Jaipur: 599 संविदा फार्मासिस्ट की सेवाएं समाप्त
चिकित्सा विभाग के फरमान से प्रदेशभर के फार्मासिस्ट में रोष
पूर्व में प्रदेश के 5000 राजीव गांधी युवा मित्रों की सेवाएं समाप्त
क्या भाजपा सरकार सभी रोजगार से लगे सभी को बेरोजगार करने का काम ही करेंगे क्या?
सेना और सरकार के बीच एक रिश्ता होता है, हम उस रिश्ते का बहुत सम्मान करते हैं।
इसी के साथ हम आपकी देशभक्ति की भी इज्जत करते हैं। हम हमेशा उसकी रक्षा करते रहेंगे।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
जयपुर को जाम-मुक्त बनाने के विज़न के साथ हमारी कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2021-22 में ओटीएस, रामबाग, जेडीए, जवाहर सर्किल, बीटू बाईपास, लक्ष्मीमंदिर और चौमू हाउस जैसे 7 प्रमुख चौराहों को ट्रैफिक लाइट फ्री करने का ऐतिहासिक काम शुरू किया था। बी-2 बाईपास और लक्ष्मीमंदिर तिराहे पर फ्लाईओवर व अंडरपास इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
लेकिन संकीर्ण राजनीतिक सोच से ग्रस्त भाजपा सरकार ने आते ही ओटीएस चौराहे पर बनने वाले हैंगिंग ब्रिज का अनुबंध ही रद्द कर दिया! जनता रोज़ जाम में पिसती रही और यह जनकल्याणकारी प्रोजेक्ट भी भाजपा के 'इंतजारशास्त्र' और 'बदले की राजनीति' की भेंट चढ़ गया।
अब माननीय उच्च न्यायालय ने इस सोई हुई सरकार को आईना दिखाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यह परियोजना हमारी तत्कालीन सरकार की घोषणा के अनुरूप ही पूरी होगी। न्यायालय की यह टिप्पणी भाजपा सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है कि "सरकार बदलने से अनुबंध नहीं बदला जा सकता और राजनीतिक द्वेष में सरकारी वादे नहीं तोड़े जा सकते।"
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, हर विकास कार्य को 'सियासी चश्मे' से देखना बंद कीजिए। जनहित को सर्वोपरि रखिए, क्योंकि राजस्थान की जनता विकास चाहती है, आपकी सरकार का यह हठधर्मिता और राजनीतिक प्रतिशोध वाला रवैया नहीं!
भाजपा सरकार का 'इंतजारशास्त्र' अब जनता के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है।
हमारी कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2022 में पाली के बांगड़ अस्पताल में जिन सुपर स्पेशलिटी सेवाओं (कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी) की घोषणा कर इमारत का निर्माण करवा दिया परन्तु वर्तमान भाजपा सरकार आज तक उनके लिए आवश्यक उपकरण, कैथ लैब और ऑपरेशन थिएटर तक उपलब्ध नहीं करा पाई है। नतीजतन, मरीजों को आज भी इलाज के लिए जोधपुर या अहमदाबाद का रुख करना पड़ रहा है।
ये तो केवल एक उदाहरण है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान जनहित के लिए बनाई गईं इमारतें खड़ी हुई हैं। जनता को सुविधाओं के लिए तरसाना और केवल इंतजार करवाना ही क्या इस सरकार की 'सुशासन' परिभाषा है?
आखिर भाजपा सरकार के कुप्रबंधन की कितनी सजा प्रदेशवासियों को मिलेगी?
उत्तराखंड के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों,
आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था, आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था, आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और आपकी चिंताओं को समझना चाहता था। दुर्भाग्य से, मौसम की गंभीर खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।
आज सुबह मैं पंतनगर पहुँच गया था। वहाँ से हमें हेलिकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से साफ़ इनकार कर दिया।
मुझे आपसे बहुत सी बातें करनी थीं - उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर, और उन चुनौतियों पर जिनका सामना आज उत्तराखंड कर रहा है। पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात और बैठक निर्धारित थी। साथ ही कोटद्वार में दीपक के जिम जाने का भी कार्यक्रम था।
प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कई बार परिस्थितियाँ हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता।
मैं आपसे वादा करता हूँ कि बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आऊँगा। तब हम जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे, बात करेंगे, आपके विचार सुनेंगे और मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में चर्चा करेंगे।
जल्द ही मुलाकात होगी।
Heartiest congratulations and greetings to Thiru. C Joseph Vijay on taking the oath as the Chief Minister of Tamil Nadu.
Wishing him a successful tenure in the service of the people of the state. @TVKVijayHQ
आज मुंबई में श्री सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंगलमूर्ति से प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
कल जयपुर तथा आज मुंबई में परिजनों के संग समय बीता। बेटी सोनिया ने तिलक कर जन्मदिवस पर मंगलकामनाएं दीं।
आप सभी की ओर से मिल रही शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। आप सबका यह स्नेह ही मेरे जनसेवा के संकल्प को मजबूती देता है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्माननीय राजेंद्र पाल गौतम जी के जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मनोकामनाएं करते हैं
कानाराम सिंघल
जिला प्रवक्ता अनुसूचित जाति विभाग जालोर
देश की महिलाएं सब देख और समझ रही हैं
महिलाएं देख रही हैं कि आपने 👇
⦿ कांग्रेस की एक शीर्ष नेत्री को- 'कांग्रेस की विधवा' कहा था
⦿ एक ब्याहता को '50 करोड़ की गर्लफ्रेंड' कहा था
⦿ एक महिला सांसद की तुलना 'शूर्पनखा' से की थी
⦿ बंगाल में एक महिला मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाया था
⦿ अचार के डिब्बे में महिला की तस्वीर लगवाने की बात की थी
⦿ चुनावी मंच से 'मुजरे' शब्द का इस्तेमाल किया था
⦿ 'मंगलसूत्र' और बेटियों के छिन जाने की घटिया बात की थी
महिलाएं समझती हैं कि आपकी सोच कितनी महिला विरोधी है. आपको देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए.
हम महिला विरोधी BJP सरकार को झुकाएंगे।
महिला आरक्षण कानून 543 सीटों पर ही लागू करवाएंगे और हमारी 180 बहनें इसी संसद में पहुंचेंगी।
हम OBC और SC-ST महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, उनका हिस्सा चोरी नहीं होने देंगे।
: महिला कांग्रेस अध्यक्ष @LambaAlka जी
📍 दिल्ली
अजमेर से पुष्कर जा रही बस के गहरी खाई में गिरने से कई लोगों की मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें।
मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
आइए, मिलकर आवाज़ उठाएं
संगठन बढ़ाएं, लोकतंत्र बचाएं
कल 1 अप्रैल से राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्णायक #संगठन_बढ़ाओ_लोकतंत्र_बचाओ अभियान की शुरुआत होगी। एक ऐसा अभियान जो सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा एवं मज़बूती का संकल्प है।
जब सत्ता अहंकार में अंधी हो जाए, तो सबसे पहले लोकतंत्र पर हमला करती है, आज राजस्थान में भी ऐसे ही चिंताजनक हालात हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश एवं संवैधानिक प्रावधानों की धज्जियां उड़ाकर भाजपा सरकार बार-बार पंचायत और निकाय चुनाव टाल रही है।
भाजपा की तानाशाही हर स्तर पर दिख रही है। लोकतंत्र को कमजोर कर सत्ता को केंद्रीकृत करने एवं स्थानीय शासन में जनता से उसका अधिकार छीनकर, उन्हें निर्णय की प्रक्रिया से दूर रखने की ये प्रवृत्ति बेहद खतरनाक है। जब पंचायतों और निकायों के चुनाव नहीं होंगे, तो जनता की समस्याएं कौन उठाएगा? नतीजन गांवों में विकास ठप पड़ा है, योजनाएं अटक हुई हैं, गंदगी का अंबार लगा है, और केंद्र से मिलने वाला ग्रामीण बजट भी लैप्स हो रहा है। ये प्रशासनिक विफलता नहीं, भाजपा की सोची-समझी राजनीतिक साजिश है।
कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी एवं नेता विपक्ष @RahulGandhi जी के संकल्प को मज़बूत करने के लिए इस सच्चाई को हर गांव, हर वार्ड और हर नागरिक तक पहुंचाना है। इसलिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल से पूरे प्रदेश में #संगठन_बढ़ाओ_लोकतंत्र_बचाओ अभियान शुरु करने जा रही है।
इस अभियान में प्रदेश कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे, भाजपा सरकार की असलियत को उजागर करेंगे और जनता के अधिकारों की बात करेंगे। साथ ही, समर्पित कार्यकर्ताओं को फिर से संगठित कर जमीनी स्तर पर कांग्रेस की मज़बूत संरचना खड़ी करेंगे। ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर सक्रिय कांग्रेसजनों को जोड़कर कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा ताकि धरातल तक संगठन सशक्त बनें।
मैं स्वयं प्रदेशभर में जिला स्तर पर जाकर भाजपाई तानाशाही के खिलाफ आवाज़ उठाऊंगा एवं कांग्रेसजनों से आह्वान करूंगा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए वे आगे आकर पार्टी संगठन को और अधिक ताकत एवं स्थानीय स्तर पर नई ऊर्जा दें।
वीरता, पराक्रम, समृद्ध विरासत और उद्यमिता की धरती राजस्थान के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज के इस शुभ अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और सामाजिक सद्भाव को और अधिक मजबूत बनाएंगे, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देंगे तथा विकास में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो, सामाजिक सुरक्षा मजबूत हो। साथ ही, इस प्रतिबद्धता को दोहराएं कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर शिक्षा पहुंचे।