अपनी पत्नी के जेवर गिरवी रखते वक्त पुरुष का आत्मसम्मान भी गिरवी हो जाता है। किसी भी हिंदुस्तानी का जेवर या मकान गिरवी रखना अंतिम विकल्प होता है।
महामारी और मंहगाई की दोहरी मार झेल रहे आम भारतीयों को यह असंवेदनशीलता अंदर तक तोड़ देगी।
क्या यही नए भारत के निर्माण की परिकल्पना है?
आज ही के दिन पूरे देश की खुशियां गम में तब्दील हो गई थी, ना जाने कितने परिवार अपनों से दूर चले गए। कितनों की राखी छीन ले गई कितनों की पुत्र छीन लिया गया कितनों के पिता को छीन लिया गया। पुलवामा हमले में शहीद शहीद जवानों को मेरा भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
गुजरात में देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला।
किस बैंक को कितना चूना लगा?
● ICICI - 7089Cr
● IDBI- 3634Cr
● SBI- 2925Cr
● बैंक ऑफ बड़ौदा -1614Cr
● एक्जिम बैंक -1327Cr
● PNB -1244Cr
● इंडियन ओवरसीज बैंक -1228Cr
● स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक -743Cr
● बैंक ऑफ इंडिया -719Cr
#BankScam
आजाद भारत के इतिहास में शायद सबसे बड़ा बैंक घोटाला। गुजरात की कंपनी एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को 22842 करोड रुपए का चूना लगाया। सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है। इस घोटाले के तार बहुत गहरे हो सकते हैं। क्या केंद्रीय एजेंसियां सक्रियता दिखाएंगी?
देश का किसान या छोटा दुकानदार हजारों रुपए का भी क़र्ज़ न चुका पाए तो उनकी कुर्की होगी या उन्हे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ता है, लेकिन हजारों करोड़ की चोरी करने वालों को आसानी से जमानत मिल जाती है और ये लोग मनमानी कीमत पर लेन-देन कर फिर से अपने वैभवशाली जीवन में लौट जाते हैं।