राजस्थान जाट महासभा के महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पद पर बाड़मेर निवासी संतोष सहारण एवम शारदा चौधरी को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सरक्षक पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव के पद पर कानाराम धायल को मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ।
राजस्थान यूनिवर्सिटी मुख्य द्वार पर चल रहे धरने में शामिल हुआ
आज राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के मुख्य द्वार पर आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की माँग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से मुलाक़ात कर उनकी बात सुनी।
इन मेहनती युवाओं ने दिन-रात तैयारी की है और अब परीक्षा तिथि में उचित समय की माँग कर रहे हैं, ताकि सभी को समान अवसर मिल सके।
मैं सरकार से अपील करता हूँ कि अभ्यर्थियों की इस उचित माँग पर गंभीरता से विचार करे और परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाए, जिससे हज़ारों बेरोज़गार युवाओं को न्याय मिल सके।
@RajCMO@BhajanlalBjp
जलबहुल नदी घाटियों के अधिशेष जल को शुष्क क्षेत्रों में लाने के उद्देश्य से शारदा-यमुना-राजस्थान-गुजरात परियोजना के क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर अवगत कराया।
यह परियोजना राजस्थान जैसे जल संकट झेल रहे प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे कृषि, पेयजल और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा।
@RajCMO
शिक्षा और सामाजिक बदलाव की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा और सम्मानपूर्वक नमन करते हैं।
सावित्रीबाई फुले ने एक ऐसी रोशनी फैलाई जिसने भारतीय समाज में शिक्षा, समानता और नारी अधिकारों की नई परिभाषा गढ़ी।
उनकी शिक्षा, त्याग और निस्वार्थ सेवा आज भी प्रेरणादायी हैं। आइए, हम उनकी शिक्षा और समानता की भावना को जीवित रखें।
इस महान विभूति के संघर्ष और उपलब्धियों को याद करते हुए आज डॉ अम्बेडकर विचार मंच द्वारा एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप जी धनखड़, जो एक किसान परिवार से हैं और अपने संघर्ष व सशक्त नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं, उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव ने जाट समाज की भावनाओं को गहराई से आहत किया है। यह प्रस्ताव न केवल एक व्यक्ति के खिलाफ है, बल्कि किसान वर्ग और मेहनतकश समाज के उस सम्मान पर चोट करता है, जो उन्होंने वर्षों के संघर्ष और मेहनत से अर्जित किया है।
श्री धनखड़ का उपराष्ट्रपति बनना, जाट समाज के लिए न केवल गर्व का विषय है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि एक साधारण किसान परिवार से भी कोई व्यक्ति देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकता है। उनके खिलाफ यह प्रस्ताव, समाज को यह महसूस कराता है कि उच्च पदों पर किसान पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को देखना कुछ लोगों को स्वीकार नहीं है।
जाट समाज इस राजनीतिक कदम को समाज के सम्मान और आत्मगौरव के खिलाफ मानता है। यह प्रस्ताव न केवल एक व्यक्ति पर निशाना है, बल्कि पूरी किसान कौम के सपनों और संघर्षों को भी अनदेखा करता है। जाट समाज इस मुद्दे पर एकजुट होकर यह स्पष्ट संदेश देता है कि वह अपने गौरव की रक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहेगा।
@VPIndia
आज आरक्षण अधिकार मंच की टीम ने मुख्य सचिव व DOP सेक्रेटरी से मुलाकात की, जिसमें ओबीसी, एससी, एसटी, एमबीसी जैसे आरक्षित वर्गों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आरएएस-आरटीएस-आरपीएस भर्ती 2024 के विज्ञापन में आरक्षण नियमों की अनदेखी से अवगत करवाया।
वर्तमान विज्ञापन में आरक्षित वर्गों को संविधान और कानून द्वारा निर्धारित आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है, जो कि गंभीर चिंता का विषय है।
हमने मुख्य सचिव व DOP सेक्रेटरी से मिलकर कहाँ की इन वर्गों के लिए तयशुदा आरक्षण को पूरी तरह लागू करते हुए पदों की पुनर्गणना की जाए और संशोधित विज्ञापन तुरंत जारी किया जाए।
मुख्य सचिव व DOP सेक्रेटरी दोनों ने हमें यह आस्वासन दिया है कि इस मामले को जल्द से जल्द दिखाकर सुधार किया जाएगा।
समान अवसर और आरक्षित वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
आप सभी का सहयोग और समर्थन इस मुहिम को और मजबूती देगा!
#आरक्षण_अधिकार #समान_अवसर #न्याय_मांगे #आरक्षित_वर्ग_के_हित_में
#ReservationRights
#EqualityForAll
#JusticeForReservedCategories
#FightForFairRepresentation
#OBCSCSTRights
#EqualOpportunities
#InclusiveGovernance
#FairReservation
#EmpowerReservedClasses
#ReservedCategoriesMatter
#RAS
जय जवान - जय किसान, जाट बलवान - जय भगवान
आज हमारे जाट समाज जिला जयपुर ग्रामीण, राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के तत्वावधान में आयोजित 2024 जिला स्तरीय प्रतिभा व भामाशाह सम्मान समारोह चोमू में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में समाज के विशिष्ट व्यक्तियों और प्रतिभाओं से मिलना हुआ और कई मेधावी छात्रों एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया।
मैं सभी प्रतिभाशाली छात्रों और भामाशाहों को दिल से बधाई देता हूँ। आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण ने समाज को गौरवान्वित किया है। आपके इस सफर में मैंने जो प्रगति देखी है, उससे मैं अत्यंत प्रसन्न हूँ।
समाज को इस तरह आगे बढ़ते हुए देखना मेरे लिए गर्व की बात है। सभी अतिथियों, आयोजकों, और समाज के सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। आपकी मेहनत और समाज की एकजुटता से हम और ऊँचाइयों को छुएंगे।
एकता का संदेश, समाज का विकास।
#राष्ट्रीयजाटमहासभा #जाटसमाज #समारोह #सम्मान #शुभकामनाएँ #जयपुर
देश का खरा सोना पहलवान बेटी विनेश फौगाट के साथ खेल में राजनीति हुई जिसमें कुश्ती संघ की भूमिका संदिग्ध है। ऐसे कुश्ती संघ को बर्खास्त करना आवश्यक है जो अपने ही देश की खिलाड़ी को ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने में बाधा बने।
@Phogat_Vinesh@BajrangPunia
https://t.co/Y8UsjNEEyz
"जाट खोटा सिखा नहीं लाता" एक कहावत है जो समुदाय की ईमानदारी, मेहनत और सच्चाई को दर्शाती है। इसका मतलब है कि जाट अपने काम में कभी धोखाधड़ी या अनुचित तरीकों का सहारा नहीं लेते। वे हमेशा सही और नैतिक तरीके से ही अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में विश्वास करते हैं। यह कहावत जाट समुदाय की प्रतिष्ठा और उनके मूल्यों को उजागर करती है, जिसमें सच्चाई और ईमानदारी को सर्वोपरि माना जाता है। दिल्ली की सड़क पर महिला पहलवानों का संघर्ष इसी बात का प्रमाण था।
विनेश फोगाट का जलवा पेरिस ओलिम्पिक में पूरी दुनिया ने देखा।
#विनेश_देश_की_शान
राजस्थान जाट महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार कार्यक्रम इस रविवार, 28 जुलाई 2024 को सुबह 11 बजे जाट महासभा कार्यालय, बनिपार्क, जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। सभी सम्मानित सदस्यों से निवेदन है कि कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं। इसके पश्चात संगठन की मीटिंग भी आयोजित की जाएगी।
आज सूचना सहायक भर्ती में आरक्षित वर्ग के साथ किये गए कुठाराघात के चलते सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से अधिकारियों से अभ्यर्थियों को साथ ले जाकर मुलाकात की।
UPSC या अन्य राज्यों में कभी भर्तियों में ऐसी शिकायत देखने को नहीं मिलती जिसमें किसी भी आरक्षित वर्ग को कम सीट मिली हो परन्तु राजस्थान में रोस्टर के नाम पर विभागों के अधिकारियों ने ऐसी विसंगतियां उत्पन्न कर दी है जिसके कारण आरक्षित वर्ग का हक मारा जा रहा है।
जनरल कोटा किसी के लिए आरक्षित नहीं है उसमें हर कैटेगिरी के टॉपर जाते है जिन्हें बाद हमेशा जनरल श्रेणी में ही गिना जाना चाहिए परंतु राजस्थान में रोस्टर बनाते समय उन टॉपर्स के आगे उनकी मूल श्रेणी लिख दी जाती है जिसके कारण कई सालों बाद जब प्रोमोशन होता है या नई विज्ञप्तियों के लिए खाली पदों की गणना की जाती है तो विभागीय लापरवाही के चलते उन टॉपर्स को मूल श्रेणी में गिनकर रोस्टर में गड़बड़ी की जाती है और 24 साल के अपने संघर्ष में मैंने काफी विज्ञप्तियों में ऐसी लापरवाही पकड़ी भी है।
सूचना सहायक में अप्रैल माह में 500+ प्रोमोशन हुए थे और विभाग ने जो लिस्ट अपनी वेबसाइट पर डाली उसमे जनरल श्रेणी में चयनित ओबीसी वर्ग के युवाओं के आगे ओबीसी श्रेणी ही दर्शा रखी थी जिसके कारण इतनी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विभाग अगर आरक्षित वर्ग के साथ गड़बड़ी नहीं करता है तो मैं पूछना चाहता हूं आखिर जब आरक्षित वर्ग के युवा जनरल कोटे में चयनित हो चुके है तो उनकी मूल श्रेणी दर्शाकर भ्रमित करने का काम क्यों किया जाता है?
@RajCMO@DoITCRaj@artizzzz@zeerajasthan_@1stIndiaNews@News18India@educationnagari
राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री महाराजा विश्वेन्द्र सिंह के पुत्र अनिरूद्ध सिंह द्वारा भरतपुर राज परिवार का निकास करौली के यदुवंशी राजपूतों से बताना घोर निन्दनीय एवं सरासर गलत है।
इतिहासकार ‘‘ज्ञात वंश’’ कुंवर रिसाल सिंह यादव, अंग्रेज लेखक इलियट भाग-3, कालिका रंजन कानूनगो के ‘‘हिस्ट्री ऑफ द जाट्स’’, ‘‘भरतपुर का इतिहास’’ के लेखक रामवीर सिंह वर्मा आदि गणमान्य ग्रन्थों के आधार पर श्रीकृष्ण से लेकर भरतपुर के अन्तिम नरेश तक भरतपुर राजपरिवार यदुवंशीय जाट क्षत्रिय है। यदुवंश की वंशावली से ज्ञात होता है कि तहनपाल के कई पुत्र थे, जिनमें ज्येष्ठ पुत्र धर्मपाल से करौली और उसके तीसरे पुत्र मदनपाल से भरतपुर जाट राजवंश के सिनसिनवार व सोगरिया परिवार निकले है। करौली का राजपरिवार जादोन राजपूत कहे जाते है और भरतपुर का राजपरिवार जाट। भरतपुर राजपरिवार का निकास करौली से नही है अपितू करौली राजपरिवार का निकास भरतपुर के यदुवंशीय जाटों से है।
भरतपुर के महाराजा किशन सिंह ने अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा के सम्मेलन जो सन् 1925 ई0 में पुष्कर में हुआ था। शिलालेख में उनका नाम दर्ज है। इस सम्मेलन में महाराजा किशन सिंह ने अपने भाषण में कहा कि ‘‘मैं भी राजस्थान का एक निवासी हूँ। मेरा दृढ़ निश्चय है कि यदि हम योग्य हो तो कोई शक्ति संसार में ऐसी नही है जो हमारा अपमान कर सके। मुझे इस बात का भारी अभिमान है कि मेरा जन्म जाट जाति में हुआ है। हमारी जाति की शूरता के चरित्रों के इतिहास में पन्ने के पन्ने भरे पड़े है। मैं विश्वास करता हूँ कि शीघ्र ही हमारी जाट जाति की यश पताका संसार भर में फहराने लगेगी।’’
भरतपुर राजवंश के महाराजा सूरजमल से लेकर अन्तिम शासक महाराजा बृजेन्द्र सिंह ने अनेक अवसरों पर कहा कि वे जाट है व 4 जनवरी 2023 को राजस्थान के प्रमुख समाचार पत्रों में वक्तव्य जारी कर महाराजा विश्वेन्द्र सिंह ने पैधोर चामड़ मन्दिर पर आयोजित पंचायत में स्पष्ट कहा था कि उनके पूर्वज जाट थे, जाट है और जाट ही रहेंगे। इसी तरह 5 मार्च 2023 को जयपुर में आयोजित विशाल ‘‘जाट महाकुंभ’’ में भी महाराजा विश्वेन्द्र सिंह पधारे और दमभरा भाषण दिया था।
ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत व अपने पूर्वजों के विरूद्ध अनिरूद्ध सिंह का आचरण मानसिक दिवालिया पन का प्रतीक है। अनिरुद्ध सिंह का आचरण भरतपुर के महान जाट शासकों की प्रतिष्ठा और ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत तो है ही उन्होंने अपने पिता जाट समाज के गौरव महाराजा विश्वेन्द्र सिंह के विरूद्ध भी घोर निन्दनीय व्यवहार किया है।
अनिरूद्ध सिंह के बयान से भारतवर्ष का जाट समाज आहत है व उनके कृत्य की घोर भर्त्सना करता है। मर्यादाहीन आचरण करने वाले अनिरूद्ध सिंह का सामाजिक बहिष्कार करे।
जाट समाज के सामूहिक विवाह का आयोजन डिगी मालपुरा (टोंक) में हुआ। इस सामूहिक विवाह में चालीस जोड़ो का विवाह हुआ। सभी वर-वधू को मेरी और से बधाई और शुभकामनाएँ। सभी जोड़ो को एक-एक सिलाई मशीन मेरे परिवार द्वारा भेट की गई।