मोहन राज में मोदी के आव्हान की
उनकी ही मशीनरी धज्जियां उड़ा रही है!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले की घट्टिया विधानसभा में तहसीलदार जमीन अधिग्रहण को लेकर गए तो पांच घंटे तक गाड़ी में डीजल जलाते रहे!
हालांकि, इस पंगु सरकार से ऐसे लापरवाह और अड़ियल अ��सरों पर कार्रवाई ना हो सकेगी!
CBSE परीक्षा परिणाम में भयंकर हेर-फेर हो गई जिससे देश के लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में हैं।
और मोदी जी ? हमेशा की तरह - न जवाब, न ज़िम्मेदारी, न शर्म।
कर्नाटक सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री @DKShivakumar जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप जनसेवा के पथ पर इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहें तथा आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं दीर्घायु प्राप्त हो।
Heartiest birthday wishes to Hon’ble Deputy Chief Minister of Karnataka, Shri D.K. Shivakumar Ji.
May God bless you with good health, long life, and continued success in public service.
@DKShivakumar#US11776
फेल है भाजपा सरकार!
पेट्रोल-डीजल के दामों में ₹3-₹3 प्र���ि लीटर की बढ़ोतरी ने एक बार फिर आम जनता की कमर तोड़ दी है।
डीजल महंगा होने का सीधा असर हर घर की रसोई और आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।
सरकार कह रही है कि तेल कंपनियों को हर म���ीने ₹30,000 करोड़ का घाटा हो रहा था, लेकिन सवाल यह है कि हर बार बोझ सिर्फ जनता पर ही क्यों डाला जाता है?
चुनाव के बाद ही माननीय प्रधानमंत्री जी को आर्थिक संकट क्यों नजर आया?
क्या चुनाव तक जनता को राहत का दिखावा और चुनाव खत्म होते ही महंगाई का हमला, क्या यही सरकार की नीति है?
महंगाई से पहले ही परेशान देश की जनता पर यह नया आर्थिक बोझ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
.
.
.
@INCIndia @INCMP @narendramodi @RahulGandhi @DrMohanYadav51
#US11775
20 साल तक शिक्षकों से काम लिया…
अब सरकार कोर्ट में कह रही है - “ये हमारे शिक्षक नहीं”!
मध्यप्रदेश मे��� करीब 3 लाख शिक्षकों की पेंशन और भविष्य अधर में लटका हुआ है।
जिन शिक्षकों ने पूरी जिंदगी बच्चों का भविष्य बनाने में लगा दी, आज वही अपने अधिकार के लिए कोर्ट के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
सरकार वेतन देती रही, स्कूल चलवाती रही, चुनाव ड्यूटी करवाती रही…
��ेकिन जब पेंशन देने की बारी आई तो जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
यह सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं, लाखों शिक्षकों के सम्मान के साथ अन्याय है।
मुख्यमंत्री जी,
क्या 20 साल सेवा देने के बाद भी शिक्षक “अपने” नहीं होते?
या भाजपा सरकार सिर्फ इस्तेमाल करना जानती है, सम्मान देना नहीं?
.
.
.
@INCIndia @INCMP @DrMohanYadav51 @udaypratapmp
#US11774
मध्यप्रदेश में “कायाकल्प योजना” अब विकास नहीं, भाजपा नेताओं की ज़मीनों का “रेट बढ़ाओ अभियान” बनती जा रही है।
रतलाम के आलोट में करोड़ों की सड़क सीधे भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय और उनके करीबियों की जमीनों से सटाकर बनाई गई। सड़क बनते ही खेतों के प्लॉट करोड़ों में बदल गए और जमीन के दाम कई गुना बढ़ गए।
क्या सरकारी योजनाएं अब जनता की जरूरत के हिसाब से बनेंगी या भाजपा नेताओं की प्रॉपर्टी वैल्यू बढ़ाने के लिए?
भाजपा राज में सड़क, जमीन, खनन, पानी… हर योजना में जनता का पैसा और नेताओं का फायदा दिखाई दे रहा है।
प्रदेश की जनता विकास चाहती है, “भाजपा प्रॉपर्टी मॉडल” नहीं।
.
.
.
@INCIndia@INCMP@DrMohanYadav51@KailashOnline@MPRakeshSingh
#US11773
देवास की पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्ट सिस्टम की भयावह सच्चाई है।
3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल, महिला���ं के लापता होने की खबरें और शवों के टुकड़े 20-25 फीट दूर तक बिखर जाना… यह दृश्य बेहद विचलित करने वाला है।
ग्रामीण लगातार आरोप लगा रहे हैं कि फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी और शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर किसके संरक्षण में मौत का यह कारोबार चल रहा था?
गरीब मजदूर ₹250-400 की दिहाड़ी के लिए अपनी जान जोखिम में डालें और सत्ता-प्रशासन आंखें बंद करके बैठा रहे, यह बेहद शर्मनाक और अमानवीय है।
मुख्यमंत्री जी, सिर्फ जांच और मुआवजे की घोषणा से जिम्मेदारी खत्म नहीं होगी। दोषी फैक्ट्री संचालकों, जिम्मेदार अधिकारियों और संरक्षण देने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दु:खद हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिक भाइयों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे।
.
.
.
@INCIndia @INCMP @DrMohanYadav51 @collector_dewas
#US11772
केरल में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर @vdsatheesan जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह निर्णय कांग्रेस विचारधारा, संघर्ष और जनविश्वास की मजबूत स्वीकृति है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेत���त्व में कांग्रेस पार्टी केरल में जनता की उम्मीदों को नई मजबूती देगी।
आपके सफल नेतृत्व और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
@INCIndia @INCKerala
#US11771