It’s a win of the Doctors Unity in Rajasthan
The SDM has apologised to Doctor with whom he misbehaved and made a written Apology to never repeat it in future in front of DM Tina dabi .
This win matter because it’s for the first time in history when bureaucracy had to accept their mistake publicly and apologise.
“क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात”
अरिस्दा बाड़मेर और अरिस्दीअन डॉ रामस्वरूप रावत ने एसडीएम बद्रीनारायण को उनके इस माफ़ीनामे के बाद आज माफ़ कर दिया है ! उनकी क्षमा प्रार्थना पर हम सेवारत चिकित्सक भी बड़ा दिल रखते हुए उन्हें माफ़ करते हैं ।
भविष्य में इस प्रकार के वाक़ये की पुनरावृत्ति ना हो हमारी यही कामना !
फिर करेगा अगर कोई ऐसा तो राज्य अरिस्दा और राज्य के सभी चिकित्सक संघ पुनः उनसे दो दो हाथ करने को आतुर हैं ।
✌🏻
@badrina00904404
@RamswaroopRaw10
उपखण्डी RAS अस्पतालों में आकर खुद चिकित्सा अधिकारी (Rx) बनने और प्रेस्क्रिप्शन लिखने तक घुसे जा रहे हैं!
बेहतर है कि वे अपने खुद के तहसील कार्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त बनावें।
चिकित्सा अधिकारियों को अपना काम करने दें। रीलजीवी बनकर हर जगह ना घुसें।
Big breaking news
बाड़मेर इंकलाब🔥 जिंदाबाद🔥
कल दिनांक 10 फरवरी 2025 को बाड़मेर में संपूर्ण आउट डोर सेवाएं बंद रहेगी इस दौरान इमर्जेंसी जारी रहेगी*
धन्यवाद बाड़मेर अरिस्दा डॉ दुर्गा शंकर सैनी @1stIndiaNews@RajCMO@BhajanlalBjp@sarkari_doctor
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेड़वा पर पीड़ित मानव की सेवा में जुटे डॉ रामस्वरूप से बतमीजी करने वाले सेड़वा *SDM* पर *#FIR* दर्ज करो और तत्काल *निलंबित* करो
डॉ दुर्गा शंकर सैनी @1stIndiaNews@aajtak@AHindinews@ABPNews@DWF_INDIA
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी निवेदन है समय रहते स्थिति की संभाल लिया जाए....SDM को निलंबित किया जाए वरना आगे आने वाला आंदोलन सबके लिए मुश्किल भरा होगा...
सीएचसी सेड़वा,बाड़मेर में कारित हुए अपराध पर कार्यवाही की माँग बाबत राज्य अरिस्दा द्वारा श्रीमान मुख्य सचिव महोदय को ज्ञापन दे कर दोषी के ख़िलाफ़ सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज करा न्याय दिलाने और भविष्य में कभी भी ऐसी अपरिहार्य स्थिति उत्पन्न ना हो उसके लिए निवेदन किया गया !
🙏
माननीय चिकित्सा मंत्री @GajendraKhimsar जी,आपके विभाग के एक कर्मचारी के साथ इतना कुछ घटित होने के पश्चात भी आपकी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है,जो विभाग के लिए बड़ी शर्मिंदगी का विषय है,महोदय इस घटना से चिकित्सको में भारी आक्रोश है ,
साथियो !
गत 1 फ़रवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेड़वा (बाड़मेर) में मरीज़ों के उपचार का कार्य कर अपने चिकित्सकीय दायित्वों को निर्वहित कर रहे चिकित्सक के साथ वहाँ के उपखंड अधिकारी द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर, अपने पद की हैसियत का दुरुपयोग करते हुए उन्हें पुलिस से गिरफ़्तार करवाने की धमकी दी गयी। अपनी ड्यूटी पर कार्य कर रहे चिकित्सक के राज कार्य में बाधा डालते हुए अपराध कारित किया गया और साथ ही वीडियो बना कर चिकित्सालय में भर्ती मरीज़ों की निजता को भी भंग किया गया।
इस आपराधिक कृत्य के विरोध में राज्य के सभी सेवारत चिकित्सक आंदोलित हैं ।
उपखंड अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की माँग को लेकर आज राज्य अरिस्दा द्वारा राज्य के मुख्य सचिव महोदय, राजस्थान सरकार को ज्ञापन दे कर घटनाक्रम में दोषी के ख़िलाफ़ सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर दंड देने और भविष्य में ऐसी अपरिहार्य स्थिति उत्पन्न ना हो उसके लिए एक उदाहरण स्थापित करने हेतु निवेदन किया गया ।
🙏
जय अरिस्दा
🔥✌🏻🔥
डॉ अजय चौधरी
अध्यक्ष, अरिस्दा
@drajaychuru@RITUCHOUDHARY81@Poojasharma_DB@Mahavir12343@VidhayakINDIA@8PMnoCM@Lap_surgeon
#ARISDA#कोटा द्वारा राजव्यापी आवाहन पर चौथे दिन काले कपड़े पहनकर मरीज देख कर विरोध प्रदर्शन किया एस डी एम सेड़वा पर कोई कार्यवाही नहीं हुई ना ही उनका निलंबन हुआ ना ही FIR दर्ज हुई है 🔥👊🔥पीड़ित चिकित्सक को न्याय नहीं मिला तो सामूहिक अवकाश पर जाने जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे
हम सब ग्रामीण परिवेश के धरातल से जुड़े हुए लोग है,हमें पता है कि लोग कैसे आते है, कोई ख़ुद नहीं आता 😀
यही राज्य के चिकित्सकों की नैतिक जीत और एक एसडीएम लेवल के अधिकारी की हताशा भरी हार है कि उसे अपने दलालों को सक्रिय कर भोले ग्रामीणों का सहारा लेना पड़ रहा है।जय अरिस्दा ✌🏻😀