पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय मंत्री डॉ. राम चन्द्र प्रसाद ने आज सहरसा में राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का विधिवत उद्घाटन किया।
यह पार्क स्थानीय बच्चों और परिवारों के लिए मनोरंजन एवं अवकाश का एक बेहतर स्थान उपलब्ध कराएगा।
चीतल अपने भूरे शरीर पर बने सफेद धब्बों और लंबे सींगों से आसानी से पहचाना जाता है। यह घास, पत्तियां और फल खाता है। अक्सर जंगलों, घास के मैदानों और जलस्रोतों के आसपास झुंड में नजर आता है।
आइए, जंगल में रहने वाले इस वन्यजीव के बारे में जानें और इसके संरक्षण के प्रति जागरूक बनें।
@mla_hayaghat@moefcc
#Cheetal #Axisaxis #Wildlifefacts #Natureawareness #Wildlifeconservation
माँ मुंडेश्वरी मंदिर, कैमूर, बिहार
कैमूर की पहाड़ियों पर विराजमान माँ मुंडेश्वरी मंदिर भारत की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का एक अनमोल प्रतीक है। लगभग 1900 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर की अष्टकोणीय संरचना, अद्भुत शिल्पकला, प्राचीन मूर्तियां और सदियों पुरानी पूजा परंपराएं इसकी विशिष्ट पहचान हैं। प्राकृतिक सुंदरता से घिरा यह पवित्र स्थल श्रद्धा, आस्था और भारतीय स्थापत्य कला के अद्भुत संगम को दर्शाता है।
@mla_hayaghat@moefcc
#maamundeshwari #kaimurbihar #bihartourism #temple #biharexplore #IncredibleBihar
जल है, तभी जीवन है। हमारी रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर खेती, जंगल और वन्यजीवों के जीवन तक, हर जगह पानी की अहम भूमिका है।
वर्षा जल का संचयन करें, पानी की बर्बादी रोकें और तालाबों, नदियों व अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखें। क्योंकि जल संरक्षण आज की जरूरत ही नहीं, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।
#SaveWater #WaterConservation #SaveWaterSaveLife #EveryDropCounts #WaterIsLife #ProtectOurPlanet #SustainableFuture
बिहार के पहाड़ों, जंगलों और प्राकृतिक परिवेश के बीच बसे कई धार्मिक स्थल अपनी अलग पहचान रखते हैं। कहीं पहाड़ी पर स्थित मंदिर है, तो कहीं चट्टानों और हरियाली के बीच प्राचीन आस्था के केंद्र।
चौरासन मंदिर, मां मुंडेश्वरी मंदिर, मां ताराचंडी मंदिर, महादेव खोह, गुप्ताधाम मंदिर और मां तुतला भवानी मंदिर... ये सभी स्थल बिहार की धार्मिक और प्राकृतिक विरासत की झलक पेश करते हैं।
आस्था के अरण्य में देखिए बिहार के इन प्रमुख धार्मिक स्थलों की खूबसूरत झलक।
@mla_hayaghat@moefcc
#explorebihar #bihartourism #HiddenGems #incredibleindia #BiharTravel #SpiritualIndia
राजगीर जू सफारी प्रबंधन द्वारा पर्यटकों की सुविधा हेतु "बेबी स्ट्रोलर" (Baby Stroller) सेवा की शुरुआत।
पर्यटकों के भ्रमण अनुभव को सुगम और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से राजगीर जू सफारी प्रशासन ने 6 महीने से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए "बेबी स्ट्रोलर" (Baby Stroller) सेवा शुरू की है। वैध जू सफारी टिकट धारक अभिभावक बच्चे के साथ 50 रुपये शुल्क (अधिकतम 4 घंटे के लिए) तथा 500 रुपये की वापसी योग्य नकद सुरक्षा जमा राशि पर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। चिल्ड्रेन-डे 2026 के अवसर पर "बेबी स्ट्रोलर" की सुविधा को पर्यटकों के लिए प्रारम्भ किया गया है। श्री राम सुन्दर एम, निदेशक, राजगीर जू सफारी के द्वारा बताया गया है कि जू सफारी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सुविधा उपलब्ध कराने के दिशा में पर्यटकों की सुझाव को देखते हुये इस सुविधा को प्रारम्भ किया गया है। इसके साथ इंट्रेंस प्लाजा में 06 माह तक के बच्चों के लिए भी प्ले-पेन (Play Pen) की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।
बाल दिवस पर राजगीर जू सफारी में "मिनी जू कीपर" कार्यक्रम का आयोजन, स्कूली बच्चों ने जानी वन्यजीवों की दुनिया।
बाल दिवस (Children's Day 2026) के विशेष अवसर पर राजगीर जू सफारी में स्कूली बच्चों के लिए "मिनी जू कीपर" (Mini Zoo Keeper) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 30 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों को जू सफारी का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें वन्यजीवों को करीब से देखने और उनके प्राकृतिक आवास को समझने का अवसर मिला। इसके पश्चात बच्चों ने वन्यजीव अस्पताल, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट और नर्सरी का भी दौरा किया, जहाँ विशेषज्ञों द्वारा उन्हें आधुनिक चिकित्सीय उपकरणों, जैविक खाद निर्माण की प्रक्रिया और विभिन्न पौधों के संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। बाल दिवस के अवसर पर सफारी बस में भी बच्चों के उत्साह हेतु सफारी गााईट के द्वारा क्विज का आयोजन किया गया हैं जिसमें उत्तर देने वाले सभी बच्चों को पुरुस्कृत भी किया गया है।
सफेद छाती जलमुर्गी (White-breasted Waterhen) अक्सर तालाबों, झीलों और दलदली इलाकों में दिखाई देती है। यह पानी के आसपास रहने वाले कीड़े-मकोड़े, घोंघे, छोटी मछलियां और जलीय पौधों की जड़ें खाती है। इसके गहरे रंग के शरीर और सफेद चेहरे व छाती के कारण इसे आसानी से पहचाना जा सकता है।
अपने आसपास दिखने वाले ऐसे पक्षियों को पहचानें और उनके रहने की जगहों को सुरक्षित रखने में सहयोग करें।
@mla_hayaghat@moefcc
#WhiteBreastedWaterhen #SaveBirds #WetlandConservation #WildlifeConservation #Biodiversity
जंगल की जमीन पर छिपे कीड़ों को ढूँढ़ने में माहिर है स्लॉथ बीयर (Melursus ursinus)।
घने बाल, मजबूत पंजे और कीड़ों को खाने का अनोखा अंदाज स्लॉथ बीयर को खास पहचान देता है। यह अपने लंबे और मजबूत पंजों की मदद से दीमक और चींटियों के बिल खोदता है, जबकि इसके थूथन और होंठ कीड़ों को खींचकर खाने में मदद करते हैं। बिहार के जंगलों में भी इस वन्यजीव को देखा जा सकता है ।
@mla_hayaghat@moefcc
#slothbear #melursusursinus #WildlifeFacts #wildlifeconservation #biodiversity
शमी का वृक्ष प्रकृति से जुड़ी उपयोगिता के साथ हमारी सांस्कृतिक परंपराओं का भी हिस्सा है।
इसकी लकड़ी का उपयोग जलावन और औजारों के हत्थे बनाने में किया जाता है। वहीं, धार्मिक अनुष्ठानों में इसकी पत्तियों, फूलों और टहनियों का विशेष महत्व है।
#shamitree#Dichrostachyscinerea #natureconservation #Biodiversity #plantconservation
जानिए, सर्दियों में प्रवासी पक्षी बिहार क्यों आते हैं?
सर्दियों में प्रवासी पक्षियों के बिहार आने के पीछे कई खास वजहें हैं। अनुकूल जलवायु, सुरक्षित प्राकृतिक आवास और पर्याप्त भोजन की उपलब्धता उन्हें यहाँ ठहरने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती है। साथ ही, कुछ पक्षियों के लिए यह समय प्रजनन और बच्चों के पालन-पोषण के लिए भी अनुकूल होता है।
@mla_hayaghat@moefcc
#MigratoryBirds #WinterMigration #BiharWetlands #WetlandConservation #BirdWatching #Biodiversity #WildlifeConservation
वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के मंगुराहा क्षेत्र में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी। इस दृश्य को देखकर पर्यटक काफी उत्साहित हुए।
आप भी वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व पहुंचकर जंगल सफारी का अनुभव लें और वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर प्राप्त करें।
@mla_hayaghat@moefcc
किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती के साथ पेड़ लगाने को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निजी पौधशाला (पॉपलर) योजना चलाई जा रही है।
इस योजना के तहत चयनित किसानों, उद्यमियों और जमीन मालिकों को प्रति एकड़ 10,000 पॉपलर कटिंग निःशुल्क दी जाती है। इन कटिंग से तैयार पौधों को विभाग निर्धारित दर पर खरीदता है।
योजना से जुड़कर किसान अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ हरियाली बढ़ाने में भी योगदान दे सकते हैं।
अधिक जानकारी और योजना का लाभ लेने के लिए वन विभाग के नजदीकी कार्यालय से संपर्क करें।
#poplartree #TreePlantation #agroforestry #EnvironmentConservation #GreenBihar
तराई क्षेत्रों में फैला बिहार का एक मात्र टाइगर रिजर्व (VTR) वन्यजीवों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक खास पर्यटन स्थल है। यहाँ बाघ, तेंदुआ, गौर, भालू और कई अन्य दुर्लभ वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिलता है। प्रकृति की खूबसूरती, समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीवों की मौजूदगी इस जगह को और खास बनाती है।
VTR के प्रमुख वन्यजीवों की एक झलक देखने के लिए पोस्ट को स्वाइप करें।
@mla_hayaghat@moefcc
#ValmikiTigerReserve #VTRBihar #BiharTourism #WildlifeConservation #TigerReserve #Biodiversity #ExploreBihar
महोगनी (Swietenia macrophylla) का वृक्ष अपनी मजबूत और टिकाऊ लकड़ी के लिए खास पहचान रखता है। इसका उपयोग फर्नीचर, दरवाजे, खिड़कियां और कई अन्य उपयोगी वस्तुएं बनाने में किया जाता है। अपनी उपयोगिता के साथ-साथ यह वृक्ष हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को समृद्ध बनाने में भी सहायक है।
आइए, ऐसे उपयोगी वृक्षों के संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए आगे आएं।
@mla_hayaghat@moefcc
#MahoganyTree #swieteniamacrophylla #TreePlantation #TreeConservation #GreenBihar
जल, जीवन और जैव-विविधता का संगम- आर्द्रभूमि।
ये केवल जल क्षेत्र नहीं, बल्कि पर्यावरण का संतुलन बनाने वाले जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र हैं। बाढ़ से बचाव, भूजल पुनर्भरण और प्रवासी पक्षियों का बसेरा होने के नाते बिहार की इन आर्द्रभूमियों को बचाना हमारा कर्तव्य है।
आइए, प्रदूषण और अतिक्रमण के खिलाफ मिलकर कदम बढ़ाएं और अपनी इस प्राकृतिक विरासत को सुरक्षित करें।
@mla_hayaghat@moefcc
#ecosystemconservation #SaveWetlands #biharwetlands #wetlandbiodiversity #BiodiversityConservation
अक्सर पक्षियों को जमीन पर फुदकते हुए देखा जाता है, लेकिन छोटा भरत (Alauda gulgula) बाकी पक्षियों से अलग है। यह फुदकने के बजाय इंसानों की तरह अपने पैरों से तेजी से चलता और दौड़ता है। खुले घास के मैदान, झील और दियारा क्षेत्र इसका प्राकृतिक आवास हैं।
आइए, ऐसे ही खूबसूरत पक्षियों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा में अपना योगदान दें।
@mla_hayaghat@moefcc
#smallskylark #alaudagulgula #BirdConservation #birdsofindia #wildlifeconservation