This is the official account of Divisional Commissioner Office, Patna. Our aim is to disseminate maximum information in people’s domain in public interest
आज आशियाना-दीघा रोड में राजीव नगर के पास बनाए जा रहे कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) निर्माण योजना तथा आनंदपुरी नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी एवं नाले के ऊपर टू-लेन सड़क के निर्माण से सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। शहर भ�� साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखेगा।
आज खाजपुरा, नेहरू पथ स्थित शिव मंद���र में महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में सम्मिलित हुआ तथा भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज खाजपुरा, नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ, माँ पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
@NitishKumar
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर खेल संस्कृति को नया जीवन दिया है।
"मेडल लाओ, नौकरी पाओ" योजना के तहत, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।
@NitishKumar@BiharSportsDept
#MedalLaoNaukriPao
#SportsRevolutionBihar
#BuildingChampions
#FutureOfSports
#BiharGames
बिहार के किसान भाईयों के लिए आवश्यक सूचना!
बिहार राज्य फसल सहायता योजना (खरीफ 2025) के आवेदन में ��सल का प्रकार हो, भूमि रकबा हो या कोई भी गलती रह गई हो तो अब सब कुछ आप घर बैठे ठीक कर सकते हैं।
सहकारिता विभाग की वेबसाइट पर जाएँ: https://t.co/awacQ7cYMY और तुरंत अपने आवेदन में सुधार करें। आवेदन सुधार की अंतिम तिथि: 28 नवंबर 2025
@DeptCooperative
#Bihar
#Kisan
#Farmers
#GovtSchemes #BiharGovernment #BiharRajyaFasalSahayataYojana #Kharif2025
[ Farmers | Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana | Kharif 2025 ]
पटना ज़िले के कादिरगंज थाना क्षेत्र में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापामारी कर बड़ी सफलता हासिल की है।
🔹 1 रायफल
🔹 2 जिंदा कारतूस
के साथ 1 अभियुक्त क��� गिरफ्तार किया गया है।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहार पुलिस लगातार प्रतिबद्ध है।
#CrimeControl #BiharPolice
"पटना पुलिस 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर !"
वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को रात्रि गश्त एवं चेकिंग हेतु विशेष जिम्मेवारी सौपीं गई है।
इसी क्रम में 24/25.11.2025 की रात्रि में श्रीमती ममता कल्याणी, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना द्वारा डायल 112 एवं रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया I
@dm_patna@BiharHomeDept@bihar_police@IG_CentralRange@cityspwest@patnasadarsdpo
#biharpolice #patnapolice #patna #safepatna
दिनांक 24.11.25 की रात्रि #श्रीमती_ममता_कल्याणी, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना द्वारा फुलवारीशरीफ थाना का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस , CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता क���र्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की गई।
साथ ही थाना की कार्यप्रणाली एवं अभिलेख संधारण का बारीक अवलोकन किया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, समयसीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनता को त्वरित न्याय दिलाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु #रात्रि_गश्ती एवं वाहन जाँच को और प्रभावशाली बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@dm_patna
@BiharHomeDept
@bihar_police
@IG_CentralRange
@cityspwest
@patnasadarsdpo
#biharpolice #patnapolice #patna #safepatna
जिलाधिकारी, पटना द्वारा प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में 30 से अधिक विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा आ रहे व्यवधान को दूर किया गया। सभी परियोजनाओं में अच्छी प्रगति है। पदाधिकारियों को आवश्यकतानुसार कैंप मोड में रैयतों का मुआवजा भुगतान करने, मार्ग–रेखन में आ रही संरचनाओं का विधिवत स्थानांतरण करने, त्वरित गति से आवश्यकतानुसार भू–अर्जन करने, अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर तीव्र गति से कार्य कराने, निर्माण एजेन्सीज़ से कार्यों में एसओपी के अनुसार सभी सुरक्षात्मक मापदंडों का अनुपालन कराने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध ढंग से योजनाओं को पूरा करने का निदेश दिया गया।
#BRPNNL
#BSRDCL
@officecmbihar@RCD_Bihar@NHAI_Official
जिलाधिकारी, पटना के निदेश पर पटना के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में आज अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया। अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार ��ंड लगाया गया तथा सामानों की ज़ब्ती की गई। आदतन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा इनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। दुबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने शहरी प्रबंधन इकाई के अधिकारियों को हर महीने अग्रिम तौर पर अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान का कैलेंडर जारी कर जनहित में प्रभावी ढंग से अतिक्रमण हटाने तथा फॉलो-अप टीम को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया है।
@cityofpatna
महिलाओं के लिए पिंक बस का चालक बनने का सुनहरा अवसर !
BSRTC की महिला बस चालक के लिए आवेदन शुरू है, जिसमें महिलाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलेगा। 21–40 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 है तथा प्रशिक्षण 20 जनवरी 2026 से शुरू होगा। महिलाओं के लिए, महिलाओं द्वारा संचालित एक सुरक्षित और आरामदायक सफर। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर - 9546456993 पर संपर्क करें।
@NitishKumar@BiharTransport
#PinkBus
#WomenDrivers
#WomenEmpowerment
#BSRTC
#RojgarMatlabNitishSarkaar
#SkillTraining
#IPRDBihar
#नारी_सशक्तिकरण
#पिंक_बस_सेवा
#रोजगार_मतलब_नीतीश_सरकार
#सशक्त_महिला_सशक्त_बिहार
[Transport Department | Women Empowerment | Women Drivers | Pink Bus Service | BSRTC Recruitment | Skill Development | Government Job Opportunity]
स्टार्टअप महाकुंभ के मंच से डॉ. साधना को अपनी कंपनी को #BiharStartup में रजिस्टर करने का शानदार अवसर मिला। ए.आई और 3D पेंटिंग टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली डॉ. साधना आज बिहार में इनोवेशन की एक नई कहानी लिख रही हैं।
स्टार्टअप पॉलिसी के तहत उन्हें 10 लाख रुपये का सीड फंड प्राप्त हुआ है। उनका मिशन—बिहार के बच्चों को रोबोटिक्स सिखाना और भविष्य की टेक जेनरेशन तैयार करना।
��ब तक:
4000 स्कूली बच्चों को रोबोटिक्स प्रशिक्षण
4200 पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग छात्रों को एडवांस्ड टेक स्किल्स
उनकी 36 सदस्यों की टीम, जो दिन-रात मिलकर बिहार में इनोवेशन को नई दिशा दे रही है। डॉ. साधना जैसे उद्यमी ही बिहार के स्टार्टअप परिदृश्य को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।
@IndustriesBihar
#StartupMahakumbh
#BiharStartup
#WomenEntrepreneur
#SkillDevelopment
#StartupStory
#बिहार_स्टार्टअप
#स्टार्टअप_महाकुंभ
#महिला_उद्यमी
#रोबोटिक्स_प्रशिक्षण
#स��टार्टअप_स्टोरी
[ Industry Department | Startup Mahakumbh Bihar | Bihar Startup Policy | Robotics Training Bihar | AI Innovation | 3D Painting Technology | Women Entrepreneur Bihar | Youth Innovation ]
महिला कबड्ड��� विश्व कप 2025 का खिताब जीतने पर भारतीय महिला टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके जज़्बे ने भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह शानदार जीत सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
#KabaddiWorldCup2025
लोकप्रिय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र जी का निधन दुःखद। यह कला एवं फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
बिहार सरकार के मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ��ोजना के तहत 8729 लाभार्थियों को अब तक ₹617.09 करोड़ की राशि वितरित की जा चुकी है।
यह योजना युवाओं को स्व–रोज़गार के अवसर देने और राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सरकार द्वारा व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹10 लाख तक की सहायता, जिसमें से 50% राशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है।
(आंकड़े: 3 नवंबर 2025 तक)
अधिक जानकारी के लिए:
🌐 https://t.co/WA8ezPIH00
📞 1800 345 6214 (टोल-फ्री)
@DilipJaiswalBJP
@MMUYbihar
#BiharIndustries #BiharLaghuUdyamiYojana #DepartmentOfIndustries #AatmanirbharBihar #MMUY