आज अपने विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के सिधावे टोला, कछुईया में सचिदानंद जी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता बंधुओं एवं स्थानीय सम्मानित जनों के साथ सहभोज में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर सभी साथियों के साथ आत्मीय संवाद एवं सुखद चर्चा हुई।
आज अपने विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के भैंसही में प्रिय छोटे भाई श्री अजय पाण्डेय जी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
तथा इस अवसर पर स्थानीय देवतुल्य जनता-जनार्दन एवं पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं से सुखद भेंटवार्ता हुई।
आज अपने विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के बकनहा में गुड्डू कुशवाहा जी के पिताजी के ब्रह्मभोज में सम्मिलित होकर उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर ईश्वर से पुण्यात्मा के शांति एवं सद्गति हेतु प्रार्थना किया।
आज अपने विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के परसौना खुर्द निवासी श्री रामवृक्ष राजभर जी के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।
अपने विधानसभा क्षेत्र के परसौना खुर्द निवासी प्रेमचंद्र गौंड़ जी के सुपुत्र के निधन के दुखद समाचार पर उनके घर पहुंच शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
आउटसोर्स कार्मिकों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम अभिनंदनीय है।
इस जनहितकारी निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक आभार।
#UPGovernment#BJP4UP#YogiGovernment
उत्तर प्रदेश के गोविंदनगर (कानपुर शहर) विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना है।
@SurendraMaithan
जनता से संवाद, समस्याओं का समाधान!
आज कसया बाड़ी पूल स्थित अपने आवास पर क्षेत्र से पधारे देवतुल्य जनता जनार्दन से भेंट कर उनकी समस्याओं,शिकायतो एवं आवश्यकताओं को सुना तथा उनके शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए।
#apanakushinagar#अपना_कुशीनगर
जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु मौके पर उपस्थित जॉइंट मजिस्ट्रेट कसया, नायब तहसीलदार कसया, जिला समाज कल्याण अधिकारी, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य, राजस्व सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#ApnaKushinagar#अपना_कुशीनगर#JanChaupal
आपकी सरकार, आपके द्वार!
आज अपने विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के विकास खंड रामकोला के ग्राम सभा परसौना खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित ‘जन चौपाल’ कार्यक्रम में क्षेत्र से पधारे सम्मानित जनता-जनार्दन से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना।
आज अपने विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के ग्राम सभा परसौना खुर्द में अपने विधायक निधि से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण कर क्षेत्र की देवतुल्य जनता को समर्पित किया।
यह सड़क क्षेत्रवासियों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ गांव के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
#apanakushinagar
आज अपने विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के परेवाटार में दिनेश गौंड जी की पूज्य माताजी के निधन का दुःखद समाचार पाकर उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की एवं अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
ॐ शांति
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के सभी नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं!
आशा है कि आप सभी के नेतृत्व, संगठन क्षमता और समर्पण से क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनकल्याणकारी नीतियों व विचारों का विस्तार जन-जन तक होगा।
वैश्विक मंच पर भारत का डंका।
SCO बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अंतरराष्ट्रीय मंच से आतंकवाद के खिलाफ करारा प्रहार करते हुए दुनिया को दिया कड़ा संदेश।
आतंकवाद के खिलाफ भारत का स्पष्ट रुख फिर हुआ बुलंद वहीं पाकिस्तान का चेहरा दुनिया के सामने हुआ बेनकाब।
दिल्ली सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @ashishsood_bjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें।
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री Vinod Rai जी की पूज्य माताजी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर आज जनपद आजमगढ़ के ग्राम जेवली पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ॐ शांति। शांति। शांति ॥
आज अपने विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के चौपरिया में श्री गौरव चौबे जी के पूज्य पिताजी के ब्रह्मभोज में सम्मिलित होकर उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ॐ शांति !
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप मे नियुक्त होने पर एयर मार्शल (सेवानिवृत्त)श्री जितेंद्र मिश्रा जी एव ट्रस्ट के सभी नवनियुक्त सदस्यों को हार्दिक बधाई एव उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम की कृपा एव आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे