It turned out that some people walk alone for decades just to meet the right one.
Love, a spark from nowhere to eternity. How could you prove your love if you're unwilling to lay down your life for and be reborn your loved one?
“Sometimes I feel God keeps me in a hidden light —
Invisible to the world, veiled from every sight.
Perhaps He knows my heart is tender, still learning how to be,
And only when the time is ripe
The soul meant for me
Will see through all my shadows…
and finally set me free.”
@Mahanaatma1 हमे तो इतनी mohhobat है उनके नाम से की सिर्फ उनका नाम सुनते हैं उनकी छवि उभर आती आँखो के सामने लेकिन उन्हें हमसे इतने दूर है कि हमारा नाम लेने से व कतराते हैं
मैंने तुम्हें चाहा
पर पाया नहीं
तुमने मुझे पाया
पर चाहा नहीं
इन्हीं प्यासों के बिम्ब
जब कभी अधर के कगार
या आँखों की कोर में
उमग उमग आने को चंचल हो उठते हैं
हम एक दूसरे को
बांहों में बाँध
विवश हँस लेते हैं
हम कितने सुखी हैं।
~ ममता कालिया
मेरा कुँआरापन
शरीर से नहीं था,
आत्मा की गहराई से था।
चुनौती है मेरी तुम्हें,
मेरी आत्मा के
कुँआरेपन को
सुहागन बना कर दिखाओ!
शरीर का क्या है ,
वो तो बलात्कार के बाद ही
कुँआरापन खो देता है।
~ संध्या यादव
हो सकता है
सबसे ख़तरनाक रास्तों को भी
हम आसानी से पार कर लें
और घर की चौखट पर
ठोकर खाकर हमारे
प्राण निकल जाएं
हो सकता है
तुम बात करते वक़्त नहीं,
नम्बर हटाते वक़्त पकड़ी जाओ
दुःख कभी-कभी इतने आराम से आते हैं
कि हम नींद में होते हैं और मर जाते हैं
●●●
देवेंद्र दाँगी
मरना होगा
इस होने को तो होना है
लेकिन
तब तक
इस जीने को तो जीना है
जीते-जीते
हर संकट से
डटकर क्षण क्षण
तो लड़ना है
लड़ते-लड़ते
आगे-आगे
बढ़ते-बढ़ते
ही बढ़ना है
अनगढ़ दुनिया को हाथों से
सोच-समझकर
ही गढ़ना है।
~ केदारनाथ अग्रवाल