झारखंड सरकार युवाओं के मौत से खेलना बंद करे। भादो मास की कड़ी गर्मी में आप युवाओं को 10 KM दौड़ा रहें हैं। हर दिन कई युवा बेहोश होकर गिर रहे है,कई युवा भाई दुनिया छोड़ गए। चुनाव नज़दीक आने पर आनन फानन में युवाओं को नौकरी की जगह मौत दे रही है झारखंड सरकार।
#झारखंड_उत्पाद_सिपाही
ठगों का त्योहारी अभियान चालू है, जनता अपनी सुरक्षा स्वयं करे!
धनतेरस, दिवाली और छठ की तैयारी के साथ साइबर ठगों ने भी अपना “कारोबार” तेज कर दिया है। किसी का व्हाट्सएप कब्ज़े में लेकर उसके परिचितों से पैसे माँगना, इनके लिए भरोसे को भुनाने का आसान धंधा बन गया है।
कल शाम मेरे एक मित्र, जो सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं, के व्हाट्सएप से कई लोगों को पैसे माँगने वाले संदेश भेजे गए। एक संदेश मेरे पास भी आया। मैंने तुरंत कॉल करके पुष्टि करने की कोशिश की। कॉल नहीं उठाया गया तो मिनट भर में माजरा समझ में गया। फिर मैंने पैसे भेजने के बजाय ठग महोदय की थोड़ी चुटकी ले ली। शायद उन्हें भी समझ आ गया कि यहाँ दाल नहीं गलेगी!
आज सुबह मैंने बात की तो मित्र ने बताया कि रात में जानकारी मिलते ही उन्होंने आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी थी।
सोचिए, जब एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पहचान का इस्तेमाल करके ठगी की कोशिश हो सकती है, तो आम आदमी का भरोसा कितना आसान निशाना है!
उधर हमारी पुलिस की व्यस्तताएँ भी कम नहीं हैं! रात भर चलते बालू, कोयला और पत्थर के कारोबार का “हिसाब” रखने और बिना हेलमेट वालों के चालान काटकर, जुआ खेलने और पार्टी-वार्टी करने वाले “धनाढ्य परिवारों के युवाओं” को पकड़ कर ( वजह बताने की ज़रूरत नहीं) अपनी पीठ थपथपाने के बाद चोरी, डकैती और साइबर ठगी रोकने की फुर्सत कहाँ बचेगी!
चालान ज़रूर काटिए, सारे नियमों का पालन भी कराइए। लेकिन जिस व्यवस्था की नज़र मोटरसाइकिल सवार के सिर तक तत्काल पहुँच जाती है, उसकी पकड़ लोगों की जमा-पूँजी उड़ाने वाले गिरोहों तक कब पहुँचेगी?
वैसे भी, जिस राज्य में “सेवा” कर रहे कई पुलिस अफसरों और कुछ सेवानिवृत्त साहबों के यहाँ भी एक दर्जन से लेकर पचास से अधिक पुलिसकर्मियों को नियमों के विरुद्ध निजी कामकाज में लगाए रखने के आरोप हों, वहाँ जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस की कमी तो होगी ही!
तनख़्वाह जनता के पैसे से, सेवा साहब के घरेलू दरबार में! साहब की सुविधाओं में कटौती नहीं हो सकती पर जनता की सुरक्षा का सवाल उठे तो जवाब तैयार है, “पुलिस बल की कमी है!”
जनता चोरी से बचने के लिए जागे, ठगी से बचने के लिए जाँचे और लुट जाए तो शिकायत करके इंतज़ार करे। जब सुरक्षा की सारी ज़िम्मेदारी जनता की है, तो उपलब्धियों का सारा श्रेय व्यवस्था को किस बात का चाहिए?
साइबर जागरूकता ज़रूरी है, लेकिन सावधानी का पोस्टर अपराधियों की गिरफ्तारी का विकल्प नहीं है। शिकायत दर्ज होना कार्रवाई की शुरुआत है, सफलता की मंज़िल नहीं।
सभी से आग्रह है कि परिचित का नाम और फोटो देखकर पैसे न भेजें। उसके पहले से परिचित नंबर पर फोन करके पुष्टि करें। ओटीपी या व्हाट्सएप सत्यापन कोड किसी को न दें।
रिश्ते निभाइए, लेकिन ठगों का त्योहार मत मनवाइए!
फ़िलहाल, आज के लिए इतना ही। अधिक लिखेंगे तो कुछ पुलिसवालों का कोपभाजन बनना पड़ेगा। कहीं ऐसा न हो कि चोरों-ठगों का पता लगाने में व्यस्तता आड़े आती रहे, लेकिन सवाल उठाने वाले का पता लगाने के लिए पूरा महकमा अचानक फुर्सत निकाल ले!
@JharkhandPolice@Jsr_police@ranchipolice@HMOIndia@Cyberdost
#साइबरठगी #सावधानरहें #पुलिसकीजवाबदेही #झारखंड
@JaikyYadav16 राँची कांके पागल खाना में एक सीट पूरी तरह खाली है भाई लोग... 🪑🤪
अगर आप लोगों की अनुमति हो बात करें!
क्योंकि आजकल जिस हिसाब से लोगों के कारनामे और हरकतें देखने को मिल रही हैं, मुझे डर है कि कहीं बिना बुकिंग के ही नंबर न लग जाए!😃😄
"बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहे माता-पिता, और थाने में मिल रहा है अपमान!"
क्या खाकी और सत्ता के साये में गरीबों की चीखें ऐसे ही दबाई जाती रहेंगी?
जनता को जवाब चाहिए—आखिर न्याय मांगना कब से अपराध हो गया? #Jharkhand
@HemantSorenJMM@yourBabulal@MrityunjayS7@itssuniltiwari
अपनी लापता बेटी की तलाश की उम्मीद लेकर थाने पहुँचे माता-पिता का आरोप है कि उनके आवेदन की रिसीविंग नहीं दी गई और थाना प्रभारी द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
उक्त मामले की जाँच हो और परिवार को न्याय मिले
@JharkhandPolice@policelohardaga@HemantSorenJMM
क्या क्रिकेट के इतिहास में कभी #T20 मैच में 5 ओवर में 100 रन बना है बिना विकेट गिरे?
हाँ, बिल्कुल!
T20 क्रिकेट के इतिहास में 5 ओवर में 100 रन बिना विकेट गंवाए बनाने का रिकॉर्ड बन चुका है।
IPL में — सनराइजर्स हैदराबाद ने,उसमे भी अभिषेक शर्मा था।🤔 #AbhishekSharma#INDvsNZ
मिलिए, बड़की सरिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से!
साहब का तेवर और भौकाल ज़रा देखिए...जनता को कैसे उंगली के इशारे से बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं।
जनता की सुनने और सेवा करने के लिए कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन व्यवहार ऐसा जैसे रियासत के नवाब हों!
@HemantSorenJMM@GiridihDc
माननीय केन्द्रीय मंत्री सह कोडरमा लोकसभा सांसद @Annapurna4BJP मैम आपकी दूसरी कार्यकाल की तीसरी वर्ष चल रही है लेकिन आज तक लोगों को परेशानियों से निजात ना दिला पाना आपकी संवेदनशील नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह खड़े करते हैं।
जगत जननी माँ दुर्गा के दिव्य आगमन के पावन पर्व महालया की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार हो। माँ जगदंबा सभी के कष्टों का निवारण करें और समस्त संसार का कल्याण करें।
जय माता दी!
@GiridihDc@HemantSorenJMM@deepakbiruajmm@yourBabulal सरिया वासियों की प्रमुख माँगे:-
1️⃣ रेलवे फाटक पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों एवं रेलकर्मियों की तत्काल तैनाती की जाए।
2️⃣ रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
3️⃣ निर्माण कार्य पूरा होने तक वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 2/2 @RailMinIndia
सरिया रेलवे फाटक पर सुरक्षाकर्मियों और रेलकर्मियों की कमी के कारण आए दिन लोग भारी जाम से जूझने को मजबूर हैं।
रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे जाम की समस्या और अधिक विकराल हो चुकी है! 1/2
@GiridihDc@HemantSorenJMM@deepakbiruajmm@yourBabulal
CID वालों 'हुजूर' के वास्ते कह दो कि आपने जिनकी गिरफ्तारी की, वो सब बेगुनाह हैं और कोई पेपर लीक नहीं हुआ!
गरीब के बच्चों, तुम लोग क्यों खोजते हो सरकारी नौकरी? जानते नहीं की सरकारी नौकरी में हुज्जते बहुत है!
जब रक्षक ही खामोश हो जाएं और फैसले सिर्फ एक तरफ झुकते दिखें, तो आम छात्र जाएं तो जाएं कहां?
लाखों युवाओं के साल-दर-साल की मेहनत, खून-पसीने और सपनों का इस तरह अनदेखा होना लोकतंत्र और न्याय प्रणाली के लिए सबसे बड़ा कलंक है।
#JSSCCGL#JusticeForStudents#SaveJharkhandYouth
@MrityunjayS7 जब रक्षक ही खामोश हो जाएं और फैसले सिर्फ एक तरफ झुकते दिखें, तो आम छात्र जाएं तो जाएं कहां?
लाखों युवाओं के साल-दर-साल की मेहनत, खून-पसीने और सपनों का इस तरह अनदेखा होना लोकतंत्र और न्याय प्रणाली के लिए सबसे बड़ा कलंक है।
#JSSCCGL#JusticeForStudents#SaveJharkhandYouth