भाजपा सरकार UPSC का नाम OPSC क्यों नहीं कर देती? ऐसा लगता है कि लेटरल एंटी के नाम पर पिछले दरवाज़े से भाजपा और उसके संगी-साथी अपनी विचारधारा के लोगों की सेंटिग करने में लगे हैं। ये भी एक तरह से आउटसोर्सिंग का ही एक और छद्म रूप है।
#OPSC_Outsource_Public_Service_Commission
हमें ट्राइबल कम्युनिटी के हॉस्टल में 30 साल की उम्र तक ही रहने की परमिशन है, जिसका हम विरोध कर रहे हैं।
सरकार भी हमारी नहीं सुन रही है। हम चाहते हैं कि हमारे लिए हॉस्टल में रहने की उम्र 35 साल की जाए।
: 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में आदिवासी वर्ग की छात्रा निशा ने नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi को अपनी समस्या बताई
📍 पुणे, महाराष्ट्र
देश में महिलाओं को Control करने के तरीके समझिए 👇
⦿ Mobility: 60% महिलाएं घर से अकेले बाहर नहीं जा सकती
⦿ Choice: 45% महिलाएं शादी/घर की जिम्मेदारी के चलते Dropout कर जाती हैं
⦿ Finances: 8% महिलाओं के पास ही जमीन का मालिकाना हक
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 पुणे, महाराष्ट्र
प्रशांत किशोर जी को प्रचंड विजय की हार्दिक शुभकामनाएँ
बाँकीपुर विधानसभा से आपकी ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह जीत आपके अथक परिश्रम, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है।
इस चुनाव में जनशक्ति जनता दल तथा उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी आपका पूरा समर्थन किया। हमें विश्वास है कि आप बाँकीपुर के विकास की नई लहर चलाने का कार्य करेंगे और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें और बाँकीपुर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।
एक बार पुनः आपको इस शानदार विजय पर ढेरों-ढेरों शुभकामनाएँ।
जय बिहार!
जय हिंद!
वंदे मातरम्!
जब कोई नेता लोगों के बीच उम्मीद जगाने का काम करता है, तो उसका सम्मान होना चाहिए।
बाँकीपुर बदलाव चाहता है- और बदलाव की शुरुआत है जब जनता अपने सुधार को सोचकर वोट करती है।
यह भरोसा बना है, तो उसे बनाए रखना pk की बड़ी ज़िम्मेदारी है।
बधाई 🙏
श्री सोनम वांगचुक जी से हमारा अति विनम्र आग्रह और सविनय अपील है कि वो अपना अनशन तोड़ दें। उनका जीवन समस्त विश्व के लिए अनमोल है क्योंकि उसमें मानवता और पर्यावरण के लिए उतनी ही प्रतिबद्धता है जितनी की लोकतंत्र के लिए।
जिस भाजपा सरकार को जगाने के लिए वो आमरण अनशन पर हैं वो तो एक सिद्धांतहीन, भ्रष्ट तंत्र है, उसकी असंवेदनशीलता और हृदयहीनता में किसी के भी त्याग का कोई महत्व नहीं है अत: भाजपाइयों से सदाचार और हृदय-परिवर्तन की कोई भी अपेक्षा निरर्थक है। भाजपाइयों के लिए किसी के जीवन का कोई भी मोल नहीं है। उनके लिए धन ही प्रधान है। वो भ्रष्टाचार से कमाए पैसों के घमंड में चूर हैं। उनमें बदलाव की आशा करना ही व्यर्थ है। जिनमें अहंकार होता है उनमें परिष्कार नहीं होता। ‘सत्याग्रह’ का महत्व वो क्या जानें जो ‘सत्ताग्रह’ के लालच में मंदिर तक लूट ले रहे हैं। उन्हें न युवाओं के भविष्य से कुछ लेना-देना है, न उनके माता-पिता और अन्य परिजनों के सपनों से, वो तो ख़ुदगर्ज़ लोग हैं।
लोकतंत्र का गला घोंटनेवाली महापापी-अधर्मी भाजपा और उसके भूमिगत अपंजीकृत संगी-साथियों के गिरोह को हराने और सदैव के लिए हटाने के लिए आपके मनोबल और नैतिकता की महाशक्ति हर सच्चे भारतीय की प्रेरणा बनती रहे और आप देशवासियों, युवाओं, लोकतंत्र और पर्यावरण के संघर्ष के लिए नकारात्मक ताक़तों के ख़िलाफ़ सदैव प्रकाश स्तंभ बने रहें, यही हम सबकी चाह है और प्रार्थना भी।
@Wangchuk66
विश्व के जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट मेरे गुरु द्वव संजय गांधी पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग को स्थापित करने वाले प्रो उषाकांत मिश्र एवं जाने माने न्यूरोसर्जन BHU में न्यूरोसर्जरी विभाग शुरू करने वाले प्रो सुरेश्वर मोहंती जी के निधन से सभी मर्माहत।
ईश्वर आत्मा को परम स्थान प्रदान करे।
राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा ब्रेकफास्ट पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के साथी सांसदों के साथ सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
आज लखनऊ में भारतीय क्रिकेटर श्री कुलदीप यादव जी के शुभ विवाह उपरांत आयोजित प्रीतिभोज समारोह में सम्मिलित होकर नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।
@imkuldeep18
हमलोग 2047 में विकसित बनने जा रहे हैं ? ? ?
ऐसा क्यों कभी-कभी लगता है कि हम लोग अविकसित और असभ्य भारत की ओर बढ़ रहे हैं !
भारत को अगर developed बनना है तो उसका पहला step है- problems को खुलकर स्वीकार करना
समस्या को deny करेंगे, कभी solve नहीं कर पाएंगे
और जब ये बताया जाता है- हम आगे बढ़ रहे हैं... तो ये जरूरी है चेक करना कि क्या हम सही रास्ते पर हैं?
अगर मैं दिल्ली से चंडीगढ़ के रास्ते पर हूं... अगले एक घंटे के बाद, सोनीपत और उसके एक घंटे में करनाल नहीं पहुंच रहा हूं तो इसका मतलब, मैं चंडीगढ़ कभी नहीं पहुंचूंगा...
क्योंकि असलियत में, मैं उस रास्ते पर ही नहीं हूं.... सिर्फ आंख मूंदकर कल्पना करने से कि हम चंडीगढ़ जा रहे हैं, वहां नहीं पहुंच पाएंगे.... हमें सही रास्ते पर कार को ले जाना ही होगा...
और हां, जब मैं देश की समस्या बता रहा हूं, इसका मतलब ये नहीं है कि मुझे देश से प्यार नहीं है...
मुझे इस देश से बहुत प्यार है, मैं अपने बेटे-बेटियों के लिए आज से ज्यादा सुंदर, ज्यादा विकसित भारत बनाना चाहता हूं...
लेकिन इसके लिए हमें और आपको, साथ आना होगा... आज जरूरत है कि हम सब ऑनलाइन आकर बताएं, देश में क्या-क्या गलत हो रहा है और उसका solutions कैसे निकाल सकते हैं...
तभी हम आजादी के 100 साल पूरे होने पर... 2047 में विकसित भारत के हकदार बन सकते हैं!
यूपी में PDA का समीकरण ही BJP और NDA को हराएगा। उत्तर प्रदेश अब चुनावी दौर में प्रवेश कर चुका है। देश के सबसे अहम चुनाव का बिगुल बज चुका है।
PDA ही NDA को हराएगा।
@yadavakhilesh
सांसद राघव चड्ढा ने अकेले आवाज उठाई और आज एयरपोर्ट पर खाने पीने के जो समान 400 में मिलते थे वो 20 रूपये में मिलने लगे।
अगर एक अकेला सांसद इतना बदलाव ला सकता है तो देश के ताकतवर नेता "महंगी शिक्षा" और बढ़ते "कोचिंग फीस" पर क्यों चुप हैं?🥺
~ खान सर
वतन की मोहब्बत का जज़्बा जगाए बैठे हैं, हम भारतवासी हैं, तिरंगा दिल में बसाए बैठे हैं।
भारत की महानता और इसकी वास्तविक पहचान हमारे पवित्र संविधान से ही है। हमारे राष्ट्र के 77वें गणतंत्र दिवस पर, देश की अटूट एकता और असीमित संभावनाओं पर हम सभी को गर्व है। आइए हम सब मिलकर, छोटे-छोटे प्रयासों से एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण करें।
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
जय हिंद! 🇮🇳
#republicday #india #tiranga #priyasaroj
सादगी और शालीनता की पहचान, नारी शक्ति की प्रेरक प्रतीक आदरणीया डिंपल यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ख़ुदा आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करे।
सहजता और सौम्यता की प्रतीक, समाजवादी विचारधारा की सशक्त आवाज़ और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक सपा सांसद आदरणीय डिंपल यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए भी उनकी विनम्रता, गरिमा और संवेदनशीलता उन्हें विशिष्ट पहचान देती है। वे न सिर्फ़ राजनीति में महिलाओं की सार्थक भागीदारी का प्रतीक हैं, बल्कि यह भी दिखाती हैं कि नेतृत्व संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ कैसे किया जाता है। समाजवाद के मूल्यों को व्यवहार में उतारते हुए वे पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) की सामाजिक एकता, सम्मान और अधिकार की राजनीति को मजबूती देती हैं। उनका व्यक्तित्व यह भरोसा जगाता है कि सामाजिक न्याय, समानता और महिला सशक्तिकरण ही लोकतंत्र की असली ताक़त हैं।