तहसील सरधना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियो को प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP
विकास भवन सभागार में आगामी श्रावण कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु संबंधित अधिकारियो के साथ तैयारियो के संबंध में बैठक आहूत कर विस्तार से चर्चा की गई।
@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
विकास खंड परिसर रजपुरा में मुख्य अतिथि/मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण उ0प्र0/प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समेकित जनकल्याणकारी जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
@ANI@ChiefSecyUP@UPGovt@CMOfficeUP
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन सभागार में मा0 प्रभारी मंत्री असीम अरुण जी की अध्यक्षता में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ANI@UPGovt
नगर पालिका परिषद सरधना के समस्त एन्यूमरेशन ब्लॉकों में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं चार्ज अधिकारी को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण हेतु सम्मानित किया गया।
@CensusIndia2027@ANI@InfoDeptUP
विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार की मा0 अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर की अध्यक्षता में “राष्ट्रीय महिला आयोग-आपके द्वार” महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
@UPGovt@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ANI
जनपद की करनावल नगर पंचायत के समस्त 24 एन्यूमरेशन ब्लॉकों में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सर्वप्रथम सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं चार्ज अधिकारी को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण हेतु सम्मानित किया गया।
@CensusIndia2027@ANI
उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कालेज, रघुनाथ गर्ल्स इंटर कालेज, राम सहाय इंटर कालेज सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP
तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मा0 विधायक मेरठ कैंट के साथ प्रतिभाग करते हुये संबंधित अधिकारियो को प्राथमिकता पर शिकायतो का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये तथा तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
@ANI@UPGovt@ChiefSecyUP
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘‘एक पेड मां के नाम’’ अभियान के तहत मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सोमेन्द्र तोमर की उपस्थिति में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पौधारोपण किया गया।
@ANI@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP
एनआईसी सभागार में मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण उ0प्र0/प्रभारी मंत्री श्री असीम अरूण द्वारा केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण में जनजागरूकता अभियान की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया गया।
@ChiefSecyUP@CMOfficeUP
मा0 जिला न्यायाधीश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियो के साथ राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह व राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@InfoDeptUP
विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला वेटलैंड समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की मासिक बैठक आहूत की गई व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@UPGovt@CMOfficeUP
राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा अगले 24 घंटे में जनपद मेरठ में तेज आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है तथा ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
सभी नागरिकों से अनुरोध
सुरक्षित रहें — सतर्क रहें।
जिला प्रशासन, मेरठ
@rahat_up@ANI
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28 एवं 29 मई 2026 को जनपद मेरठ में आंधी / तड़ित झंझावत (हवा की गति 70 से 80 झोंकों में बढ़कर 90 कि०मी० प्रति घंटा) की, मेघगर्जन एवं वज्रपात की तथा ओलावृष्टि की संभावना है।
@ANI @
जनगणना 2027 के अंतर्गत जिलाधिकारी आवास का हाउस लिस्टिंग/मकान सूचीकरण कार्य संपन्न, जनगणना कार्य में लगे प्रगणक, सुपरवाइजर एवं जनगणना अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया l
@ChiefSecyUP@CensusIndia2027@UPGovt@InfoDeptUP@CMOfficeUP
लावड़ नगर पंचायत के 22 एन्यूमरेशन ब्लॉकों का हाउस लिस्टिंग/मकान सूचीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सभी प्रगणकों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं प्लांट पॉट भेंट कर सम्मानित किया गया।
#Census2027#Janganana2027#HouseListing#Meerut