Official Handle of Deeg Police, #Rajasthan. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve).
Do not report crime here. Emergency #Police Helpline 100/112
अगर ऑनलाईन फ्रॉड हो जाए तो तुरंत डायल करें 📞1930
साइबर अपराध की शिकायत तुरंत साईबर क्राइम हैल्पलाईन नं. 1930 या https://t.co/o9brn1UX8V पर ऑनलाईन दर्ज करें।
@PoliceRajasthan@Cyberdost
पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन मे #डीग पुलिस की कार्यवाही
गांव सुन्दरावली मे दिनांक 10.11.2026 को दो पक्षों मे चुनावी रंजिश को लेकर हुए झगडे /हत्या के प्रकरण मे थाना बृजनगगर ने त्वरित कार्यवाही कर 3 मुलजिमान किए गिरफ्तार
#DeegPolice#RajasthanPolice@PoliceRajasthan
पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के.के निर्देशन में गोपालगढ़, सीकरी, पहाड़ी,कामां एवं जुरहरा थाना परिसरों में पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच, चुनाव में पराजित सरपंच प्रत्याशियों की आयोजित हुई बैठकें
सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील
#DeegPolice@PoliceRajasthan
आज डीग के मुख्य बाजार में एसपी शरण गोपीनाथ के. ने पुलिस टीम के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान बाजार में आमजन से मुलाकात की, लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और बच्चों आत्मीय अंदाज में बातचीत की।
"आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय"
#DeegPolice#RajasthanPolice#HappyDiwali
डीग पुलिस की ओर से समस्त प्रदेशवासियों एवं जिलेवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं ।
किसी भी अनजान लिंक, संदिग्ध वेबसाइट या फर्जी ऑफर के झांसे में न आएं और ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें।
#DeegPolice#RajasthanPolice@PoliceRajasthan
दिवाली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए और चुनाव के बाद आपसी विवाद आदि उत्पन्न ना हो इस उद्देश्य से कल दिनांक 07.11.2026 को पुलिस थाना परिसर कामा में सीएलजी सदस्य, पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच और मौजूद व्यक्तियों की मीटिंग ली गई ।
सभी से भाईचारे के साथ रहने की अपील की गई।
रोशनी, उमंग और खुशियों के इस महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। दीपावली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें।
#HappyDiwali#Diwali2026#FestivalOfLights#RajasthanPolice
पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन मे #डीग पुलिस की कार्यवाही
पुलिस थाना कोतवाली डीग की कार्यवाही
शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार
#DeegPolice#RajasthanPolice@PoliceRajasthan
पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन मे #डीग पुलिस की कार्यवाही
पुलिस थाना खोह द्वारा अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को किया गिरफतार
कब्जे से कुल 336 पव्वा देशी व अंग्रेजी शराब एवं एक थार गाडी जप्त
#DeegPolice#RajasthanPolice@PoliceRajasthan@Uppolice
यदि आप या आपके आसपास कोई भी महिला घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार के खतरे का सामना कर रही है, तो खामोश न रहें।
तत्काल मदद के लिए महिला हेल्पलाइन #1090 पर Call करें।
याद रखें, दरवाजा बंद हो सकता है लेकिन मदद का रास्ता हमेशा खुला है।
#WomenAwareness#DeegPolice
#डीग पुलिस की अपील
पंचायत चुनाव को भयमुक्त, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े व व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंसा कभी भी "घर का मामला" नहीं होती, यह अपराध है और इसके खिलाफ आवाज़ उठाना हम सबका अधिकार व कर्तव्य है!
चुप रहना इस जुल्म को और बढ़ावा देता है। यदि आप या आपके आसपास कोई भी महिला घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार के खतरे का सामना कर रही है, तो खामोश न रहें।
तत्काल मदद के लिए महिला हेल्पलाइन 1090 पर Call करें। याद रखें, दरवाजा बंद हो सकता है लेकिन मदद का रास्ता हमेशा खुला है। राजस्थान पुलिस हर कदम पर आपके साथ है।
हिंसा सहें नहीं, खुलकर बोलें।
किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न होने पर महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 या निर्भया WhatsApp Helpline नंबर 8764866090 पर तुरंत संपर्क करें।
#Rajasthanpolice #Kalikaunit #womenssafety #Domesticviolence #1090
‘दीपावली से पहले, सुरक्षा का संकल्प’
अभियान के तहत राजस्थान पुलिस की अपील है कि इस त्योहार पर खुशियाँ खूब मनाएँ, लेकिन अपने जश्न में बेज़ुबान पशु-पक्षियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
पटाखे जलाते समय उन्हें सुरक्षित दूरी पर रखें। तेज़ आवाज़ और धमाकों से बचें, ताकि हमारी खुशियाँ उनके लिए डर की वजह न बनें।
*इस दीपावली, खुशियाँ बाँटें, डर नहीं।*
#Diwali #RajasthanPolice #FYP #CelebrateResponsibly
अनुसंधान, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठता की मिसाल: 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित राजस्थान पुलिस के 7 अधिकारी!
राजस्थान पुलिस प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अत्यंत जटिल, गंभीर अपराधों के अनुसंधान (Scientific Investigation) में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस 2026) के अवसर पर घोषित प्रतिष्ठित 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' (अनुसंधान श्रेणी) की सूची में राजस्थान पुलिस के 6 आईपीएस (IPS) और 1 आरपीएस (RPS) अधिकारी का चयन हुआ है।
इन अधिकारियों ने Layered Voice Analysis, DNA Evidence, Cyber Intelligence और अंतरराज्यीय नेटवर्किंग के जरिए ऐसे पेचीदा और गंभीर मामलों को सुलझाया, जो मिसाल बन चुके हैं।
प्रमुख उपलब्धियां एवं सम्मानित अधिकारी:
* IPS डॉ. अजेय सिंह राठौड़: किशनगढ़ में 7 दिन पुराने डी-कंपोज शव और लेयर्ड वॉयस तकनीक से टॉर्चर का वीडियो निकाल कर मात्र 24 घंटे में हत्यारे दंपति को गिरफ्तार किया।
* IPS अनुष्ठा कालिया: भारत-पाक सीमा (खाजूवाला) पर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई 5 विदेशी पिस्टल व 325 कारतूस बरामद कर अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया।
* IPS कांबले शरण गोपीनाथ: नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (NCRP) पर ₹100 करोड़ से अधिक की ठगी के 4 हजार से ज्यादा मामलों में 17 आरोपियों व बैंक अधिकारियों को जेल भेजा।
* IPS मनीष कुमार: 'दृश्यम' फिल्म देखकर वृद्धा की हत्या कर शव जलाने और साक्ष्य मिटाने वाले आरोपी को कंकाल की डीएनए जांच से बेनकाब कर सलाखों के पीछे पहुँचाया।
* IPS जतिन जैन: नागौर में पॉक्सो/गैंगरेप के गंभीर मामले में मात्र 7 दिन में वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल कर त्वरित न्याय सुनिश्चित किया।
* IPS रोशन मीणा: टोंक में 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या व लूट के अंधे कत्ल (Blind Murder) की गुत्थी को चाबियों की पहचान से सुलझाया।
* RPS प्रेम कुमार (DSP): 'ऑपरेशन शटर डाउन' के तहत 4 राज्यों में 30 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर सिंडिकेट के 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
राजस्थान पुलिस अपने सभी अधिकारियों और जवानों की इस बेमिसाल कार्यशैली, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व महसूस करती है।
सुरक्षा हमारी प्रतिज्ञा, आमजन का विश्वास ही हमारी ताकत।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 डायल करें।
#RajasthanPolice #GroundZeroSuccessStories #Medals #CrimeInvestigaton #Saferajasthan