गरीबों-वंचितों की सशक्त आवाज, समतामूलक समाज के निर्माण के लिए आजीवन संघर्षरत रहे लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से सुसज्जित श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
:- संतोष शर्मा, युवा प्रदेश महासचिव लोजपा (रामविलास)
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के आदर्शों और सिद्धांतों का झंडा मजबूती के साथ न सिर्फ थामे रखा, बल्कि बिना किसी व्यक्तिगत आकांक्षा के पार्टी के मूल्यों, विचारों और संघर्षों को बिहार के कोने-कोने तक पहुंचाने का कर्मठ प्रयास निरंतर किया है। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
सन् 2013 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय रामविलास पासवान जी ने जब मुझे केंद्रीय संसदीय बोर्ड की जिम्मेदारी देकर बिहार भेजा था , तब अशरफ अंसारी जी के पूजनीय पिताजी ने भभुआ में एक सफल कार्यक्रम कराकर मुझे राजनीतिक पहचान दिलाई थी। आज उन्हें विधान परिषद का प्रत्याशी बनाया जाना मेरे लिए सम्मान की बात है।
यह फैसला हर उस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है जो निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा कर रहें है। यह निर्णय स्पष्ट संदेश देता है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में संगठन के प्रति समर्पण, संघर्ष और निष्ठा का सम्मान किया जाता है तथा जमीनी कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है।
कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनका सम्मान ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यही हमारी राजनीति है, यही हमारी प्रतिबद्धता है।
मेरे वरिष्ठ मंत्रिमंडलीय साथी श्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, एवं राष्ट्र सेवा में निरंतर सफलता प्रदान करे।
@nitin_gadkari
Met officials from the World Bank, with senior officers of the Ministry, to discuss India’s food processing agenda: infrastructure, supply chains, value addition, and investments to scale the sector.
मेरे संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) की स्थापना हेतु बिहार सरकार द्वारा 100 एकड़ भूमि निःशुल्क हस्तांतरण की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान किया जाना अत्यंत हर्ष विषय है।
इस निर्णय के लिए बिहार के माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp जी के प्रति मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। यह संस्थान हाजीपुर सहित पूरे बिहार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, उद्यमिता, कौशल विकास, अनुसंधान एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।
NIFTEM की स्थापना से स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त होगा, किसानों को उनके उत्पादों के बेहतर मूल्य एवं आधुनिक तकनीकी सहायता मिलेगी तथा बिहार खाद्य प्रसंस्करण और कृषि आधारित उद्योगों के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के नेतृत्व में विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।
आज लेह में #PMFME योजना के लाभार्थियों और स्थानीय उद्यमियों से संवाद किया।
यह देखकर प्रसन्नता हुई कि पहली बार उद्यमिता शुरू करने वाले युवा और महिलाएं अब लद्दाख के स्थानीय उत्पादों के लिए देशभर से ऑर्डर प्राप्त कर रहे हैं।
यही प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की परिकल्पना है, जहां हमारे युवा केवल नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें।
आज लेह में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में #PMFME योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य है कि स्थानीय उत्पादों को बेहतर प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिलाई जाए।
लद्दाख की ताकत उसके विशिष्ट स्थानीय उत्पादों, भौगोलिक पहचान और गुणवत्ता में है। #PMFME के अंतर्गत कर्गिल के एप्रिकॉट आधारित उत्पादों के लिए Kargil Gold और लेह के सी-बकथॉर्न आधारित उत्पादों के लिए Wonder Berry जैसे ब्रांड इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
बैठक में अधिकारियों को लंबित मामलों में तेजी लाने, उद्यमियों को बेहतर हैंडहोल्डिंग देने, प्रशिक्षण को मजबूत करने तथा आवश्यक अवसंरचना को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। हमारा प्रयास है कि लद्दाख के स्थानीय उत्पाद स्थानीय बाजारों से आगे बढ़कर राष्ट्रीय और वैश्विक बाजारों तक पहुंचें।
गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आज पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं पारंपरिक नृत्य कलाकारों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय @iChiragPaswan जी का आत्मीय, भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।
आज कोलकाता हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी की महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis जी एवं @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @NitinNabin जी से मुलाकात हुई।
आज 2024 बैच के दो प्रशिक्षु IAS अधिकारियों से भेंट हुई, जिन्होंने 8-सप्ताहीय Assistant Secretary Programme 2026 के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में सहायक सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।
उन्हें मंत्रालय में सफल एवं ज्ञानवर्धक कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
@iBhumihar_Girl@iChiragPaswan@AmitShah आपको पता होना चाहिए कि हमारे नेता ना किसी से डरते हैं और ना ही किसी से झुकते और अपनी बात को बेबाक रखते हैं। बिहार कहकर दिल्ली में जो हत्या हुई है सर्वप्रथम हमारे नेता ने अपनी आवाज को बुलंद किया है।
यह मांग कई दशकों से चली आ रही है। महिलाओं को आरक्षण प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में यह समझ से परे है कि महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने के प्रयास क्यों किए जा रहे हैं। कभी आरक्षण के भीतर आरक्षण को मुद्दा बनाया जाता है, तो कभी सीटों की संख्या को आधार बनाया जाता है। पहले सभी ने मिलकर इसे पारित करने का काम किया, लेकिन अब जब इसे लागू करने का समय आया है, तो विपक्ष इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व भाई श्री सम्राट चौधरी जी से मुलाकात कर उन्हें NDA विधायक दल के नेता चुने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
@samrat4bjp
राज्यों की विधानसभाओं से लेकर देश की संसद तक दशकों की प्रतीक्षा के अंत का समय 16, 17, 18 अप्रैल है।
2023 में नई संसद में हमने नारीशक्ति वंदन अधिनियम के रूप प्रथम कदम उठाया था।
वह समय से लागू हो सके, महिलाओं की भागीदारी हमारे लोकतंत्र को मजबूती दे, इसके लिए 16 अप्रैल से संसद के बजट सत्र की विशेष बैठक का आयोजन होने जा रहा है और उससे पहले आज नारीशक्ति वंदन का ये कार्यक्रम, इसके जरिए हमें देश की कोटि-कोटि माताओं बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है।
- पीएम @narendramodi
#NariShaktiVandan
बिहार सरकार में माननीय मंत्री श्री संजय सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्राप्त करें। आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे।
अहिंसा परमो धर्मः
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी की जयंती के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
महावीर स्वामी जी का जीवन अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य व अपरिग्रह का प्रकाशपुंज है।
#MahavirJayanti