतरिक मामलों पर बात करने से कार्यकर्ताओं में भ्रम फैलता है और विरोधियों को हमारे खिलाफ माहौल बनाने का मौका मिल जाता है। मिशन की एकता और गोपनीयता बनाए रखना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
सच्चा नेतृत्व वही है जो मतभेदों को आपसी संवाद से सुलझाए और मंच पर सिर्फ एकजुटता दिखाए। हमें अपनी ताकत को बिखेरने के बजाय उसे सही दिशा में एकजुट करना होगा, ताकि बहुजन आंदोलन को कमजोर करने की हर साजिश नाकाम हो सके। जय भीम!
-प्रीतम कुमार बौद्ध ✍🏾 (@Pritamkrbauddh)
कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं!
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई विनय रतन सिंह जी ने उन जमीनी शेरों का दर्द बयां किया है, जो तपती धूप और कड़ाके की ठंड में हाथों में 'झंडा और डंडा' लेकर संगठन को सींचते हैं। आज समय आ गया है कि इन वफादार भाइयों के पसीने का हिसाब हो!
बाहर से आने वाले नेताओं का स्वागत तो ठीक है, लेकिन जो कार्यकर्ता सालों से लाठियां खा रहे हैं, जेल जा रहे हैं, उनका हक मारा नहीं जा सकता। विनय भाई की आजाद समाज पार्टी (ASP) से 40% टिकट हिस्सेदारी की मांग बिल्कुल जायज है। टिकट और सम्मान पर पहला हक उस भाई का है जिसने संगठन की नींव मजबूत की है, न कि चुनाव देखकर पाला बदलने वाले 'पैराशूट' नेताओं का!
यह हमारी आपसी बात है, हमारे भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी के सामने रखा गया हक है। हम एकजुट हैं और अपने हक की लड़ाई मंच से लेकर चुनावी मैदान तक लड़ेंगे! @VinayRatanSingh
जिसकी मेहनत, उसका हक़!
आज़ाद समाज पार्टी (ASP) की बुनियाद भीम आर्मी के जांबाज़ कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से सींची गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई विनय रतन सिंह जी ने बिल्कुल सच कहा है—"भीम आर्मी का कार्यकर्ता सिर्फ़ रैलियों में भीड़ जुटाने और दरी बिछाने के लिए नहीं है!"
मिशन को यहाँ तक पहुँचाने वाले ज़मीनी योद्धाओं को उनका असली सम्मान मिलना ही चाहिए। इसलिए ASP के राष्ट्रीय महासचिव पद पर भीम आर्मी का ही कोई समर्पित चेहरा होना चाहिए और आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं को 40% टिकटों की हिस्सेदारी मिलनी ज़रूरी है। બહાર से आए नेताओं के बजाय अपने ही भाइयों को आगे बढ़ाना होगा।
यह कोई विवाद नहीं, बल्कि अपनों के बीच अपने हक़ की मज़बूत और जायज़ आवाज़ है। भीम आर्मी और ASP एक ही शरीर की दो आँखें हैं।
भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी के नेतृत्व में हम सब मिलकर इस हक़ की लड़ाई को और बुलंद
करेंगे।
माननीय @BhimArmyChief व राष्ट्रीय अध्यक्ष @AzadSamajParty नगीना लोकसभा से लोकप्रिय सांसद श्री चंद्रशेखर आजाद जी ने कहा था कि दबाव की राजनीति भाजपा के लोग करते हैं हम नहीं - सहमत
अब यह भी समझने का प्रयास कीजिए कि संगठन अनुशासन से चलता है, सोशल मीडिया पर लाइव आकर दबाव बनाने से नहीं!
भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि करोड़ों शोषितों, वंचितों और बहुजनों के हक-अधिकारों की लड़ाई का एक मजबूत मंच है।
इस आंदोलन को आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई श्री चंद्रशेखर आजाद जी ने अपने खून-पसीने और कड़े संघर्ष से सींचा है।
आज विनय रतन सिंह जी द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव आकर 40% हिस्सेदारी की मांग करना और पार्टी को तोड़ने जैसी धमकी देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, गैर-जिम्मेदाराना और घोर अनुशासनहीनता है।
हम इन बातों का पुरजोर विरोध करते हैं, क्योंकि - बातचीत का मंच बंद कमरा होता है, सोशल मीडिया लाइव नहीं, यदि कोई बात या सुझाव था, तो उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के सामने बैठकर, दल के भीतर जिम्मेदारी से रखा जा सकता था। लाइव आकर इस तरह की बयानबाजी करना केवल व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और विरोधियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश नजर आती है।
संगठन और आंदोलन सिद्धांतों से चलते हैं, किसी की व्यक्तिगत धमकियों से नहीं, पार्टी को तोड़ने की बात करना उन लाखों निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अपमान है जो दिन-रात ज़मीन पर संघर्ष कर रहे हैं।
हमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर आजाद जी के फैसले और उनकी दूरदर्शिता पर अटूट विश्वास है, आंदोलन और पार्टी के हित में जो भी निर्णय होगा, हर सच्चा कार्यकर्ता उसके साथ मजबूती से खड़ा है।
अनुशासनहीनता और स्वार्थ की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। हम सब एकजुट हैं और भाई चंद्रशेखर आजाद जी के हाथों को और मजबूत करेंगे।
जय भीम! जय भारत! ✊🔥
#AzadSamajParty #ChandrashekharAzad #Unity #MissionFirst
विरोधी दलों द्वारा भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के बीच हो रही फूट डालने की कोशिश के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष @VinayRatanSingh जी ने खुद उन्हें कड़ा जवाब दिया
उन्होंने स्पष्ट कहा कि भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी व चन्द्रशेखर आजाद उनकी आत्मा है और आत्मा से अलग कोई नहीं सकता
"क्या विनय रतन अपनी आत्मा से अलग हो सकता है?"
विरोधी दलों द्वारा भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के बीच हो रही फूट डालने की कोशिश के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष @VinayRatanSingh जी ने खुद उन्हें कड़ा जवाब दिया
उन्होंने स्पष्ट कहा कि भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी व चन्द्रशेखर आजाद उनकी आत्मा है और आत्मा से अलग कोई नहीं सकता
विनय रतन सिंह जी द्वारा कुछ मांगें चन्द्रशेखर आजाद जी के समक्ष रखी गयीं हैं, जिनपर पार्टी व संगठन के लोग स्वयं विचार-विमर्श कर लेंगे...अतः मनुवाद की गोदी में बैठे दल टांग न अड़ाएं, यह हमारा आपसी मामला है हम देख लेंगे
बस एक बात याद रखो, भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी एक दूसरे के पूरक हैं। दो दिल एक जान हैं, ये अलग-अलग नहीं बल्कि एक ही हैं...!!
तस्वीर 1:- एक्टर विजय (तमिलनाडु में)
तस्वीर 2:- चन्द्रशेखर आजाद (उत्तर प्रदेश में)
मैं फिर बोल रहा हूं, तमिलनाडु में जो करिश्मा एक्टर विजय की TVK ने किया, यूपी में वही करिश्मा चन्द्रशेखर आजाद की ASP करेगी
संघर्ष की हमेशा जीत होती है, आगे भी होगी ✊🏻
@BhimArmyChief@actorvijay
सत्ता परिवर्तन यात्रा के रोड शो के दौरान शामली के रविदास मंदिर में कुछ लोगों ने मा॰ सांसद चंद्रशेखर आज़ाद जी का सम्मान करना चाहा।
भाई ने कहा "जब तक आपकी जमीन का मामला हल नहीं होगा और आपको न्याय नहीं मिलेगा, तब तक मुझे सम्मान नहीं चाहिए।"
जनता का हक़ ही सबसे बड़ा सम्मान है। ✊💙
कल 4 जून से बिजनौर में सत्ता परिवर्तन यात्रा में उमड़े इस जनसैलाब ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये 🔥
नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में शुरू हुई यह यात्रा अब उत्तर प्रदेश की गद्दी पर जाकर ही रूकेंगी
चन्द्रशेखर आजाद पूरे विपक्ष के अकेले नेता हैं
आज बिजनौर में सत्ता परिवर्तन यात्रा में उमड़े इस जनसैलाब ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये 🔥
नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में शुरू हुई यह यात्रा अब उत्तर प्रदेश की गद्दी पर जाकर ही रूकेंगी
चन्द्रशेखर आजाद पूरे विपक्ष के अकेले नेता हैं जो भाजपा व उसकी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर है!!
यह जनसैलाब है, परिवर्तन का आगाज़ है।
उत्तर प्रदेश तैयार है, बदलाव का संकल्प लेकर जनता मैदान में है।
अब अन्याय, दमन और अहंकार की राजनीति को जनता जवाब देगी। आज से उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की नई शुरुआत है।
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh@AzadSamajParty@Ba4_itcell_mp
@JaikyYadav16 क्यों जैकी यादव इसमें फेंकना क्या है? तुम्हें यह असंभव लग रहा है क्योंकि जिन पार्टियों के फेंके टुकड़ों से पल रहे हो उन्होंने कभी जनता की भलाई के लिए राजनीति की ही नहीं
पर चिंता मत करो, चन्द्रशेखर आजाद जी की सरकार होगी तो हर वह कार्य होगा जिसकी तुमने कल्पना भी नहीं की होगी..!!
भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रही धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रयागराज में सड़कों पर उतरे युवाओं की लड़ाई अपने भविष्य और अपनी मेहनत को बचाने की लड़ाई है।
इस संघर्ष में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पूरी मजबूती के साथ छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी है।
#Prayagraj #StudentProtest #PaperLeak
राष्ट्रीय लोकदल (किसान प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय महासचिव रहे तथा माननीय बेदराम भाटी जी (पूर्व कैबिनेट मंत्री) के भतीजे श्रद्धेय ललित भाटी जी ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना लोकसभा से लोकप्रिय सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी के संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा बहुजन हितों की विचारधारा से प्रभावित होकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर माननीय राष्ट्रीय महासचिव @Ravinder_ASPK की उपस्थिति में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने उन्हें आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कराई।
श्रद्धेय ललित भाटी जी लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे एनएसयूआई, बहुजन समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकदल में विभिन्न महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल (किसान प्रकोष्ठ) में प्रदेश उपाध्यक्ष तथा बाद में राष्ट्रीय महासचिव के रूप में कार्य करते हुए किसान, युवा और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।