सेवा में,
माननीय अध्यक्ष महोदय,
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
(RSSB/RSMSSB), जयपुर।
विषय: JEN संयुक्त भर्ती परीक्षा की प्रस्तावित परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही JEN संयुक्त भर्ती परीक्षा में पूर्व में कुल 874 पद विज्ञापित किए गए थे। तत्पश्चात पदों की संख्या बढ़ाकर 1909 कर दी गई है तथा पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त, इस भर्ती में Electrical Engineering के पदों को भी शामिल किया गया है।
महोदय, भर्ती में पदों की संख्या में इतनी बड़ी वृद्धि होने, नए विभागों एवं Electrical की रिक्तियों को जोड़ने तथा पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के कारण अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। विशेष रूप से नए अभ्यर्थियों को आवेदन करने एवं परीक्षा की तैयारी करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है।
ऐसी स्थिति में परीक्षा के लिए मात्र डेढ़ से दो महीने का समय दिया जाना अभ्यर्थियों के हित में उचित नहीं है। यह JEN की अंतिम एवं अब तक की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। इसलिए हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन पर्याप्त तैयारी का समय देने के बाद ही किया जाना चाहिए।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि अभ्यर्थियों की समस्याओं एवं भर्ती में हुए महत्वपूर्ण बदलावों को ध्यान में रखते हुए JEN संयुक्त भर्ती परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने की कृपा करें, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर एवं पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके।
आशा है कि आप अभ्यर्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।
सधन्यवाद।
भवदीय, समस्त JEN भर्ती अभ्यर्थी राजस्थान
JEN भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की बड़ी मांग।
100% से अधिक पदों की वृद्धि के बाद परीक्षाएं तैयारी के लिए केवल 2 माह का समय दिया गया है।
यह बेरोजगार युवाओं के साथ नाइंसाफी है, RSSB को परीक्षा की तिथि में बदलाव करना चाहिए @alokrajRSSB
JEN भर्ति में जो अभी फॉर्म भर रहे हैं उनके लिए डेट बढानी चाहिए; एग्जाम की आगे Date नहीं बढाते हो तो अभी जो फॉर्म भरे हैं उनके हितों के साथ में कुटारागात है महोदय @alokrajRSSB
आज से 1 साल पहले 3 नवंबर 2025 को राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमान भजन लाल शर्मा जी से JEN परीक्षा 2026 के लिए सकारात्मक मुलाकात हुई थी जिसके परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री जी के सुशासन में राजस्थान के अब तक के इतिहास में 1800 पदों पर फरबरी 2027 में JEN परीक्षा आयोजित करवाई जाऐगी
1. JEn combined का बड़ी हुई पोस्ट्स की विज्ञप्ति अगले 15 दिनों में निकालने का प्रयास है।
2. एग्जाम डेट्स में कोई बदलाव नहीं है। फरवरी शुरू में ही हैं।
भ्रामक खबरों और अफवाहों से बचें।
ये बात सभी से शेयर भी करें।
प्रस्तावित जी गट क परीक्षा आहे त्यामध्ये अभियांत्रिकी विभाग समाविष्ट झाला पाहिजे.
सामान्य प्रशासन विभाग यांनी लवकर आपल्या सूचना MPSC ला कळवाव्यात जेणेकरून 5 मे GR नुसार संवर्ग समाविष्ट करण्यास कोणतीही अडचण राहणार नाही.
@CMOMaharashtra@VRadhaIAS@suvishelke@EA_OfficialMH
आज UDH द्वारा 737 JEn पदों की अभ्यर्थना RSSB को अग्रेषित कर दी गयी जिसमें 583 civil Degree व 154 Civil diploma के पद शामिल हैं।इस नेक कार्य के लिए विभागीय मंत्री झाबर सिंह खर्रा साहब व हमारे क्रांतिकारी साथी @anandindian25 जी विशेष आभार।
कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 41 JEN पदों की अभ्यर्थना RSSB को भेजी जा चुकी है और UDH के 750 पदों की अर्थना भी तैयार हैं जो 29 सितं तक भेज दी जायेगी। इसके अलावा DLB के 167 पदों की अभ्यर्थना भी नवंबर में भेज दी जायेगी।
@alokrajRSSB जी परीक्षा तिथि की बजाय पद जोड़ने को प्राथमिकता देवें
UDH JEn के रिक्त पदों के लिए वित्त विभाग द्वारा कुल 794 पदों पर वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसमे Civil के 752 और Electrical के 42 पदों पर भर्ती के approval मिला है पूरी संभावना हैं सितंबर अंत तक अभ्यर्थना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेज दी जाएगी @alokrajRSSB
JEN 2026 : Application Forms Final Status
JEn- PHED (Mechanical/Electrical - Diploma Holders) = 6655
JEn (Civil - Degree Holders) = 25730
JEn (Civil - Diploma Holders) = 15082
Last Date was : 14 Sept 2026