आज झांसी में नवागत सम्माननीय @Bsajhansi महोदय से @SCSTBTWAUP संगठन के साथियों के साथ मुलाकात की।
साथ में प्रदेश अध्यक्ष श्री @VidrohiDinesh , छोटेलाल गाडगे, शशिकांत सहाय, शैलेन्द्र गौतम, राजेन्द्र वर्मा, दीपचंद्र, सूर्यकांत, रविंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
आज ईद उल अजहा के मौके पर मित्र नोमान जी के घर पर जाकर मुबारकबाद दी। इस दौरान सार्थक मुद्दों पर चर्चा भी हुई। साथ में वरिष्ठ शिक्षक राजकुमार जी एवं राकेश जी भी मौजूद रहे।
मेरा संदेश है- संघर्ष और अधिक संघर्ष, त्याग और अधिक त्याग। -बाबा साहेब डा. अम्बेडकर।
भारत रत्न, बोधिसत्व परमपूज्य बाबासाहेब की 135 वीं जन्म जयंती पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनायें।
#AmbedkarJayanti2026#AmbedkarJayanti
मुद्दा TET या NON TET का है ही नहीं। मुद्दा यह है कि जिन सेवा शर्तों के साथ चयनित होकर हम नौकरी में आये, क्या उसमें किसी भी तरह नये नियम बनाकर वर्षों बाद नये नियमों को जबरन थोपा जा सकता है? यदि आपका उत्तर हां है तो क्या गारंटी है अब नये नियम नहीं बनेंगे।
#JusticeForTeachers
हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया, इसलिए हमारे हिस्से में उनसे अपेक्षाकृत कम संघर्ष आया। लेकिन अगर हम संघर्ष नहीं करेंगे तो हम आने वाली पीढ़ियों को कोई जवाब नहीं दे पायेंगे। अब समय आ गया है कि हम अधिकारों के लिए संघर्षरत हों।
#JusticeForTeachers
सभी शिक्षक चाहे वह TET पास हो या न हों, यह संघर्ष हम सबका है, क्योंकि यदि यह शिक्षकों को नेस्तनाबूद करने वाला निर्णय लागू हो गया तो भविष्य में कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा, चाहे वह TET हो या नहीं।
#JusticeForTeachers
पहले स्कूल मर्जर, फिर बच्चों की 80% उपस्थिति, फिर असीमित Online Work, और जब इन सबसे कुछ न हुआ तो अब TET.
क्या इसके बाद भी हम बचे रहेंगे? शायद नहीं, क्योंकि असली मकसद तो कुछ और ही है। अगर हम अब भी न चेते तो हमारी दास्तां न रहेगी दास्तानों में।
#JusticeForTeachers
जात-पात के भेद में,
उलझ रहे सब लोग,
मानुषता को खा रहा,
रैदास जात का रोग,
जात-जात में जात है,
ज्यों केले के पात,
रैदास मानुष न जुड़ सकै,
जब तक जात न जात।।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती माघी पूर्णिमा पर मंगलकामनायें।
UGC बिल उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बहाल करने की दिशा में भारत सरकार का एक सराहनीय कदम है। उच्च शिक्षा संस्थानों में सभी वर्गों के छात्रों के आने के कारण कक्षाओं में तो डायवर्सिटी आ गई लेकिन स्टाफ/टीचर्स रूम अभी भी डायवर्सिफाइड नहीं हुये हैं, इसलिए यह एक्ट जरूरी है।
आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर SIR में सुपरवाइजर के रूप में अच्छा काम करने पर श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।
@ECISVEEP@Bsajhansi
@dmjhansi1
@UPGovt@SpokespersonECI