पत्रकार: सर, मदन राठौड़ ने पाकिस्तान को लेकर एक बयान दिया है, जिससे वे काफी विवादों में आ गए हैं...
जवाब: मैंने कल भी कहा था कि मदन राठौड़ जी को बिना किसी 'किंतु-परंतु' के ईमानदारी से स्पष्ट रूप से माफी मांगनी चाहिए और खेद प्रकट करना चाहिए। लेकिन वे मीडिया के सामने जितनी सफाई दे रहे हैं, उतना ही खुद फंसते जा रहे हैं। वे मीडिया पर दोष मढ़ रहे हैं कि "आप मुझे क्यों घेर रहे हो" "आप अपनी बातों को मेरे मुंह से क्यों कहलवा रहे हो?" जबकि मीडिया कोई बात नहीं कहलवा रहा, वह तो सिर्फ उनके बयान की हकीकत दिखा रहा है, जिसमें वे स्पष्ट बोल रहे हैं।
भले ही उनके बयान का संदर्भ या भावना कुछ और रही हो, लेकिन पाकिस्तान का नाम आते ही लोगों को पुलवामा और जम्मू-कश्मीर की अन्य घटनाएं याद आ जाती हैं। भारत में पाकिस्तान का एक काला अध्याय रहा है, जिसमें कई हत्याएं हुई हैं; लोग उसे कैसे भूल सकते हैं? उनके बयान से जनता में भारी आक्रोश है। कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हर जिले में बड़े स्तर पर आंदोलन हुए। जब तक राठौड़ साहब स्पष्ट रूप से माफी मांगकर जनता को नहीं समझाते, बीजेपी इस जनाक्रोश को नहीं रोक पाएगी।
पत्रकार: भाजपा नेता नितिन नवीन ने भी कल बयान दिया है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी जी को 'विदेशी टूलकिट गैंग' का मोहरा बताया है?
जवाब: ये इनके बहुत हल्के बयान हैं। नितिन नवीन जी तो अभी नए-नए हैं, मैं उनके कमेंट का क्या जवाब दूं? लेकिन जब ये लोग विपक्ष में थे, तब अन्ना हजारे, लोकपाल, रामदेव जी के काले धन के मुद्दे, 2G स्पेक्ट्रम और कोलगेट जैसे मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरते थे। हमारे केंद्रीय मंत्री तक जेल गए। इन्होंने क्या-क्या नहीं किया! लेकिन बाद में क्या हुआ? सब निर्दोष साबित हुए। ना काला धन आया, ना खातों में 15 लाख रुपये आए, और ना ही आज कोई लोकपाल की बात करता है।
आज जो आंदोलन इंडिया ब्लॉक और हमारी युवा पीढ़ी (Gen-Z) कर रही है, वैसे ही बड़े आंदोलन इन्होंने भी किए थे। तब हमने तो कभी नहीं कहा था कि तुम विदेशी ताकतों के इशारे पर ये सब कर रहे हो। आज ये जो आरोप लगा रहे हैं, वे पूरी तरह से राजनैतिक आरोप हैं।
टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री हरीशचंद्र मीणा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ। @HC_meenaMP
जन-जन के लाड़ले, विकास पुरुष, पूर्व डीजीपी, पूर्व विधायक, वर्तमान सांसद महोदय श्री हरीश चंद्र जी मीणा को जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।🎂❤️ @HC_meenaMP
आज संसद भवन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण संबंधी संसदीय समिति की बैठक में सम्मिलित होकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदायों के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचाने, उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने तथा समावेशी विकास को गति देने के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए।
#Parliament #SCSTCommittee #SocialJustice #InclusiveDevelopment
@INCIndia@INCRajasthan
भाजपा सरकार ने भर्ती परीक्षाओं की गड़बड़ी रोकने की बजाय इन्हें छिपाने का मॉडल अपनाया है।
पहले नवलगढ़ में RAS भर्ती में पेपर का लिफाफा खुला मिला, भाजपा सरकार उसे छिपा गई।
फिर, अजमेर में डिप्टी जेलर भर्ती में लिफाफा खुला मिला, भाजपा सरकार उसे भी छिपा गई।
फिर, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में भाजपा सरकार के दौरान चल रहा OMR शीट का घपला सामने आया, भाजपा सरकार उसे भी छिपा गई।
फिर, नॉर्मलाइजेशन के नाम पर प्राप्तांकों में हेर-फेर का मामला आया, भाजपा सरकार उसे भी छिपा गई।
अब LDC भर्ती परीक्षा में जैसलमेर में गड़बड़ी की खबरें सामने आई हैं पर यह तय है कि अपनी इमेज बनाने में लगी भाजपा सरकार इसे भी छिपा जाएगी और सच कभी युवाओं के सामने नहीं आएगा।
युवाओं का हित इन गड़बड़ियों को छिपाकर अपना दामन साफ रखने की कोशिशों में नहीं बल्कि कहीं गड़बड़ी सामने आने पर उसे ठीक करने में है।
NEET अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल के परिवार को NSUI 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता कर रही है। परिवार ने जो खोया है, उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता।
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN ने परिवारजनों से नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi की फोन पर बातचीत करवाई थी।
बातचीत के दौरान पीड़ित परिवार ने राहुल गांधी जी को बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने 11 लाख रुपये का कर्ज लेकर प्रदीप की पढ़ाई जारी रखी थी।
राहुल गांधी जी ने परिवार को हर कदम पर साथ और मदद का भरोसा दिया था। उसी भरोसे को NSUI ने पूरा किया है।
हम किसी भी परिवार को टूटने नहीं देंगे। न्याय की यह लड़ाई आख़िरी सांस तक लड़ेंगे।
NEET घोटाले ने देश के मेहनती और पढ़े-लिखे युवाओं की जान तक ले ली, लेकिन अब तक मोदी ने शिक्षा मंत्री से इस्तीफ़ा नहीं लिया और न ही उनकी सरकार ने प्रभावित परिवारों की सुध ली है।
संसद के बजट सत्र के दौरान आज लोकसभा में मैंने टोंक की उस आवाज़ को बुलंद किया जो दशकों से अनसुनी रही है।
आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी टोंक जिले की जनता रेल की सीटी सुनने को तरस रही है।
रेल के अभाव में हमारे युवाओं को शिक्षा, मरीजों को उपचार और किसानों को व्यापार हेतु रेल सुविधा के लिए 150 किमी दूर जयपुर या कोटा भागना पड़ता है।
सरकार के 'सबका साथ-सबका विकास' के दावों के बीच टोंक के साथ यह अन्याय अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
आज सदन के माध्यम से केंद्र सरकार से पुरजोर मांग की है कि टोंक को जल्द से जल्द अजमेर-नसीराबाद के रास्ते रेल कनेक्टिविटी से जोड़ा जाए।
@AshwiniVaishnaw@INCIndia@INCRajasthan
भूल जाओ - प्रदेश के युवा भर्ती कैलेंडर पॉइंट 9 में लिखी शिक्षा विभाग की 10 हज़ार पदों पर विविध भर्तियों को भूल जाओ सरकार ने तीन महीने वा वाई लेकर पलटी मार ली है (इससे ज़्यादा शर्मनाक कुछ नहीं तमाचा है ये पढ़े लिखे युवाओं पर )
-सुना था राजनीति में झूठ बोला जाता है लेकिन इस प्रकार पलटी मारना सब को बेवक़ूफ़ बनाना वो भी इस युग में 🤔🤔🤔🤔🤔
-VT भर्ती के भ्रष्टाचार में यू टर्न के बाद शिक्षा विभाग पर भरोसा नहीं रहा
अधिकारी लेकर बैठेंगे आने वाले चुनाव में जवाब लिया जाएगा वोट की चोट से 👍👍👍👍
सच्चाई सामने लाने के लिए @DainikBhaskar सर @vinodmittal9 जी का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार ।।
सौभाग्य, प्रेम एवं आस्था के लोकपर्व गणगौर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माता गौरी एवं भगवान शिव की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और अटूट प्रेम बना रहे।
एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत से आमजन त्रस्त है। ऐसे समय में प्रदेश सरकार को 'इन्दिरा रसोई योजना' (अन्नपूर्णा रसोई) का विस्तार कर राहत देनी चाहिए।
चाहे श्रमिक हों, मुसाफिर हों, विद्यार्थी हों या मरीजों के परिजन सस्ता और सम्मानजनक भोजन संकट के समय सबका संबल बना है। मौजूदा हालातों में इस योजना का दायरा बढ़ाना समय की मांग है। आने वाले संकट से बचने के लिए अविलंब इन रसोइयों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी करनी चाहिए।
#Tonk एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अवैध संग्रहण और कालाबाजारी की निगरानी के लिए जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने जिला मुख्यालय के बुंदेल गैस एजेंसी, छावनी रोड का सघन निरीक्षण किया।
'बेरोजगार हुए 6 युवा मित्रों की सदमे से मौत' भरतपुर में रैली में युवाओं का सरकार पर आरोप, बोले- कांग्रेस की योजना को बीजेपी ने बंद किया
https://t.co/Z5WpfY6jrc
@sanjay_hingwa
#Bharatpur: राजीव गांधी मित्र कर रहे प्रदर्शन
डीसी ऑफिस के बाहर कर रहे प्रदर्शन, युवा मित्रों की नौकरी बहाली को लेकर कर रहे प्रदर्शन,बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता भी तैनात
#RajasthanWithFirstIndia@BharatpurPolice