पिछले दो वर्षों में सरकार ने पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ₹2,500 करोड़ के बड़े बजट के साथ कई ऐतिहासिक निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी है।
प्रमुख निर्माण कार्य:
• 2,390 अटल ग्राम सेवा सदन: पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए।
• 106 जनपद भवन (अटल सुशासन भवन)
• 5 जिला पंचायत भवन: नए व आवश्यकता वाले जिलों में।
(मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र 2026 के दौरान एक प्रश्न के जवाब में)
@DrMohanYadav51@minprdd@BJP4MP
आज मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में सहभागिता की। परंपरा के अनुरूप, बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गरिमामयी सामूहिक गायन के साथ हुआ।
बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, लोक-कल्याण और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण से जुड़े अनेक नीतिगत विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
@BJP4MP@BJP4India@DrMohanYadav51
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री कैलाश जोशी जी की जयंती पर आज विधानसभा में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. @DrMohanYadav51 जी और माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री @nstomar जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सादगी, शुचिता और जनसेवा के प्रति समर्पित उनका मूल्यवान जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा। सादर नमन!
@BJP4MP@BJP4India
आज दिनभर चली मैराथन बैठकों की थकान के बाद, जब बंगले के बगीचे में चहलकदमी की, तो मन पूरी तरह तरोताजा हो गया।
बगीचे में दो वर्ष पूर्व लगाए पेड़ के अमरूद का स्वाद लिया और सुबह रोपे गए बरगद के नन्हे पौधे को निहारा। यह पौधा बंगले की एक दीवार पर उग आया था, जिसे वहाँ से सहेजकर आज ही मिट्टी में पुनर्रोपित किया गया था।
प्रकृति को फलते-फूलते देखना एक अलग ही सुकून देता है।
@patel_pushplata@phalitspatel@jalamsing_patel
आज का दिन लहार के लिए ऐतिहासिक है। मुझे मंत्री बने ढाई साल हो गए हैं। फाइलें यहाँ रुकती नहीं हैं। जितना आदमी चाहता है, उससे कई गुना उसको मिलता है।
आज अपने प्रभार जिले भिंड के भाटन ताल लहार से माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी के साथ सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त के तहत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ₹1835 करोड़ से अधिक की राशि के अंतरण कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर जिले में ₹322.29 करोड़ की लागत के 56 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास भी किया गया।
@RakeshShukla_12@GudduAmbrish@NSK10BJP@kamnasiingh@DevendraSinghMP@BJP4MP@BJP4India
अवन्तिकायां विहितावतारं मुक्तिप्रदानाय च सज्जनानाम्।
अकालमृत्योः परिरक्षणार्थं वन्दे महाकालमहासुरेशम्।।
आज प्रातः सपत्नीक अवंतिका नगरी (उज्जैन) में भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन और पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जय श्री महाकाल ||
#JaiShriMahakal#Mahakal
#UijainMahakal #Mahakaleshwar #Bholenath #HarHarMahadey #ShivShambhu #OmNamahShivaya
परम पूज्य गुरुदेव श्री @ShriRawatpura जी महाराज को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ।
आपका स्नेह, आशीर्वाद और आध्यात्मिक मार्गदर्शन हम सभी के जीवन को सदैव आलोकित करता रहे। प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर लोकमंगल की प्रार्थना करता हूँ।
कोटि-कोटि प्रणाम। 🙏
"जब भी आपका सान्निध्य प्राप्त हुआ, राष्ट्र-समाज, नदियों के उद्गम एवं पर्यावरण के प्रति मेरे संकल्प को नवीन ऊर्जा मिली"
राष्ट्रोत्थान के संवाहक एवं सनातन संस्कृति के प्रखर ध्वजवाहक, परम् पूज्य संत श्रीश्री 1008 @ShriRawatpura सरकार महाराज जी के शुभ प्राकट्य दिवस पर चरणों में साष्टांग दंडवत, प्रणाम एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
जनकल्याण और लोक-कल्याण के प्रति आपका ऋषि-तुल्य समर्पण समाज के पथ-प्रदर्शन के लिए एक दिव्य प्रेरणा है।
"वृक्ष से जल, जल से जीवन"
आज राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (SIRD), करमेता, जबलपुर के परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर निरीक्षण किया।
इस दौरान पूर्व में रोपे गए पौधों की सुरक्षा, हरियाली के रखरखाव और परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, ताकि संस्थान को एक आदर्श 'हरित परिसर' (Green Campus) के रूप में विकसित किया जा सके।
@BJP4MP
आज जबलपुर से गोटेगाँव जाते समय पावन झांसी घाट पर माँ नर्मदा जी के शांत और अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धा भाव से नारियल एवं पुष्प अर्पित किए और उनका आशीर्वाद लिया।
नर्मदे हर!
आज 'भारत मंडपम' में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित "राज्यों के पंचायती राज मंत्रीगणों की 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला" का शुभारंभ हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के संकल्प, केंद्रीय पंचायती राज मंत्री श्री @LalanSingh_1 जी की अध्यक्षता एवं केंद्रीय राज्य मंत्री @spsinghbaghelpr जी की उपस्थिति में स्थानीय स्वशासन के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया।
विभिन्न राज्यों के माननीय पंचायती राज मंत्रीगण, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों एवं गणमान्य प्रतिभागियों के साथ इस विचार-विमर्श के माध्यम से हम मध्य प्रदेश की ग्रामीण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं।@mopr_goi@minprdd@BJP4India@BJP4MP
आज नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मेरे मित्र एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री धर्मेंद्र प्रधान जी @dpradhanbjp से उनके निवास पर आत्मीय भेंट की।
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों, संगठनात्मक कार्यों तथा जनहित के मुद्दों को लेकर अत्यंत सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई। आतिथ्य के लिए आपका सहृदय आभार।
आज वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना हितलाभ वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। माननीय CM डॉ. @DrMohanYadav51 जी ने सिंगल क्लिक से 16 हजार से अधिक श्रमिक भाई-बहनों के खातों में ₹365 करोड़ से अधिक की राशि सीधे अंतरित की।
संबल योजना के अंतर्गत अब तक कुल 9 सिंगल क्लिक के जरिए 1.46 लाख से अधिक मामलों में ₹2,982 करोड़ से अधिक की राशि सीधे हितग्राहियों को दी जा चुकी है। यह पारदर्शी व्यवस्था गरीब और श्रमिक परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित कर रही है।
#SambalYojana #ShramikKalyan @mpLabourwelfare@sambalboard@labour_mp
आज राजगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी @DrMohanYadav51 की गरिमामयी उपस्थिति में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर क्षेत्र को कई विकास कार्यों की सौगातें मिलीं व हितग्राहियों को हितलाभ बांटे गए।
जल संरक्षण में लगातार तीसरे वर्ष देश में अग्रणी रहने वाले मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में 'द्वारका योजना' के तहत सभी नगरपालिकाओं में सड़कें स्वीकृत की गईं और भैंसवा माता लोक के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। भावी पीढ़ियों के लिए पानी की बूंद-बूंद बचाना हमारा परम ध्येय है। 🌱💧
आज लोकसभा अध्यक्ष मा @ombirlakota जी से लोकसभा भवन जाकर भेंट की ।मेरे लोकसभा से त्यागपत्र देने के बाद पहली बार भवन में जाने का अवसर मिला ।आत्मीय भेंट के लिए अध्यक्ष जी का आभार ।@BJP4India@BJP4MP