नई दिल्ली : राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम में बिहार सहित देशभर से आए प्रतिनिधियों, प्रदेश अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथियों ने मुझे फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया।
1/2
निरंतर विश्वास एवं जिम्मेदारी के लिए पार्टी के बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के सभी सम्मानित, समर्पित और संघर्षिल साथियों को हृदयतल से आभार और धन्यवाद 🙏
2/2
आज पटना आवास पर राजीव कुमार उर्फ बब्लू जी एवं सुजीत कुमार जी ने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान साथ आए सभी सम्मानित साथियों से आत्मीय मुलाकात हुई एवं संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के संकल्प को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
अभी मैंने माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मिल कर आग्रह किया है कि राज्य में अन्य जगहों की तरह सासाराम और डेहरी के पास भी सेटेलाइट सीटी का निर्माण कराया जाए। बातचीत बहुत सकारात्मक रही। उम्मीद है जल्द ही सकारात्मक निर्णय की खबर भी सुनने को मिलेगी।
@officecmbihar@samrat4bjp
"हर घर में धन-धान्य और खुशियों की परिपूर्णता हो, सब सुखी एवं स्वस्थ हों।"
आप सभी को देश के विभिन्न हिस्सों में फसलों की कटाई के उपलक्ष्य में धरतीपुत्र किसानों द्वारा खुशियां मनाकर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पावन पर्व #बैसाखी, #बिहू, #विशु, #पुथांडू एवं #सतुआन की हार्दिक बधाई व मंगल कामनाएं।