RSS प्रमुख मोहन भागवत को प्रियांक खड़गे के सवालों के जवाब देने चाहिये ।
आरएसएस अपने को रजिस्टर कराये ।
क्या कोई दिक्कत है ?
अगर कोई दिक्कत है तो कर्नाटक सरकार को बताये ।
कोटा में प्रशासन द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi के कार्यक्रम के होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। भाजपा के कार्यक्रमों के जब होर्डिंग लगते हैं तब यह प्रशासन पूरा सहयोग देता है। कांग्रेस के कार्यक्रम के होर्डिंग हटाना घबराई हुई भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र है।
पहले कोचिंग संस्थानों को धमकियाँ, फिर छात्रों पर दबाव, और अब होर्डिंग हटाना, भाजपा इतनी भयभीत क्यों है?
छात्रों की आवाज़ होर्डिंग हटाने से नहीं दबेगी। इस तानाशाही के कारण ही कल 17 जून को कोटा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पेपर लीक के विरोध में छात्रों से बात करने उनकी आवाज को बुलंद करने कोटा में श्री @RahulGandhi जी आ रहे है
📅 दिनांक: 17 जून 2026, बुधवार
🕕 समय: सायं 6:15 बजे
📍 स्थान: दशहरा ग्राउंड, कोटा राजस्थान
#JusticeForNeetStudents#chatrokigunj
“वो (मोहन भागवत) कह रहे हैं कि हम छुपा के कर रहे हैं क्या ? ‘संघ’ के नाम पर कर रहे हैं !
मैं भी वही पूछ रहा हूँ - ‘संघ’ के नाम पर कर रहे हैं तो संघ क्या है ? कौन है ? संघ का पैसा कहॉं से आता है ? ये जो Security मिली है वो क्या Tax Payer का पैसा नहीं है ?
और ये क्या नाटक है कि 100 साल से किसी मे नहीं पूछा..तो क्या और 100 साल भी नहीं पूछें ?”
@PriyankKharge जी RSS की खटिया खड़ी किए बिना नहीं मानेंगे 🔥🔥🔥
MP वर्ग-2 और वर्ग-3 के चयनित शिक्षक अभ्यर्थी ,
जिन्होंने 2025 में सिलेक्शन Clear किया,
2026 चल रहा है फिर भी joining का इंतजार ! .
@DrMohanYadav51 ये युवा आज क्यों सड़कों पर तड़प रहे हैं? सिर पर पट्टी बाँधे, घुटनों के बल रेंगते हुए
कितना और समय लगेगा इनके सपनों को पूरा करने में?
क्या जिम्मेदारों को इनकी पीड़ा का अंदाज़ा भी है? या सत्ता की कुर्सी पर बैठकर ये आवाज़ें अब सुनाई ही नहीं देतीं ?
राहुल गांधी आ रहे, कोचिंग सेंटर वालों को धमकियां मिल रही है, स्टूडेंट्स को रोकने की कोशिश की जा रही है ताकि वे राहुल गांधी से नहीं मिल सके
- अशोक गहलोत
भाई गरीब नेताओं और अधिकारियों से टोल टैक्स मत माँगो वे लूटने के लिए आए हैं और अगर वे टैक्स देंगे तो बेचारे गरीब के गरीब ही रहेंगे और भूँखे मर जाएंगे।
भले ही गरीब और मध्यमवर्ग से दोगुना टोल वसूल लो लेकिन नेताओं और अधिकारियों पर जुल्म मत करो।
कभी नहीं सोचा था कि बेरोज़गारी का दृश्य इतना भयावह होता चला जाएगा।
4000 पदों के लिए 14 लाख लोग घर से निकल पड़ेंगे, स्टेशन संभालना मुश्किल हो जाएगा, और यह सब हमें सामान्य लगने लगेगा।
जिस देश का युवा नौकरी की एक उम्मीद में इस तरह संघर्ष कर रहा हो, वहाँ बेरोज़गारी सिर्फ आर्थिक मुद्दा नहीं , सामाजिक चिंता है।
सिस्टम को फॉर्म भरते समय पता था कितने अभ्यर्थी हैं।
परीक्षा की तारीख तय करते समय पता था कितने अभ्यर्थी हैं।
फिर भी स्टेशन पर यह हाल है।
सवाल तो खड़ा होगा ही मोहन भागवत को जो सुरक्षा मिली है वो मेरे, आपके, राहुल गांधी, ममता बनर्जी के और इस देश के ,150 करोड़ आम नागरिकों के करोड़ों के टैक्स से उसका खर्च उठाया जा रहा है। भाई भागवत जी आप हो कौन?
प्रियांक खड़गे सही डायरेक्शन में सवाल कर रहे हैं कि जो 2500 से ज्यादा ज्ञात और हजारों अज्ञात संस्थाएं तुम चला रहे हो उसकी कमाई कहां से आती है।
प्रियांक @PriyankKharge को बताना चाहिए कि जब यह RSS अमेरिका में अपनी संस्था का विस्तार करता है तो वहां रजिस्ट्रेशन कराते हैं टैक्स देते हैं लेकिन भारत में नहीं देते। क्यों नहीं कराते भाई? तुम हो कौन कि तुम्हे सुरक्षा चाहिए? तीन बार बैन किए जा चुके हो। गांधी हत्या के आरोपियों का गुणगान करोगे और तुम रजिस्ट्रेशन नहीं कराओगे।
इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया।
ये उस भारत के लाचार युवा हैं - जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफ़र तक नहीं दे सकती।
चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है। और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में आती है - भीड़, घुटन, और बेबसी।
इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती।
पर मैं वादा करता हूँ - हम यह आवाज़ उन बहरे कानों तक पहुँचाएँगे। हर छात्र को उसका हक़ मिलेगा, उसका न्याय मिलेगा।
17 जून, कोटा। यही गूंज, अब हुंकार बनेगी।
#ChhatronKiGoonj
देश के हर युवा से मेरी एक बात - आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है।
हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है।
मैं जानता हूँ आप थक चुके हैं। ग़ुस्से में हैं। पर याद रखिए - जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज़ ऊँची करनी पड़ती है।
इसलिए मैं आप सबको बुला रहा हूँ - 17 जून, कोटा। छात्रों की गूंज।
आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो। कोटा से शुरुआत - फिर देश के हर कोने तक।
ये आपके भविष्य की लड़ाई है। और मैं आपके साथ हूँ।
🗓️ 17 जून | छात्रों की गूंज | कोटा महारैली
#ChhatronKiGoonj