जनपद कन्नौज के कम्पोजिट विद्यालय फतेहपुर जसोदा, विकास खण्ड जलालाबाद में कुल 239 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रतिदिन प्रार्थना सभा के पश्चात छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया जाता है, जिससे उनमें शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित हो रही है। शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के लिए आईसीटी (ICT) का प्रयोग किया जा रहा है।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@basicshiksha_up
आज दिनांक 21-09-2026 को मेरे द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन -2027 के दृष्टिगत की जा रही EVM एवं VVPAT की FLC (First Level Checking) का निरीक्षण किया गया। जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी‚ इण्डियन नेशनल कांग्रेस‚ आम आदमी पार्टी‚ बहुजन समाज पार्टी‚ समाजवादी पार्टी ‚अपना दल(एस) एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
@ECISVEEP@ceoup
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खण्ड स्नातक एवं आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद-कन्नौज में प्रस्तावित मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक की गई। बैठक में समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), अपना दल (एस) एवं इण्डियन नेशनल कांग्रेस के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद के ऐसे सभी पात्र स्नातक एवं शिक्षक नागरिकों जिन्होंने अभी तक विधान परिषद की स्नातक/शिक्षक निर्वाचक क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में नाम पंजीकरण नहीं कराया है वह व्यक्ति क्रमशः फार्म-18 या फार्म-19 भरकर सम्बन्धित तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्र (VRC) या जिला निर्वाचन कार्यालय, कलैक्ट्रेट, कन्नौज में जमा कर सकते है।
@ECISVEEP@ceoup
आज दिनांक 21-09-2026 को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में स्वच्छता कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी रूप से कराये जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@ChiefSecyUP
आज दिनांक 21-09-2026 को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान-2026 के सफल संचालन के संबंध में जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 01 से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@ChiefSecyUP
आज दिनांक 21-09-2026 को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में मनरेगा, विकसित भारत-रोजगार‚ आजीविका मिशन (ग्रामीण), अन्नपूर्णा भवन, जीरो पॉवर्टी, आवास एवं गो-आश्रय स्थलों सहित विभिन्न विकासपरक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में योजनावार प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए तथा विकास कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता, उपयोगिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाए।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
जनपद में उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा के लिए कृषि एवं सहकारिता विभाग के साथ प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 21-09-2026 को जनपद कन्नौज में 63958 मी०टन उर्वरकों की उपलब्धता है‚ जिसमें यूरिया 22017 मी०टन‚ डी०ए०पी० 10035 मी०टन‚ एन०पी०के०एस० 17045 मी०टन‚ सिंगल सुपर फास्फेट 10388 मी०टन एवं पोटाश 4329 मी०टन की उपलब्धता है। जिसका वितरण कृषकों के मध्य निर्धारित मानक के अनुसार किया जा रहा है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता है।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@jdabureau
आज दिनांक 21-09-2026 को पुलिस अधीक्षक कन्नौज के साथ गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अलियापुर घाट सहित अन्य विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” विषय पर कम्पोजिट विद्यालय गोसाईदासपुर, विकासखंड गुगरापुर के छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से देश की 10 वर्षों की उपलब्धियों, विकास और प्रगति की झलक प्रस्तुत की।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@basicshiksha_up
जनपद कन्नौज के परिषदीय एवं पीएम श्री विद्यालयों में आज दिनांक 21-09-2026 को पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं को मौसमी फल का वितरण किया गया।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@basicshiksha_up
आज दिनांक 21-09-2026 को जनपद के 10 विद्यालयों क्रमशः वि०ख० कन्नौज के उच्च प्राथमिक विद्यालय हैवतपुर कटरा‚ सलेमपुर तारा‚ अड़ंगापुर‚ सतौरा‚ दाईपुर व फिरोजपुर‚ वि०ख० हसेरन के कम्पोजिट विद्यालय भदौरियन पुरवा व कलसान एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय लाख‚ वि०ख० उमर्दा का उच्च प्राथमिक विद्यालय रत्नापुर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@basicshiksha_up
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ʺजनपदीय खनिज फाउंडेशन न्यास निधिʺ से विधान सभा क्षेत्र कन्नौज की ग्राम पंचायत गदनपुर नरहा के मजरा कटरी दुर्जनापुर एवं ग्राम पंचायत अलीपुर जलेसर में 02 आंगनवाड़ी केन्द्र (प्रति आंगनवाड़ी केन्द्र रू० 9‚98000-00) कुल आंगणित धनराशि रू० 19‚96000 -00 के कार्यो का भूमि पूजन श्री असीम अरुण जी मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण द्वारा किया गया। इस कार्य हेतु स्थानीय नागरिकों को विकास कार्यो में भागीदारी दिये जाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। मा० मंत्री जी द्वारा ग्राम पंचायत के प्रशासक को प्रति आंगनवाड़ी केन्द्र रू० 9‚98000-00 का चेक प्रदान किया गया। आईए‚ 03 माह के अन्दर आंगनवाड़ी केन्द्र को निर्मित कराए जाने का संकल्प लें।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@ChiefSecyUP
#kannauj
आज दिनांक 20-09-2026 को मेरे द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन -2027 के दृष्टिगत की जा रही EVM एवं VVPAT की FLC (First Level Checking) का निरीक्षण किया गया। जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों में इण्डियन नेशनल कांग्रेस‚ बहुजन समाज पार्टी एवं आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। FLC के दौरान तैनात कर्मचारियों एवं उपस्थित होने वाले जनप्रतिनिधियों के आकस्मिक चिकित्सीय व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दवाओं सहित चिकित्सीय टीम तैनात की गयी है तथा उपस्थिति पंजिका काउन्टर पर मोबाईल जमा किये जाने की भी व्यवस्था की गयी है।
@ECISVEEP@ceoup
सशक्त पुलिस, सुरक्षित उत्तर प्रदेश
माफिया-मुक्त, भयमुक्त परिवेश...
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के साथ ही पुलिस विभाग को योग्य और सक्षम मानव संसाधन से सशक्त करने का कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश सरकार की पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया से चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर नियुक्त अभ्यर्थी शामिल हैं। इससे पुलिस विभाग की प्रशासनिक एवं कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक दक्षता मिलेगी तथा युवाओं के लिए नौकरी के नए अवसर सृजित होंगे।
नियुक्ति-पत्र वितरण के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को नई जिम्मेदारी के साथ जनसेवा का अवसर मिलेगा। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए योग्य युवाओं का चयन 'सशक्त पुलिस, सुरक्षित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 20 सितंबर, 2026
🕙 समय: पूर्वाह्न 10:30 बजे
📍 स्थान: लोक भवन सभागार, लखनऊ
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 23 सितंबर को जनपद में भव्य योग दिवस मनाया जाएगा। इस सम्बन्ध में आज दिनांक 19-09-2026 को आहूत बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों को बेहतर समन्वय एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित कराया जाए, ताकि अभियान का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@YogDivas
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों से लेकर MSME, स्वरोजगार और ODOP तक रोजगार सृजन को अभूतपूर्व गति मिली है।
आज दिनांक 19-09-2026 को मेरे द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन -2027 के दृष्टिगत की जा रही EVM एवं VVPAT की FLC (First Level Checking) का निरीक्षण किया गया। जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी‚ इण्डियन नेशनल कांग्रेस‚ बहुजन समाज पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह FLC रविवार को भी जारी रहेगी।
@ECISVEEP@ceoup
आज दिनांक 19-09-2026 को तहसील छिबरामऊ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किए जाने एवं प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण नियमानुसार करते हुए शिकायतकर्ता को भी अवगत कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। यह भी निर्देश दिए गए कि विशेष रूप से भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
जनपद कन्नौज में 09 सितम्बर से 08 अक्टूबर 2026 तक 09वें *राष्ट्रीय पोषण माह* का आयोजन सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किया जा रहा है‚ जिसके क्रम में आज दिनांक 19-09-2026 को विशेष आयोजन के रूप में आँगनबाड़ी केन्द्र आस्करनपुर्वा, नागापुर्वा, अजयपाल, एवं रामपुर बैजू में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा समुचित खानपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
#aganwadi
आज दिनांक 19-09-2026 को पुलिस अधीक्षक कन्नौज के साथ तहसील छिबरामऊ क्षेत्र के तालग्राम में आयोजित होने वाले रोहली मेला (जाहरा देवी मंदिर) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेला परिसर में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए तथा पर्याप्त पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध रहे। भीड़ को देखते हुए प्रवेश एवं निकास मार्गों को व्यवस्थित रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP