विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर के वार्ड न. 30 राजगढ़ के वीर सपूत शहीद योगेश नेहरा को शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। देश की रक्षा में आपका सर्वोच्च बलिदान सदैव अमर रहेगा।
वीर शहीद के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
3 बार की ओलिंपियन, पूर्व विधायक और पद्मश्री से सम्मानित बहन @KrishnaPooniaIN जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई।
मैं भगवान् से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
आज मेरे जन्मदिन की सुबह और भी खास हो गई जब मेरे जीवनसाथी, मेरे हमसफ़र, मेरे प्रेरणास्त्रोत, द्रोणाचार्य अवार्डी विरेन्द्र पूनिया जी ने अपनी प्यार भरी मुस्कान की मिठास और हार्दिक शुभकामनाओं से इस दिन की शुरुआत को और भी यादगार बना दिया। आपकी एक झलक ने जैसे पूरे दिन को रोशन कर दिया, आपके बिना ये सफ़र अधूरा होता…
आपका स्नेह, प्यार और आपका साथ यूँ ही बना रहे, यही मेरे लिए इस जन्मदिन का सबसे खूबसूरत उपहार है।
दिल से आभार…
आदरणीय सर नमस्कार मेरा आपसे अनुरोध है की जो भी सरकारी वैकेंसी में खेल कोटे के फॉर्म आते हैं उनके सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए एन.आई.एस (NIS) डिप्लोमा वाले कोचेज (Coaches) ही लगाया जाए इसमें पारदर्शिता बनेंगी।@alokrajRSSB
विशेष स्नेह रखने वाले बड़े भाई साहब वीरेंद्र जी पूनियाँ "मुख्य खेल अधिकारी राजस्थान" व द्रोणाचार्य अवॉर्डी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं उत्तम स्वास्थ्य,उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
@CoachPoonia@KrishnaPooniaIN