आज की भागदौड़ भरी दुनिया में योग हमें एक पल रुककर स्वयं से जुड़ने का अवसर देता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026
आइए, हम सभी मिलकर योग को एक दिवस के आयोजन तक सीमित न रखकर अपनी जीवनशैली का स्थायी हिस्सा बनाने का संकल्प लें।
योगः कर्मसु कौशलम्" - कर्मों में कुशलता ही योग है।
योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने और विचारों को संतुलित करने का महापर्व है। हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति का यह अमूल्य उपहार आज वैश्विक कल्याण का आधार बन चुका है।
आइये, हम सब मिलकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और 'स्वस्थ भारत, सशक्त भारत' के निर्माण का संकल्प लें।
#YogaForHealthyAgeing #IDY2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 | एक दिन बिना बहाने…
✨ इस 21 जून, खुद से एक छोटा-सा वादा करें —
❌ कोई बहाना नहीं
✅ सिर्फ 20 मिनट योग
✅ सिर्फ 20 मिनट स्वयं के लिए
इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक संकल्प लें — हर दिन कुछ मिनट योग के नाम, बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के नाम।
इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर योग को केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अपने परिवार की स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
📅 21 जून, सुबह 5 बजे से
अपने परिवार के साथ घर पर योग करें, एक तस्वीर या वीडियो साझा करें।
@prahladspatel@moayush@labour_mp@RaghurajRa18735@mpLabourwelfare
21 जून — अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026
योग कोई लक्ष्य नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक सुंदर तरीका है
ऋषियों की इस अनमोल विरासत ने सदियों से हमें सिखाया है कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है
योग हमें स्वयं से जुड़ने और संतुलित रहने की प्रेरणा देता
🧘♂️🌿 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 में अब केवल 01 दिन शेष!
योगमय मध्यप्रदेश की ओर बढ़ते कदमों के साथ Hotel Arindam, कटनी में आयोजित योग सत्र में सहभागियों ने स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। 💛✨
#InternationalYogaDay2026#YogaDay2026#YogaForWellness
🧘♂️ #InternationalYogaDay2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माननीय श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने योग को वैश्विक पहचान दिलाने हेतु माननीय प्रधानमंत्री के प्रयासों का अभिनंदन करते हुए “करें योग, रहें निरोग” का संदेश दिया।
योगमय मध्यप्रदेश की ओर एक महत्वपूर्ण कदम। 🇮🇳
#IDY2026
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026
श्रम विभाग एवं श्रम कल्याण मंडल के सतत प्रयासों से पहली बार माननीय श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रदेशभर के हजारों श्रमिक योग अभियान से जुड़ चुके और आयुष विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे
आज दिनांक 15/05/2026 को श्रम कल्याण केंद्र, इंदौर के सहयोग से विजयश्री पैकेजिंग बरदारी तहसील सांवेर जिला इंदौर में योगा प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजन किया गया।@CMMadhyaPradesh@labour_mp@LabourMinistry@moayush
दिनांक 06-06-2026 को श्रम कल्याण केंद्र बोरगांव पांढुर्णा के सहयोग से भंसाली इंजीनियरिंग पॉलीमर्स लिमिटेड सातनूर में योग अभ्यास की तैयारी का दृश्य ।@CMMadhyaPradesh@labour_mp@LabourMinistry@moayush
🧘♂️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 में अब केवल 01 दिन शेष!
म.प्र. श्रम कल्याण मंडल के साथ आज सीखें और अभ्यास करें — आनंद बालासन
आनंद बालासन एक सरल, आरामदायक एवं प्रभावी योगासन है, जो शरीर को गहरे स्तर पर रिलैक्स करने, कूल्हों और कमर की जकड़न को कम करने में सहायक है।
आज जबलपुर के संस्कृति ऑडिटोरियम में 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा प्रोत्साहन राशि के वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में महापौर श्री @JagatAnnu जी, क्षेत्रिय भविष्य निधि आयुक्त, जबलपुर श्री के.सी जोशी जी, उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) श्री वसीमुल हक मंच पर उपस्थित रहे।
स्क्रीन टाइम बढ़ रहा है… लेकिन क्या हम अपने स्वास्थ्य को उतना ही समय दे रहे हैं?
आज की डिजिटल जीवनशैली में मोबाइल हमारी ज़रूरत बन चुका है, लेकिन अत्यधिक स्क्रीन टाइम धीरे-धीरे हमारे शरीर और मन दोनों को प्रभावित कर रहा है
इसका एक सरल समाधान है — योग।
#InternationalYogaDay2026
🧘♂️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 में अब केवल 02 दिन शेष!
📍 श्री अरविंदो अस्पताल, ग्राम बरदारी, इंदौर में आयोजित योग सत्र में सहभागियों ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।
#InternationalYogaDay2026#YogaForWellness