@moayush मंत्रालय ने बताया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के वे उम्मीदवार, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, 31 अगस्त तक आवेदन करने के पात्र हैं।
#GARBHINIMITRA
नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) ने2026-2027 के शैक्षणिक सत्र में आयुर्वेद पर आधारित प्रसूति देखभाल को बेहतर बनाने के लिए 'गर्भिणी मित्र' नाम से एक नया पाठ्यक्रम शुरू किया
@moayush के अनुसार छह महीने का यह पाठ्यक्रम गर्भावस्था और प्रसवोत्तर अवधि के दौरान महिलाओं को उचित स्वास्थ्य शिक्षा, जीवनशैली मार्गदर्शन और सामुदायिक स्तर पर सहायता प्रदान करते हुए प्रशिक्षित कर्मियों को तैयार करने के लिए बनाया गया है।
@byadavbjp उन्होंने इस बात पर बल दिया कि मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखे से व्यापक स्तर पर निपटने के लिए सार्वजनिक बजट से परे विविध, पूर्वानुमानित और निरंतर वित्त स्रोतों के साथ-साथ मजबूत सार्वजनिक-निजी भागीदारी की आवश्यकता है।
@moefcc
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने उलानबातर में संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण निवारण सम्मेलन (UNCCD) के 17वें पक्षकार सम्मेलन (#CoP17) के दौरान 'स्वस्थ भूमि और सूखा प्रतिरोधकता के लिए नवाचारी वित्तीय तंत्र' पर मंत्रिस्तरीय संवाद में भूमि बहाली और सूखा प्रतिरोधकता के लिए
भारत की नवाचारी और विविध वित्तपोषण संरचना का उल्लेख किया।
@byadavbjp ने भूमि पुनर्स्थापन में निरंतर निवेश की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, “भूमि पुनर्स्थापन कोई लागत नहीं है, बल्कि भोजन, जल, जैव विविधता, आजीविका और दीर्घकालिक स्थिरता में निवेश है।”
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आंध्र प्रदेश में देश का पहला गैर-जीएमओ उच्च गुणवत्ता पॉपकॉर्न मक्का हाईब्रिड बीज जारी किया
उन्होंने कहा, स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का हाईब्रिड बीज आत्मनिर्भर भारत का पूर्ण रूप से प्रतिनिधित्व करता है
@VPIndia
क्रोधाद्भवति सम्मोहः सम्मोहात्स्मृतिविभ्रमः
स्मृतिभ्रंशाद् बुद्धिनाशो बुद्धिनाशात्प्रणश्यति॥
क्रोध से भ्रम पैदा होता है, भ्रम से स्मृति भ्रमित होती है,
स्मृति के भ्रमित होने से बुद्धि नष्ट होती है, और बुद्धि के नाश से मनुष्य का पतन हो जाता है
ब्रिक्स खेल मंत्रियों ने विशाखापत्तनम बैठक में संयुक्त घोषणा-पत्र पारित किया
🔰 केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री @mansukhmandviya ने कल खेलों में सहयोग के लिए वास्तविक मंच बनाने के वास्ते घोषणापत्रों से आगे जाकर ब्रिक्स खेल साझीदारी का आह्वान किया
UPI इस समय 11 देशों में काम कर रहा है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, सिंगापुर, मॉरीशस, कतर, कंबोडिया, ग्रीस और मालदीव शामिल हैं।
UPI इस समय 11 देशों में काम कर रहा है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, सिंगापुर, मॉरीशस, कतर, कंबोडिया, ग्रीस और मालदीव शामिल हैं।
25 अगस्त 2016 को शुरू हुआ UPI देश में डिजिटल भुगतान
वर्ष 2016-17 में UPI के जरिए केवल एक करोड़ 78 लाख लेन-देन हुए थे वर्ष 2025-26 में इनकी संख्या बढ़कर 24 हजार 162 करोड़ से अधिक हो गई इसी अवधि में लेन-देन की कुल राशि सात हजार करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 314 लाख करोड़ रुपये हो गई
◆ रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना (आरएएएफ) की मेजबानी में आयोजित पिच ब्लैक 2026 अभ्यास के दौरान भारतीय वायु सेना ने 20 से अधिक देशों की वायु सेनाओं के साथ मिलकर संचालन के लिए अपने अग्रिम पंक्ति के राफेल लड़ाकू विमानों को तैनात किया।
भारतीय वायु सेना ने पिच ब्लैक और उदारा शक्ति 2026 जैसे बड़े पैमाने के बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास सफलतापूर्वक पूरे किए
◆ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय हवाई अभ्यासों में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की, जिनमें ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पिच ब्लैक 2026 और
मलेशिया में आयोजित उदारा शक्ति 2026 शामिल हैं।
◆ दो देशों में हुई इस तैनाती ने भारतीय वायु सेना की परिचालन पहुंच, बेहतर सामरिक तालमेल और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक रक्षा साझेदारियों को मजबूत करने की उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
खेल मंत्रालय ने अगले महीने से जापान में शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए 492 सदस्यीय दल को मंजूरी दी है। इसमें 265 पुरुष और 227 महिला एथलीट शामिल हैं। इस बार एथलेटिक्स के सर्वाधिक 73 प्रतिभागियों को शामिल किया गया है।
श्रीनगर में पहला ‘वेस्ट टू वंडर गार्डन’ खुला
पोलो ग्राउंड पार्क में कबाड़ धातु, पुराने वाहन के पुर्जों और गिरी हुई लकड़ियों से रचनात्मक कलाकृतियां तैयार की गई हैं, जो कचरे के पुन: उपयोग की मिसाल पेश करती हैं।
#Srinagar#WasteToWonder#JammuAndKashmir