आज देवभूमि हिमाचल में माँ ज्वालामुखी के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने का सौभाग्य मिला।
माँ की अखंड ज्योति के सामने खड़े होकर मन को एक अलग ही शांति और शक्ति का एहसास होता है जिसे शब्दों में बयाँ करना मुश्किल है।
माँ के चरणों में यही प्रार्थना की कि हमारे देश में हर परिवार खुशहाल रहे और हर किसी के जीवन में उम्मीद और उजाला बना रहे।
माँ ज्वालामुखी की कृपा हम सब पर बनी रहे।
जय माता दी!
GenZ के प्रदर्शन को कुचलने और युवाओं के साथ इंटरनेट पर गाली गलौज करने में व्यस्त मोदी जी के साइबर एक्सपर्ट बतायेंगे कि गैंगेस्टर्स के ये पेज, जिस पर देश के इतने बड़े स्टार्स को धमकियां दी जा रही हैं.. गैंगेस्टर्स के ये पेज भारत में ऐक्टिव कैसे हैं?
क्या भारत सरकार और महामानव की सारी साइबर फ़ोर्स केवल GenZ के पीछे झोंक रखी है?
देश की सुरक्षा के लिए भी कोई काम कर रहा है या नहीं?
मोदी जी और अमित शाह वोटों की बहुत बड़ी चोरी करके चुनाव जीत रहे हैं। इस चोरी के सरगना ज्ञानेश कुमार हैं।
हम मांग करते हैं कि ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करके तुरंत उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाए और पिछले कुछ सालों में जितने चुनाव हुए हैं, वे सब रद्द करके दोबारा करवाए जाएं।