आज भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के दौरान श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता व अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रीमती शिवा सिंह स्वयं यात्रा में श्रद्धापूर्वक उपस्थित रहकर सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं
11 वर्षों से फरार ₹50,000 का इनामिया गैंगस्टर हरियाणा से गिरफ्तार, चकेरी पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई...
▪️कमिश्नरेट कानपुर नगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चकेरी पुलिस एवं पूर्वी ज़ोन सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11 वर्षों से फरार ₹50,000 के इनामिया गैंगस्टर अभियुक्त अवधेश सिंह को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है।
▪️अभियुक्त थाना चकेरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1055/2015 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित था तथा उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का पुरस्कार घोषित था। सर्विलांस एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर हरियाणा पुलिस के सहयोग से अभियुक्त को 16.07.2026 को गुरुग्राम के सेक्टर-74 स्थित कॉर्पोरेट ग्रीन्स से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विगत 11 वर्षों से हरियाणा में पहचान छिपाकर रह रहा था।
▪️गिरफ्तार अभियुक्त को थाना चकेरी लाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
बाइट-पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता।
@Uppolice@dcpekanpur
दिनांक 16.07.2026 को प्रातः लगभग 05:30 बजे थाना महाराजपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हाथी गांव निवासी हरिमोहन यादव का शव उनके खेत के बाहर स्थित ट्यूबवेल के पास पड़ा है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक निरीक्षण में मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने वाला गंभीर घाव प्रतीत होता है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।
मृतक के परिजनों से वार्ता की गई है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में ग्राम के ही निवासी मुलायम सिंह यादव, अर्जुन एवं श्याम पर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है। तहरीर के आधार पर थाना महाराजपुर में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
प्रकरण की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। परिजनों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ कर साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। घटना के कारण एवं अन्य तथ्यों का शीघ्र ही स्पष्ट खुलासा किया जाएगा। मामले में विधिक प्रक्रिया के अनुसार अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट – पुलिस उपायुक्त पूर्वी, श्री सत्यजीत गुप्ता
@Uppolice@dcpekanpur
*आज दिनांक-15.07.2026 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय पर थाना चकेरी के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया जिसमें मामलों की प्रगति की समीक्षा की व निर्देश दिए और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किए
दिनांक 14.07. 2026 को थाना महाराजपुर पर एक व्यक्ति अपनी पत्नी के संबंध में प्रार्थना-पत्र देने आया था। प्रार्थना-पत्र देने के बाद उसने थाना परिसर के बाहर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और जलती हुई अवस्था में थाना परिसर की ओर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में थाना प्रभारी महाराजपुर सहित 3-4 पुलिसकर्मी भी झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया तथा संबंधित व्यक्ति को बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी,श्रीमती शिवा सिंह ।
@Uppolice@UPPViralCheck
दिनांक 13.07.2026 को थाना महाराजपुर क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो वाहन की सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य कर सभी घायलों को उपचार हेतु हैलेट अस्पताल भेजा गया।
इस दुर्घटना में अब तक कुल 03 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनमें 01 वयस्क एवं 02 बच्चे हैं, जबकि 09 अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों की स्थिति वर्तमान में सामान्य एवं खतरे से बाहर है तथा उनका समुचित उपचार कराया जा रहा है। मृतकों एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
प्रथम दृष्टया घायलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग हरियाणा से बिहार जा रहे थे। रात्रि के समय हाईवे पर एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान स्कॉर्पियो वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा दुर्घटना के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
बाइट – अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, डॉ. विपिन ताडा
@Uppolice@dcpekanpur
दिनांक 13.07.2026 को थाना महाराजपुर क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। अन्य यात्रियों की स्थिति सामान्य है।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया गया तथा घायलों को उपचार हेतु हैलेट अस्पताल भेजा गया। आज हैलेट अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल लिया गया तथा घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया।
प्रथम दृष्टया घायलों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रात्रि के समय वाहन ओवरटेक करने के दौरान आगे चल रहे एक ट्रक से टक्कर होने के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
मृतक एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घायलों का समुचित उपचार कराया जा रहा है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
बाइट – श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, डॉ. विपिन ताडा
@Uppolice@dcpekanpur
दिनांक 11/07/2026 को शाम लगभग 04:30 बजे थाना कलेक्टरगंज क्षेत्र स्थित सूर्या होटल से सूचना प्राप्त हुई कि होटल के एक कमरे में एक युवक एवं एक युवती की तबीयत बिगड़ गई है।
सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा दोनों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
मौके के निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों द्वारा किसी विषैले पदार्थ का सेवन किया गया है।
उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।दोनों शवों का पंचायतनामा की कार्रवाई प्रचलित है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बाइट - सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज, श्री आनन्द कुमार ओझा।
@Uppolice@dcpekanpur
*आज दिनांक-13.07.2026 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय पर थाना महाराजपुर के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया जिसमें मामलों की प्रगति की समीक्षा की व निर्देश दिए और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किए-
श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, ट्रांसफॉर्मर चोरी एवं पशु चोरी जैसी घटनाओं की गहन समीक्षा करते हुए इन अपराधों में प्रकाश में आए अभियुक्तों का सत्यापन कर डोजियर तैयार करने एवं नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए
फर्जी मार्कशीट व डिग्री बनाने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 02 गिरफ्तार...
🔹कमिश्नरेट कानपुर नगर की एसआईटी एवं थाना फीलखाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं बोर्डों की फर्जी मार्कशीट, डिग्री, माइग्रेशन एवं प्रोविजनल सर्टिफिकेट तैयार कर बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।
🔹कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 59 फर्जी मार्कशीट/डिग्री/प्रमाणपत्र, 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अपराध से अर्जित ₹4,53,000 नकद बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह पिछले कई वर्षों से देशभर में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र तैयार कर बेच रहा था।
🔹प्रकरण में थाना फीलखाना पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरोह के मास्टरमाइंड सहित अन्य फरार सदस्यों की तलाश एवं पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है।
बाइट -पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल, कानपुर नगर।
@Uppolice@dgpup@dcpekanpur
थाना चकेरी की घटना शामिल ₹50,000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
फरवरी 2026 में थाना चकेरी क्षेत्र में हुई डकैती की घटना में पुलिस ने ₹50,000 के इनामी वांछित अभियुक्त फैज़ को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने पूर्व में सभी मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा तथा लूटी गई धनराशि भी बरामद की थी।
विवेचना में स्लॉटर हाउस से जुड़े अवैध वित्तीय लेन-देन, गरीब व्यक्तियों के बैंक खातों के दुरुपयोग तथा स्क्रैप कारोबार में फर्जी ई-वे बिल एवं जीएसटी इनवॉइस के माध्यम से कर चोरी का भी खुलासा हुआ। मामले की सूचना ईडी (ED) को दी गई है, जिसने प्रकरण का संज्ञान लिया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पूर्वी, श्री सत्यजीत गुप्ता।
आज दिनांक 22.06.2026 को छठवीं मोहर्रम पर्व के अवसर पर थाना कोतवाली एवं थाना मूलगंज क्षेत्र से निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
आज दिनांक 21.06.2026 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा थाना कोतवाली पर आगामी त्योहार मोहर्रम को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु ताजिया कमेटी/ ताजियादारो ,गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई ।
थाना चकेरी क्षेत्र में एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला को उपचार हेतु कांशीराम अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र का है। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी श्री आशुतोष कुमार सिंह ।
@Uppolice
थाना चकेरी क्षेत्र में एक महिला को पालतू कुत्ते द्वारा काटे जाने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। नगर निगम को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचित कर दिया गया है।
बाइट- सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी श्री आशुतोष कुमार सिंह ।
@Uppolice
आज दिनांक 21.06.2026 को आयोजित नीट (NEET) परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रीन पार्क स्टेडियम में पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा योगाभ्यास किया गया। *“स्वस्थ आयु के लिए योग”* थीम के अनुरूप योगासन एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली का संदेश दिया गया।
#InternationalYogaDay
दिनांक 19.06.2026 को थाना क्षेत्र महाराजपुर में नाले में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है तथा नाले में जलस्तर अधिक होने के कारण बहकर आने की संभावना भी है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
बाइट- सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी श्री आशुतोष कुमार सिंह
@Uppolice@dcpekanpur