#सीतापुर जिले के ग्राम पंचायत बसईडीह ग्राम ठिठौरा की बदहाल व्यवस्था,
सक्षम अधिकारी तत्काल संज्ञान लेते हुए नल ठीक करने का कार्य 24 घंटे के अंदर- 2 करें।
#अन्यथा हम अपने हिसाब से ठीक कराने पहुंचे तो बहुत कुछ ठीक करना पड़ेगा !
@DmSitapur@CdoSitapur@myogiadityanath@CMOfficeUP
तो इस समस्याओं के लिए अनिश्चित कालीन धरने पर सैकड़ों की संख्या में लोग बैठने पर मजबूर होंगे!
बहुत जल्द उप जिला अधिकारी जी #सिधौली को इस समस्या के निदान हेतु लिखित में दिया जाएगा!इससे पहले भी लोगों का कहना है दे चुके हैं
@DmSitapur@myogiadityanath@Uppolice@sitapurpolice
प्राथना पत्र दिया जाएगा ,कल लेकिन उससे पहले इससे संपर्क करने का काम किया जाए प्राथना पत्र देने से पहले इसकी गिरफ्तारी हो जानी चाहिए अन्यथा लोग स्वयं इसको घर से खींच कर कालिख पोत कर रोड पर घुमाने का कार्य करेंगे !
जिसकी समस्त जिम्मेदारी @sitapurpolice की होगी !
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन किसान राम मिलन पासी के साथ हुई घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है।
मिर्जापुर मस्तेमऊ गाँव में कब्ज़ा हटवाने पहुँचे नगर निगम के नायब तहसीलदार को किसान राम मिलन पासी ने अपनी ज़मीन को पुश्तैनी बताते हुए उसके कागज़ दिखाए। उन्होंने अफसरों को बताया कि “यह ज़मीन नवाबों के समय से उनके परिवार के पास है और तीन पीढ़ियों से चले आ रहे दस्तावेज़ इसके सबूत हैं।”
जब अधिकारी नहीं माने, तो किसान ने सिर्फ़ इतना निवेदन किया कि ज़मीन पर रखा भूसा सुरक्षित निकालने के लिए 1 घंटे का समय दे दिया जाए।
लेकिन इस मानवीय अपील पर सुनवाई करने के बजाय नायब तहसीलदार भड़क उठे और किसान को सबके सामने इतना जोरदार थप्पड़ मार दिया कि वे तुरंत ज़मीन पर गिर पड़े। उनके कान से खून निकलने लगा और कुछ ही देर में वे बेहोश हो गए।
इस दौरान उनकी बुजुर्ग पत्नी अपने पति को बचाने आगे आईं, लेकिन अफसरों और पुलिसकर्मियों ने मदद करने के बजाय किसान को पकड़कर धक्का दिया।
हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस बुलाकर पहले किसान को गोसाईगंज CHC पहुँचाया गया। वहाँ से सिविल अस्पताल रेफर किया गया और अंततः गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने उन्हें PGI ट्रॉमा सेंटर भेजा। अभी वह ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
सबसे शर्मनाक यह रहा कि किसान पर हमला करने के बाद नायब तहसीलदार और उनकी टीम मौके से भाग गई और घायल को अस्पताल तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी तक नहीं निभाई।
इससे भी बड़ी चिंता का विषय यह है कि पुलिस मामले पर शिकायत दर्ज नहीं कर रही है।
यह घटना सिर्फ़ एक किसान पर हमला नहीं, बल्कि बहुजन समाज और किसानों के अधिकारों पर सीधा हमला है।
हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रकृति से प्रार्थना करते हैं। और @UPGovt से माँग करते है कि
1. दोषी नायब तहसीलदार और पूरी टीम पर SC/ST एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराओं में तत्काल मुक़दमा दर्ज किया जाए।
2. पीड़ित किसान का सरकारी खर्च पर उच्चस्तरीय इलाज सुनिश्चित कराया जाए और परिवार को मुआवज़ा व सुरक्षा दी जाए।
3. ज़मीन से जुड़े विवाद की निष्पक्ष जाँच हो और किसान का हक़ छीने जाने से रोका जाए।
भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की लखनऊ टीम पीड़ित परिवार के साथ थाना सुशांत गोल्फ सिटी में धरने पर बैठी हुई है। यह धरना तभी उठेगा जब पीड़ित किसान को न्याय और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
@CMOfficeUP
सीतापुर सिधौली कसमंडा की ग्राम पंचायत बसईडीह ग्राम ठिठुरा में राहगीरों को हो रही निकलने में दिक्कत आग लगने पर एंबुलेंस फायर ब्रिगेड आदि वाहनों को निकालने में दिक्कत स्वच्छ भारत की उड़ाई जा रही धज्जियां जिम्मेदार अधिकारी मौन
@dmsitapur@CMOfficeUP@PMOIndia
जानकारी मिली है कि उत्तरप्रदेश के जनपद हरदोई में बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर गनियापुर के अध्यक्ष श्री रघुनंदन लाल बूथ एजेंट को असामाजिक गुन्डों के द्वारा कल शांम करीब 5:00 बजे वोट पड़ते समय लाठी-डंडों से पीट-पीट कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई।
मेरा @hardoipolice से विनम्रता पूर्वक निवेदन है कि घटना की जाँच कर तमाम आरोपियों के ख़िलाफ़ SC/ST Act में कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए।
अन्यथा हम आंदोलन को बाध्य होंगे।