हर दिन इतना साफ
करने के बाद भी
क्यूँ ये ज़िद्दी #धूल
वापस आ जाती है..
और ये शीशे पर जमी हुई धूल!
उफ्फ़..!
अचानक ये ख्याल सा आया
तुम्हारी यादें भी तो
ऐसी ही ज़िद्दी हैं
कितना भी साफ कर लो
फिर वापस वहीं की वहीं
रहने दो..
दिल ने हौले से कहा
कई बार कुछ धूल
बुरी नहीं लगती..
#बज़्म#SB