पशुपालन विभाग चमोली एवं ITBP के संयुक्त तत्वाधान में भारत के प्रथम गांव के रूप में प्रख्यात वाइब्रेंट विलेज माना में पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।विशेष आभार डॉ भागीरथी,अस्सिस्टेंट कमांडेंट(vet)ITBP एवं समस्त टीम।
उक्त योजना अन्तर्गत निराश्रित गोवंश पशुओं का संरक्षण करने के उद्देश्य से जनपद अन्तर्गत स्वयंसेवी संस्थाओं को गौसदन संचालित करने हेतु प्रेरित करते हुए संरक्षण कार्य पूर्ण किया जाएगा l
मुख्य विकास अधिकारी, चमोली-डॉ. ललित नारायण मिश्र जी की अध्यक्षता में आज दिनांक 4 जुलाई 2023 को जनपद चमोली अंतर्गत "निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु गौसदनों की स्थापना व संचालन के संबंध में बैठक" आहूत की गई l
बैठक में डॉ.प्रलयंकर नाथ-मु.प.चि.अ.चमोली तथा गैर सरकारी संस्थाओं व गौसदन संचालको द्वारा प्रतिभाग किया गया l मु.प.चि.अ.महोदय द्वारा निराश्रित गौवंशीय पशुओं के उचित प्रबंधन हेतु गौसदनों की स्थापना व संचालन तथा "ग्राम गौसेवक गौसदन योजना" के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई l
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गोसदन संचालन के इच्छुक गैर सरकारी संस्थाओं से शीघ्र आवेदन प्राप्त किए जाए। सरकारी भूमि पर गोसदन संचालन हेतु भूमि आवंटन एवं गोसदनों की क्षमता बढाने के लिए भी प्रस्ताव उपलब्ध किए जाए। @DIPR_UK@pushkardhami@ANI@chamolipolice#chamoli
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को निराश्रित गोवंश संरक्षण को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी निराश्रित गोवंश की संख्या निर्धारण हेतु शीघ्र सर्वेक्षण करने के साथ ही चयनित भूमि का पुन सत्यापन किया जाए।
@DIPR_UK@ANI#chamoli
टीकाकरण कार्य मे श्री सूर सिंह गुसाईं-पशुधन सहायक, श्री योगेंद्र सिंह नेगी-बाइफ् कार्यकर्ता, एवं मैत्री कार्यकर्ता-श्री राकेश सिंह, श्री प्रदीप कुमार एवं श्री नरेंद्र सिंह द्वारा सहयोग प्रदान किया गया l
डॉ प्रलयंकर नाथ-मु.प.चि.अ.महोदय,चमोली के निर्देशन में वि.खं.दशोली की दूरस्थ ग्राम सभाओं- बैमरु गुनियाला,स्युन् व मथ-झडेता में श्री पीयूष चौहान,प.चि.फार्मासिस्ट,दशोली के नेत्रत्व में 6 सदस्यीय टीम द्वारा ग्रामों मे दो दिनों तक कैंप लगाकर 800 गौवंशीय पशुओं में LSD टीकाकरण किया गयाl
संयुक्त निदेशक महोदय द्वारा बैठक में समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों को राज्य सेक्टर योजना अंतर्गत भेड़ बकरी पालन योजना को स्थापित करने हेतु नए नियमोें एवं दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए माह-अगस्त तक शत प्रतिशत राज्य सेक्टर योजनाओं को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया l
डॉ नीरज सिंघल,संयुक्त निदेशक महोदय-पशुपालन वि.की अध्यक्षता में दि.9-06-2023 को जनपद चमोली मे संचालित थराली गोट वेली, USGCF तथा LSD टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें डॉ प्रलयंकर नाथ-मु.प.चि.अ.चमोली एवं जनपद के सभी पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया l
अपर निदेशक महोदय द्वारा समस्त पशुचिकित्सालयों की एल.एस.डी. टीकाकरण प्रगति की समीक्षा करते हुए बैठक में उपस्थित पशु चिकित्साधिकारियों को टीकाकरण कार्य मे तेजी लाने तथा जनपद अंतर्गत शत-प्रतिशत गौवंशीय पशुओं में युद्ध स्तर पर टीकाकरण कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया l
डॉ अशोक कुमार, अपर निदेशक महोदय- पशुपालन विभाग, गढ़वाल मंडल,पौड़ी की अध्यक्षता में डॉ प्रलयंकर नाथ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, चमोली द्वारा गौवंशीय पशुओं मे लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम हेतु जनपद चमोली अन्तर्गत गतिमान एल.एस.डी. टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक आहूत की गई l
राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर "जन सेवा कार्यक्रम"अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मा०जिला प्रभारी मंत्री-श्री धन सिंह रावत जी द्वारा पशुपालन वि०के स्टॉल का निरीक्षण किया गया व विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं से लाभान्वित पशुपालकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये।
सूचना का संज्ञान प्राप्त होते ही पशु चिकित्साधिकारी कर्णप्रयाग द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुँच कर पशु का उपचार किया जा रहा है । घायल पशु अब खतरे से बाहर है ।
गैरसैण विधानसभा बजट सत्र- 2023 की सफल समाप्ति एवं माननीय पशुपालन मंत्री श्री सौरव बहुगुणा जी की विदाई के उपलक्ष पर डॉ प्रलयंकर नाथ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, चमोली द्वारा मा० मंत्री जी को भगवान विष्णु के प्राचीन मंदिर श्री आदिबद्री का छायाचित्र भेंट किया गया।
विधानसभा सत्र में माननीय पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा जी का भराड़ीसैंण आगमन पर डॉ प्रलयंकर नाथ मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी चमोली द्वारा स्वागत किया गया।