जिस तरह देश का भांड मीडिया सोनल रघुवंशी के केस को कवर कर रहा और TRP बटोर रहा उसको देखते हुए देश के हर एक पत्रकार और मीडिया हाउस से कुछ सवाल
प्रश्न : क्या इसी तरह आप छात्रों के मुद्दे जैसे बेरोजगारी , पेपर लीक को भी कवर करते हैं?
प्रश्न : किसी ने किसी का मर्डर किया , आपने उसको कवर किया अब आप लोग किस अधिकार से अपने नौटंकीबाज पत्रकारों को भेजकर पीड़ित और अभियुक्तों के परिवार के मुंह में कैमरा घुसेड़ कर मीडिया ट्रायल कर रहे हैं ?
प्रश्न : क्या देश के सभी गरीबी , आदिवासियों , पर्यावरण , लाल फ़ीताशाही , भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंतशील और महत्वपूर्ण मुद्दे खत्म हो चुके हैं?
प्रश्न : अगर अभियुक्त पुणे पोर्शे केस जैसा अमीर होता तो क्या आपकी औकात होती उसके परिवार के मुंह में कैमरा घुसेड़ने की ?
प्रश्न : करोड़ों रुपए आप लोग अपने ऑफिस , एम्पलाइज और इक्विपमेंट्स पर खर्च करके इस ओछे स्तर की पत्रकारिता करने में समय क्यों खराब कर रहे हैं?
प्रश्न : क्या आप लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि देश में पत्रकारिता का हीमोग्लोबिन दिन प्रतिदिन गिर रहा है और लोगों के मन में मीडिया के प्रति निराशा बढ़ती जा रही है ?
प्रश्न : क्या मीडिया का काम केवल सुबह हॉरोस्कोप दिखाना , दोपहर में चूर्ण चटनी और बॉलीवुड स्टारों के कपड़ों की चर्चा करना और शाम को टीवी पर दो पार्टियों के मुर्गों को आपस में लड़वा कर TRP बटोरना ही मीडिया का उद्देश्य रह गया है ?
@myntra@MyntraSupport I raised a return on 1st May.The last pickup date was 6th May-still no one has come! I've called multiple times, raised issues on the app, yet ZERO action.This is unacceptable.Kindly arrange the pickup ASAP and stop ignoring customer issues. #MyntraSupport