कल दोपहर को जन जन के लाडले , मेरे नेता - मेरे आदर्श , मेरे प्रेरणास्रोत मेरे राजनीतिक गुरु
श्री #सचिन_पायलट_जी से जयपुर आवास पर मुलाक़ात कर आशीर्वाद प्राप्त किया...
आपका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हम युवाओ के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है @SachinPilot@SinghNiranjan77
डीडवाना-कुचामन कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मकराना विधायक श्री जाकिर हुसैन गैसावत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@ZakirHussainINC
तारानगर विधायक श्री नरेंद्र बुडानिया जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@NBudania_INC
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां एवं अपार सफलता लेकर आए।
@Pbmla126
नीट परीक्षा के कारण बगरू निवासी छात्रा ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। इस दुःखद और कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
समूचे देश में नीट पेपरलीक के मामले को लेकर भारी रोष है। यह चिंताजनक है कि किस प्रकार से होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। ऐसा प्रतीत होता है कि मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि तमाम दावों के बावजूद परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं या उनमें अनियमितताएँ सामने आती हैं, जिसका ख़ामियाज़ा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ता है।
कोटा से उठी छात्रों की गूँज को मिले अपार समर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि Gen Z शिक्षा व्यवस्था, पेपर प्रणाली में सुधार, कैरियर और तमाम विषयों पर खुलकर चर्चा कर रही है और इस अन्याय को नहीं सहन करेगी। इसने देशव्यापी माहौल तैयार किया है। भाजपा को समझना चाहिए कि छात्र अब पीछे हटने वाले नहीं है।
भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को वेंटिलेटर पर पहुंचा दिया है। अस्पतालों के हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि प्रसूताओं से लेकर बच्चों तक कोई सुरक्षित नहीं है।
अभी कुछ ही दिन पहले कोटा में लापरवाही ने प्रसूताओं की जिंदगी छीन ली और अब 2 मासूम बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने की खबर सामने आई है। आखिर प्रदेश की भाजपा सरकार कर क्या रही है? क्योंकि सरकार का इकबाल खत्म हो रहा है? क्यों लगातार घटनाओं के बाद भी सरकार की नींद नहीं टूट रही?
सरकार जनता के धैर्य की परीक्षा न ले और जल्द से जल्द स्वास्थ्य के हालात सुधारे…अन्यथा प्रदेश की जनता सब देख रही है, समय आने पर हिसाब तो ले ही लेगी।
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
में अघोषित फीस वृद्धि के विरोध में NSUI जोधपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष बिश्नोई सहित NSUI पदाधिकारी एवं कई छात्र पिछले दिनों से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने इन छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने और समाधान निकालने की बजाय संघर्षरत NSUI पदाधिकारियों एवं छात्रों को गिरफ्तार किया।
NSUI कार्यकर्ताओं और छात्रों पर दमन की कार्यवाई कर भाजपा सरकार ने अपनी छात्र विरोधी मानसिकता को एक बार फिर जगजाहिर कर दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के हितों और न्यायपूर्ण मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना छात्रों का संवैधानिक अधिकार है। गिरफ्तारी और दमन का सहारा लेकर उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास अलोकतांत्रिक और निंदनीय है।
भारतीय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को विश्वभर में एक विशेष पहचान दिलाने वाले महान विचारक व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
डीडवाना के पूर्व विधायक चेतन डूडी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@ChetanDudiINC
अजमेर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो और आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए।
@DrVikasAjmer
अजमेर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो और आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए।
@DrVikasAjmer
राजस्थान विश्वविद्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौधरी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
आप सदैव छात्र शक्ति एवं जनता की एक मजबूत आवाज बनकर जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहें, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी मंगलकामनाएं।
@NirmlChoudhary
राजस्थान विश्वविद्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौधरी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
आप सदैव छात्र शक्ति एवं जनता की एक मजबूत आवाज बनकर जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहें, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी मंगलकामनाएं।
@NirmlChoudhary
अपनी मांगों को लेकर घुमंतू समाज द्वारा किए गए प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
सरकार को इनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और समाधान निकालना चाहिए। लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को प्राप्त है और कमजोर वर्ग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करता है तो उनकी आवाज को दबाने की बजाय संवेदशीलता के साथ समाधान किया जाना चाहिए।
राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. श्री रामेश्वर डूडी जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
संगठन एवं जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और सच्ची निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी।
झुंझुनूं सांसद श्री बृजेंद्र सिंह ओला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो।
सामाजिक जीवन और जनसेवा में आपका योगदान निरंतर जारी रहे। क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए आप सदैव समर्पित रहें।
@Brijendra_ola
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें।
मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@yadavakhilesh