लोकतंत्र की असली पहचान संवाद और जवाबदेही से होती है, उपेक्षा से नहीं ; 8 वर्षों से MPTET चयनित उम्मीदवार धरना प्रदर्शन कर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन लगातार इनकी मांगों की उपेक्षा की जा रही हैं; ना संवाद ना कोई जवाबदेही तय हुई हैं।
क्या इन युवाओं को कभी न्याय मिलेगा या नहीं?
@udaypratapmp
@HIRA_ALAWA मंत्री जी जवाब दीजिए आखिर 2018 शिक्षक भर्ती की दूसरी काउंसिलिंग अब तक अधर में क्यों है?
इसकी टोपी उसके सर क्यों पहनाई जा रही हैं।
2018 के पदों को बैकलॉग कर 2024 चयन परीक्षा में शामिल क्यों किए जा रहे हैं?
@udaypratapmp@HIRA_ALAWA@CMMadhyaPradesh
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5017 नव-नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी होने पर सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आशा है कि आप सभी प्रदेश के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
साथ ही माननीय मंत्री जी से विनम्र प्रश्न है कि जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत चयनित वर्ग-2 एवं वर्ग-3 के अभ्यर्थियों की नियुक्ति कब जारी होगी? वर्ग-1 शिक्षक भर्ती 2023 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति कब मिलेगी? तथा 2018 शिक्षक भर्ती की लंबित द्वितीय काउंसलिंग कब आयोजित की जाएगी?
हजारों चयनित अभ्यर्थी वर्षों से नियुक्ति और लंबित प्रक्रियाओं का इंतजार कर रहे हैं। उनसे जुड़ी स्पष्ट समय-सीमा घोषित कर उन्हें भी शीघ्र न्याय प्रदान किया जाए। @udaypratapmp@INCMP
MP में 2.50 लाख पदों पर शिक्षकों की भर्ती करने के झूठें दावे किए जा रहे हैं,लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कोई भी भर्ती 8 वर्षों में पूर्ण नहीं हुई !
अधिकांश भर्तियों को आरक्षण में लपेट कर कोर्ट में उलझा दिया गया है!
अभ्यर्थी न्याय के इंतजार में ओवर ऐज हो रहें हैं तो दूसरी तरफ डॉ.मोहन यादव सरकार वकीलों पर करोड़ों रुपए खर्च कर कोर्ट में जवाब ना देकर युवाओं का भविष्य खराब कर रही हैं!
अब न्याय की उम्मीद किससे की जाए ?
@CMMadhyaPradesh@DainikBhaskar
मोहन यादव सरकार से मांग है_ कि शिक्षक भर्ती 2018 के बचे हुए पदों पर तुरंत तीसरी काउंसलिंग कर योग्य युवाओं को नियुक्तियां दी जाए!
वरना हजारों अभ्यर्थी जुलाई में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने को मजबूर होंगे,
जिसकी जिम्मेदार स्वयं मध्यप्रदेश सरकार होगी !!
@DainikBhaskar@CJP_for_India@CockroachArmyIN
बहुत बढ़िया!सांदीपनि विद्यालय का देश में नंबर 1 आना गर्व की बात है अब इसी लगन से 2018 शिक्षक भर्ती को भी पूर्ण कर दीजिए ताकि सभी स्कूलों में शिक्षक मिल सकें और हर विद्यालय स्वच्छ व हरित के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी दे सके। @DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh@schooledump