संगठन को और अधिक गति देने के लिए संगठन और मिशन में विश्वाश रखने वाले श्रद्धेय चंद्रिका राम जी को वाराणसी और आजमगढ़ मंडल का जोनल प्रभारी नामित किया जाता है।
@VidrohiDinesh
जनपद जालौन के ऊर्जावान एवं वरिष्ठ मिशनरी शिक्षक साथी श्रद्धेय दादा रामऔतार सिंह गौतम जी को एसोसिएशन में प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनायें।
@VidrohiDinesh
सूचना-:
9 व 10 नवम्बर 2025 को बर्मी बुद्ध विहार, कुशीनगर में संगठन के सभी स्तरों के पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिसके लिए सभी स्तरों के पदाधिकारीगण अभी से तैयारी शुरू कर दें।
पूरे उत्तर प्रदेश में TET अनिवार्यता के विरोध में एसोसिएशन की सभी जिला यूनिटों के द्वारा दिनांक 22 सितम्बर 2025 को प्रत्येक जनपद के जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जायेगा। सभी शिक्षक अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनायें।
एसोसिएशन के जनपद मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष श्रद्धेय करन सिंह जी के पुत्र का मेरठ में सड़क दुघर्टना में असामयिक दुखद निधन हो गया है।
इस हृदयविदारक एवं दुखद समय में एसोसिएशन की संवेदनायें उनके साथ हैं।
तथागत शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करें।
बैटल ऑनर ऑफ कोहिमा" #द_चमार_रेजिमेंट के स्थापना दिवस
1 मार्च (1943) की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं ।
"आजाद हिन्द फौज" के साथ मिलकर ब्रिटिश सरकार को नाकों चने चब वाने वाली वीरता, पराक्रम और शौर्य का आदर्श स्थापित करने वाली"
#द_चमार_रेजिमेंट " को केंद्र सरकार बहाल करे
लखनऊ में 9 मार्च को आयोजित होने वाली बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश, मण्डल एवं जनपदों के पदाधिकारी समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
@VidrohiDinesh@IndreshRao15
BAMCEF के संस्थापक सदस्य एवं मान्यवर साहेब कांशीराम जी के विशेष सहयोगी मान्यवर दीनाभाना जी की जयंती पर एसोसिएशन की ओर से हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनायें।
#दीनाभाना
साथियों
@SCSTBTWAUP व उसके पदाधिकारियों के खिलाफ कुछ अराजकतत्व असंविधानिक टीका टिप्पणी @WhatsApp ग्रुप्स में कर रहे हैं।
संगठन यूनिट जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन देने के लिए तैयार रहें जिससे ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ विभाग व पुलिस से संविधानिक कार्यवाही करवाई जा सके।
@IndreshRao15
आवश्यक सूचना
एसोसिएशन की जनपद इकाई जालौन के गठन के संबंध में आज शाम 20.02.2025 को 8 बजे एक गूगल मीट की जायेगी, जिसमें जनपद एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
एसोसिएशन के सभी स्तर के पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि वे प्रत्येक स्तर पर अनुशासन का पालन करें और सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणियां न करें। अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
बुंदेलखंड सहित पूरे उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के हितों के लिए वर्षों से लगातार संघर्षरत, SC-ST बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सम्मानीय दिनेश विद्रोही जी को जन्मदिन पर हार्दिक मंगलकामनायें।
@VidrohiDinesh#HappyBirthdayVidrohiJi