STUDENT, TEACHER
पुरानी पेंशन मुहीम के सभी साथी फोलो करें, सभी को 100% फौलोबेक मिलेगा|💯■□■□■□■□■This is my official account.यहां व्यक्त विचार मेरे निजी है।
प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के विभिन्न संवर्गों के स्थानांतरण किए जाना स्वागतयोग्य एवं सराहनीय कदम है। किंतु वर्ष 2018 के बाद से तृतीय श्रेणी शिक्षक एवं समकक्ष पुस्तकालयाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक तथा प्रयोगशाला सहायक के स्थानांतरण नहीं होने से इस संवर्ग के लाखों कार्मिक लंबे समय से प्रतीक्षा, निराशा और असुविधा का सामना कर रहे हैं।
माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों एवं समकक्ष कार्मिकों के स्थानांतरण शीघ्र प्रारंभ कर उन्हें राहत प्रदान करें। इससे न केवल कार्मिकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी और अधिक प्रभावी होगी।
@BhajanlalBjp@RajCMO
#Letter_to_CM #3rdGradeTeacherTransfer #TeacherTransfer #RajasthanTeachers
शिकायतों की पोटली...!!
जयपुर में ग्रेड थर्ड शिक्षक संघ के पदाधिकारी यह शिकायतों की पोटली लेकर शिक्षा मंत्री जी के पास गए...!!
शिक्षा मंत्री जी से मिलने और गहन चर्चा के बाद, अब इन शिक्षकों की सबसे पहली मांग है 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा'...!! 😃
@INCIndia@INCRajasthan
#जयपुर
तृतीय श्रेणी शिक्षक अपनी लंबे समय से स्थानांतरण की मांग लेकर आज शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे हैं। ये शिक्षक लंबे समय से सरकार से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
सरकार से आग्रह है कि शिक्षकों की जायज़ माँग को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। जो शिक्षक वर्षों से दूर-दराज़ क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, उन्हें स्थानांतरण का उचित अवसर दे और इस समस्या का जल्द समाधान करें।
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial
#जयपुर
तृतीय श्रेणी शिक्षक अपनी लंबे समय से स्थानांतरण की मांग लेकर आज शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे हैं। ये शिक्षक लंबे समय से सरकार से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
सरकार से आग्रह है कि शिक्षकों की जायज़ माँग को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। जो शिक्षक वर्षों से दूर-दराज़ क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, उन्हें स्थानांतरण का उचित अवसर दे और इस समस्या का जल्द समाधान करें।
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial
तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादलों की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों शिक्षक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से आग्रह हैं कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के लंबे समय से लंबित तबादला प्रकरण का शीघ्र संज्ञान लेकर स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ करें, ताकि शिक्षकों की मांग का समाधान हो सके और विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित हो सके।
@BhajanlalBjp@RajCMO
आज स्थानांतरण आंदोलन में हिस्सा लिया,,सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद,,,ऐसे आंदोलन समय समय पर होते रहना जरूरी है जिससे कर्मचारियों की आवाज ऊपर तक पहुंच सके..तृतीय श्रेणी अध्यापक स्थानांतरण से बेन हटाया जा सके,भेदभाव सिर्फ 3rd grade अध्यापकों से क्यों?.. राज.प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक
सेवा में,
श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय (श्री भजनलाल जी शर्मा)
एवं श्रीमान शिक्षा मंत्री महोदय (श्री मदन दिलावर जी)
राजस्थान सरकार, जयपुर।
विषय: तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पंचायती राज चुनाव से पूर्व स्थानांतरण (तबादले) करने हेतु प्रार्थना पत्र।
महोदय,
इस पत्र के माध्यम से हम आपका ध्यान राजस्थान के तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पिछले 18 वर्षों से चली आ रही गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।
1भेदभावपूर्ण व्यवस्था: राज्य के अन्य सभी विभागों सहित शिक्षा विभाग में फर्स्ट ग्रेड, सेकंड ग्रेड, डीओ और चपरासी तक के तबादले साल में कई बार होते हैं, लेकिन थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले बीते 18 सालों में सिर्फ एक बार हुए हैं। यह पूरी तरह से अनुचित है।
2पारिवारिक परेशानियां: इन 18-20 वर्षों में जो युवा नौकरी में आए थे, वे अब बुजुर्गियत की ओर बढ़ रहे हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों में ड्यूटी के कारण वे अपने बूढ़े माता-पिता, परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं।
3युवाओं की मजबूरी: अपनी जायज मांगों के लिए देश और प्रदेश के युवाओं तथा शिक्षकों को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो समाज और सरकार दोनों के भविष्य के लिए सही नहीं है। सरकार को आंदोलन की नौबत आने से पहले ही संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।
4बिना शर्त तबादले की मांग: शिक्षक बिना किसी नई ट्रांसफर पॉलिसी के, केवल अपनी वरीयता (सीनियरिटी) लिखित में छोड़ने की शर्त पर भी गृह जिलों में जाने को तैयार हैं।
हमारी विनम्र प्रार्थना:
आपसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि इस तानाशाही और भेदभावपूर्ण रवैये को समाप्त करते हुए, आगामी पंचायती राज चुनावों से पहले तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले करने की कृपा करें, ताकि हजारों शिक्षक परिवार अपने घर लौट सकें।
धन्यवाद।
प्रार्थी:
समस्त पीड़ित तृतीय श्रेणी शिक्षक, राजस्थान।
@BhajanlalBjp@MadanDilawar #ThirdGradeTeacherTransfer #RajasthanTeachers
@VinodGarhwal001
@R_Jangid2
@DrRanjeetMeena@DrRamprakashSa9@PMOIndia@RajCMO
#Jaipur: तृतीय श्रेणी शिक्षकों का सरकार के खिलाफ मोर्चा
शहीद स्मारक पर बड़ा प्रदर्शन, बड़ी संख्या में जुटे थर्ड ग्रेड के शिक्षक, परिवार से दूरी और मानसिक तनाव का मुद्दा उठाया...
#RajasthanWithFirstIndia@i_dimplesharma
दूसरी तस्वीर जयपुर के शहीद स्मारक से आ रही है।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादला आंदोलन जारी है। सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे शिक्षकों का आरोप है कि आंदोलन खत्म कराने के उद्देश्य से बिजली बंद कर दी गई
मोबाइल टोर्च की रोशनी में आंदोलन जारी - तबादलों से प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर मोबाइल टोर्च की रोशनी में धरना देते तृतीय श्रेणी शिक्षक।।।।
तृतीय श्रेणी शिक्षक लम्बे समय से स्थानांतरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। आज अपनी इस जायज मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर उन्होंने धरना भी दिया |
जब शिक्षक ही अपनी मूलभूत प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हों, तो यह सरकार की संवेदनहीन कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मांग करता हूँ कि इन शिक्षकों की पीड़ा को सुनते हुए जल्द से जल्द पारदर्शी रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादला करने से जुड़ी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाये |
@RajCMO
राजस्थान में #तृतीय_श्रेणी_शिक्षक और शारीरिक शिक्षकों के ट्रांसफर (स्थानांतरण) से बैन हटाने की मांग को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शिक्षकों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए आगामी 5 अगस्त को जयपुर के शहीद स्मारक पर एक ऐतिहासिक और विशाल आंदोलन करने की हुंकार भरी है।
इस आंदोलन में प्रदेशभर से 20,000 से अधिक शिक्षकों के जुटने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षक नेताओं का साफ कहना है कि इस बार या तो स्थानांतरण सूची जारी करवाकर लौटेंगे या फिर आर-पार का संघर्ष होगा।
#3rdGradeTeacherTransfer #RajasthanTeachers #Transfer #RajasthanTeachers #ViralVideo
@VipinPrakashSh7 सर वरिष्ठ अध्यापकों के स्थानांतरण के कारण सबसे ज्यादा नुक्सान जयपुर संभाग में तृतीय श्रेणी अध्यापकों को है एक तो स्थानांतरण नहीं दूसरा पदौन्नति के पद वरिष्ठ अध्यापकों के स्थानांतरण से भर जाते है जिसके कारण अन्य संभागों की तुलना में जयपुर संभाग में तृतीय श्रेणी अध्यापकों को है।