योग एक दिन का नहीं, 365 दिन का संकल्प है!
MbPA एवं पतंजलि योग परिवार, मुंबई द्वारा गेटवे ऑफ इंडिया पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन।
मुख्य अतिथि: केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल जी, श्री कमलेश पासवान जी, श्री निशिकांत दुबे जी, श्री रवि किशन जी व गणमान्य अतिथि।
महाराष्ट्र सिर्फ राज्य नहीं, एक विचार है- शौर्य, श्रम और स्वराज का।
1 मई: 1960 में जन्मे महाराष्ट्र को नमन और उन करोड़ों कामगारों को सलाम जिनके पसीने से हर सपना बनता है।
जवान रक्षा करे, किसान पाले, कामगार बनाए। इनके बिना भारत अधूरा।
जय महाराष्ट्र! जय जवान, जय किसान, जय कामगार!
संन्यास पलायन नहीं कर्तव्य पारायणता व परमार्थ की पराकाष्ठा है। सच्चे संन्यासी बनने के लिए क्या करें कहां आएं?
संन्यासी बनने हेतु संपर्क करें: 9760095221
#sanyas#swamiramdev#sanatandharm#sanatansanskriti
🌺 नवरात्रि – सप्तमं: माँ कालरात्रि और रोगनाशिनी आयुर्वेदिक शक्ति 🌺
नवरात्रि के सप्तमं दिन माँ कालरात्रि की उपासना की जाती है। उनका यह उग्र स्वरूप अज्ञान, भय और नकारात्मक शक्तियों के विनाश का प्रतीक है। माँ कालरात्रि हमें सिखाती हैं कि जीवन में छिपे अंधकार को दूर करने के लिए आंतरिक शक्ति और शुद्धता आवश्यक है।
आयुर्वेद में इसी दोष-नाशक और शुद्धिकरण शक्ति का प्रतीक है नागदौन (Nagdon / Artemisia) — एक अत्यंत प्रभावी दिव्य औषधि, जो शरीर को रोगों और विषैले प्रभावों से बचाने में सहायक मानी जाती है।
🔍 नागदौन के आयुर्वेदिक गुण:
• कृमिनाशक (Anti-parasitic) — शरीर के कीटाणुओं और कीड़ों को नष्ट करने में सहायक
• रक्तशोधन — शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में उपयोगी
• त्वचा रोगों में लाभकारी — खुजली, एलर्जी में सहायक
• सूजन और दर्द को कम करने में उपयोगी
• वात-कफ दोष को संतुलित करने में सहायक
🌿 उपयोग विधि:
नागदौन का उपयोग काढ़ा, धूप (fumigation) या लेप के रूप में किया जाता है। यह वातावरण और शरीर दोनों की शुद्धि में सहायक माना गया है।
✨ जैसे माँ कालरात्रि अंधकार और नकारात्मक शक्तियों का नाश करती हैं, वैसे ही नागदौन शरीर के विष, रोग और अशुद्धियों को समाप्त कर उसे शुद्ध और सशक्त बनाता है।
🙏 इस नवरात्रि, केवल पूजा ही नहीं — बल्कि आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर अपने भीतर की नकारात्मकता को दूर करें और स्वास्थ्य का प्रकाश फैलाएं।
#Navratri2026 #Kaalratri #Navdurga #AcharyaBalkrishna #Ayurveda #Nagdon #HealthyIndia #SanatanShakti
राम नवमी एवं प.पु @yogrishiramdev जी के दीक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम राजा राम जी की जन्मतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनके जीवन के आदर्श, सत्य, न्याय और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेते हैं। आइए, उनके मूल्यों को अपनाएं और अपने जीवन को सार्थक बनाएं।
शिवजयंती की शुभकामनाएं! 🚩
जय भवानी, जय शिवाजी!
छत्रपति शिवाजी महाराज का एक अनमोल वचन:
जो प्रतिज्ञा करो, उसे पूरा करो, स्वराज्य के लिए जी जान से जुट जाओ!
आइये, उनके आदर्शों को अपनाकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएं और दूसरों के जीवन में भी उजाला भरें। #ShivajiMaharajJayanti