दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर हम सब को नारियों के सशक्तीकरण का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। मेरी कामना है कि माँ दुर्गा के आशीर्वाद से हम सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।