🗳️ विशेष पुनरीक्षण अभियान(SSR)-2026 |
दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र 236-चित्रकूट में विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। साथ ही, पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से घर-घर सर्वेक्षण भी किया गया।
सशक्त लोकतंत्र की पहचान—प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण।
#विशेषपुनरीक्षण2026 #मतदातापंजीकरण #नयेमतदाता #SVEEP #Chitrakoot #VoterAwareness #ElectionCommissionOfIndia
🗳️ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR)-2026: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन का अवसर
आज, 24 अक्टूबर 2026 को जनपद #चित्रकूट के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एवं संबंधित उपजिलाधिकारियों ने विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
अभियान के अंतर्गत फॉर्म-6 से नाम सम्मिलित कराने, फॉर्म-7 से नाम विलोपन तथा फॉर्म-8 से प्रविष्टियों में संशोधन की कार्यवाही की जा रही है। पात्र नागरिकों, विशेषकर 18–19 वर्ष के युवाओं एवं महिलाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जाँचने तथा आवश्यकतानुसार आवेदन करने की अपील की जाती है।
#Chitrakoot #SSR2026 #VoterRegistration #SVEEP @ceoup@ECISVEEP
🗳️ विधान परिषद स्नातक निर्वाचन-2026: जनपद #चित्रकूट में 45.54% मतदान
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद–झाँसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद चित्रकूट में कुल 13 मतदेय स्थलों पर मतदान संपन्न हुआ।
जनपद में कुल 11,622 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 8,488 पुरुष एवं 3,134 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के दौरान 4,243 पुरुष एवं 1,050 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस प्रकार जनपद में कुल 5,293 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 45.54% रहा। पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 49.99% तथा महिला मतदाताओं का 33.50% दर्ज किया गया।
#Chitrakoot #LegislativeCouncilElection #GraduateConstituency #Election2026 #VoterParticipation
🗳️ जनपद चित्रकूट में विधान परिषद स्नातक निर्वाचन-2026
इलाहाबाद–झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर मतदान व्यवस्थाओं एवं निर्वाचन प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मतदान सुचारु रूप से संचालित पाया गया।
जनपद में कुल 13 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जा रहा है। यहां कुल 11,622 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 8,488 पुरुष एवं 3,134 महिला मतदाता शामिल हैं।
जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है।
#Chitrakoot #MLCElection2026 #GraduateConstituencyElection #UttarPradesh #FreeAndFairElection #ElectionCommission
🗳️ **मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु 24 अक्टूबर को विशेष अभियान**
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद चित्रकूट में विधानसभा निर्वाचक नामावली में छूटे हुए मतदाताओं, प्रथम बार मतदान के लिए पात्र युवाओं (18–19 वर्ष) एवं महिला मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने हेतु 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को द्वितीय विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा।
⏰ समय: प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक।
इस दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने आवंटित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे।
🔹 फॉर्म-6: मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु।
🔹 फॉर्म-7: मतदाता सूची की प्रविष्टि पर आपत्ति हेतु।
🔹 फॉर्म-8: नाम, पता अथवा अन्य प्रविष्टियों में संशोधन एवं निवास स्थान परिवर्तन हेतु।
जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वे अपने निकटतम निर्धारित मतदेय स्थल पर पहुँचकर संबंधित BLO को आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराएँ और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूर्ण करें।
**लोकतंत्र की मजबूती में भागीदारी निभाएँ—अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जाँचें।**
#Chitrakoot #VoterRegistration #VoterList #ElectionCommission #SVEEP #लोकतंत्र #UPElections @ANINewsUP
🗳️ जनपद चित्रकूट | विधान परिषद निर्वाचन-2026 हेतु पोलिंग पार्टियां रवाना
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आज कलेक्ट्रेट, चित्रकूट से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जनपद में कुल 13 मतदेय स्थलों पर मतदान संपन्न कराया जाएगा।
जिला प्रशासन निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
#Chitrakoot #MLCElection2026 #ElectionCommission #FreeAndFairElection #UttarPradesh @ANINewsUP
📢 विधान परिषद निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत 23 अक्टूबर को विद्यालयों में अवकाश
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जनपद चित्रकूट के समस्त प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के माध्यमिक, परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अशासकीय हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को अवकाश रहेगा।
#Chitrakoot #UPVidhanParishadElection2026 #VoterAwareness #मतदान
विधान परिषद निर्वाचन (MLC) की तैयारियों की समीक्षा
दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधान परिषद निर्वाचन (MLC) के संबंध में समस्त प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।
#Chitrakoot #MLCElection #ElectionCommission #ElectionManagement #FreeAndFairElection #UttarPradesh @ceoup@ECISVEEP
**विधान परिषद निर्वाचन: सामान्य लेखन एवं मुद्रण संबंधी त्रुटियों के कारण पात्र निर्वाचक मतदान से वंचित नहीं होंगे**
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी की हस्तपुस्तिका के पृष्ठ संख्या 37 के बिंदु संख्या 35(4) के अनुसार, निर्वाचक नामावली में सामान्य लेखन अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटि होने पर, यदि पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी संतुष्ट है कि मतदान हेतु उपस्थित व्यक्ति वही निर्वाचक है, जिसका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज है, तो ऐसी त्रुटि की अनदेखी की जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं प्रासंगिक विधिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मतदाताओं से अपील: सभी पात्र निर्वाचक निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें।
#Chitrakoot #विधानपरिषदनिर्वाचन #मतदाता_जागरूकता #मताधिकार #ElectionCommission @ceoup@ECISVEEP
@reporters_co is requested to share examples of such arbitrary auto-generated forms (Form-7) where alphabets A, N, H and E are printed under the reason column as exposed by their investigation so that we can go deeper into the cause of such anomaly. As per written report received from all EROs of the UP State, no such example has been found by them. @TweetSumedha@nit_set
🗳️ **जनपद चित्रकूट | मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित, 26 अक्टूबर तक दें आपत्ति एवं सुझाव**
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद की दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 236-चित्रकूट एवं 237- मानिकपुर के मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन एवं 1,200 मतदाताओं वाले मतदान स्थलों के सम्भाजन के उपरांत मतदेय स्थलों की आलेख्य सूचियां दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की गई हैं।
दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 935 मतदेय स्थलों की जांच की गई है। प्रकाशित आलेख्य सूचियां संबंधित मतदान केंद्रों, रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालयों (तहसील), जिला निर्वाचन कार्यालय तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों के अवलोकनार्थ उपलब्ध कराई गई हैं। सूची जिला चित्रकूट की आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/Pl0MT3plkb पर भी देखी जा सकती है।
📌 **आपत्ति एवं सुझाव देने की अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर 2026**
समस्त संबंधित नागरिकों एवं हितधारकों से अपील है कि आलेख्य सूची के संबंध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव होने पर निर्धारित तिथि तक लिखित रूप में संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय (तहसील) अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
#Chitrakoot #ElectionCommission #VoterAwareness #ElectoralRoll #UttarPradesh #DistrictAdministration #Democracy @ceoup
🗳️ विशेष अभियान (SSR)–चित्रकूट | मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन का अवसर
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों, विशेषकर 18–19 वर्ष के युवाओं एवं महिलाओं, का पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
📅 अगला विशेष अभियान 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नए मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु फॉर्म-6, मतदाता सूची से नाम विलोपन हेतु फॉर्म-7 तथा नाम, पता एवं अन्य प्रविष्टियों में संशोधन हेतु फॉर्म-8 से संबंधित कार्यवाही की जाएगी।
📊 विशेष अभियान 17 अक्टूबर 2026 को प्राप्त आवेदनों का विवरण:
- फॉर्म-6: कुल 2,384
- फॉर्म-6 (18–19 वर्ष): कुल 685
- फॉर्म-7: कुल 362
- फॉर्म-8: कुल 245
समस्त पात्र नागरिकों से अपील है कि 24 अक्टूबर को अपने निकटतम मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम की पुष्टि करें तथा आवश्यकतानुसार पंजीकरण, विलोपन अथवा संशोधन की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।
#Chitrakoot #VoterRegistration #SVEEP #VoterAwareness #ElectionCommission #UttarPradesh @ECISVEEP@ceoup@ANINewsUP
🗳️ विशेष अभियान(SSR)–चित्रकूट | मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन का अवसर
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के उपरांत छूटे हुए पात्र मतदाताओं, विशेषकर 18–19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं, महिलाओं तथा अन्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार) एवं 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं । दिनांक 17 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित कैंप में पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु फॉर्म-6, नाम विलोपन हेतु फॉर्म-7 तथा प्रविष्टियों में संशोधन हेतु फॉर्म-8 से संबंधित कार्यवाही के लिए संपर्क कर सकते हैं।
📊 विशेष अभियान से संबंधित विवरण-
जनपद का कुल विवरण
• फॉर्म-6: पुरुष–972, महिला–1,412, कुल–2,384।
• फॉर्म-6 (18–19 वर्ष आयु वर्ग): पुरुष–296, महिला–389, कुल–685।
• फॉर्म-7: पुरुष–256, महिला–106, कुल–362।
• फॉर्म-8: पुरुष–150, महिला–95, कुल–245।
समस्त पात्र नागरिकों से अपील है कि वे विशेष अभियान के दौरान अपने निकटतम मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि करें तथा आवश्यकतानुसार पंजीकरण अथवा संशोधन की कार्यवाही पूर्ण कराएं। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदाता सूची में सहभागिता सुनिश्चित करना आवश्यक है।
#ElectionCommission #Chitrakoot #SIR2026 #VoterRegistration #VoterAwareness #SVEEP #UttarPradesh @ceoup@ECISVEEP@ANINewsUP
SIR अभियान के तहत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजापुर में बूथों का किया निरीक्षण
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के साथ तुलसी इंटर कॉलेज, राजापुर में बूथ संख्या 1, 2, 3 एवं 4 का स्थलीय निरीक्षण के दौरान संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया कि निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं, विशेषकर महिला मतदाताओं एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम शामिल कराने के लिए प्रभावी प्रयास किया जाएँ। तथा जेंडर रेशियो में सुधार हेतु ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने तथा बीएलओ को घर-घर संपर्क कर प्रतिदिन न्यूनतम 20 फॉर्म भरवाने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए।
मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों पर फॉर्म-6, 7 एवं 8 उपलब्ध कराए गए हैं। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र छात्र-छात्राओं का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने के निर्देश भी दिए।
17 एवं 24 अक्टूबर को विशेष अभियान दिवस के दौरान अधिकाधिक पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा निर्वाचक नामावली को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया गया।
अपील: कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। अपने बूथ पर संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराएँ।
#Chitrakoot #SIR2026 #VoterRegistration #ElectionCommission #VoterAwareness #SVEEP #UttarPradesh @ceoup #DistrictAdministration @ECISVEEP
**मतदेय स्थलों का सम्भाजन एवं फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर बैठक
दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थलों के सम्भाजन तथा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
1. मतदेय स्थलों का सम्भाजन (Rationalization of Polling Stations)
- 16–18 अक्टूबर 2026: मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, नए मतदेय स्थलों हेतु भवनों का चिह्नांकन एवं प्रस्ताव तैयार करना।
- 19 अक्टूबर 2026: मतदेय स्थलों की आलेख सूची का प्रकाशन एवं राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराना।
- 26 अक्टूबर 2026: सुझावों एवं शिकायतों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप देना।
- 27 अक्टूबर 2026: प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को प्रेषित करना।
बैठक में संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों को मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कर निर्धारित समय में प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से दूरी, वर्षा के दौरान आवागमन तथा जीर्ण-शीर्ण भवनों से संबंधित सुझाव एवं आपत्तियाँ 18 अक्टूबर 2026 तक संबंधित तहसील अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने की अपील की गई।
2. फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (Special Summary Revision)
- 02 नवंबर 2026 तक: मतदेय स्थलों का सम्भाजन/पुनर्व्यवस्थापन।
- 12 नवंबर 2026: एकीकृत आलेख निर्वाचक नामावली का प्रकाशन।
- 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026: दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि।
- 28 दिसंबर 2026 तक: दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण।
- 04 जनवरी 2027: अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन।
पात्र नागरिकों, विशेषकर प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं, का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने हेतु **17 एवं 24 अक्टूबर 2026** को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। सभी पात्र नागरिकों एवं राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।
#Chitrakoot #ElectionCommission @ECISVEEP #ElectoralRollRevision #VoterRegistration #SVEEP #UttarPradesh @ceoup
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु 17 एवं 24 अक्टूबर को विशेष अभियान दिवस
विशेष अभियान में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन तथा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित न होने वाले पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाकर पंजीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करेगें। राजनीतिक दलों से भी अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) के माध्यम से अभियान में सहयोग की अपील है।
विशेष अभियान दिवस
- 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार)
- 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार)
- समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक
- स्थान: विधानसभा क्षेत्र 236-चित्रकूट एवं 237-मानिकपुर के सभी मतदान केंद्र।
इन दिवसों पर बीएलओ मतदाता सूची एवं दावे-आपत्तियों से संबंधित फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के साथ उपस्थित रहेंगे।
अपील: सभी पात्र नागरिक निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचें तथा आवश्यकतानुसार पंजीकरण या संशोधन हेतु आवेदन करें।
#Chitrakoot #VoterAwareness #VoterRegistration #ElectionCommission #मतदाता_जागरूकता #SVEEP #UttarPradesh
**मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु 17 एवं 24 अक्टूबर को विशेष अभियान दिवस**
दिनांक 14.10.2026 को निर्वाचन नामावलियों के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक नामावली में पात्र मतदाताओं का नाम सम्मिलित कराने तथा युवा एवं महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बीएलओ घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करें तथा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित न होने वाले पात्र नागरिकों से **फॉर्म-6** भरवाकर पंजीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करें। राजनीतिक दलों से भी अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) के माध्यम से अभियान में सहयोग की अपील की गई।
**विशेष अभियान दिवस**
- 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार)
- 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार)
- समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक
- स्थान: विधानसभा क्षेत्र 236-चित्रकूट एवं 237-मानिकपुर के सभी मतदान केंद्र।
इन दिवसों पर बीएलओ मतदाता सूची एवं दावे-आपत्तियों से संबंधित फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के साथ उपस्थित रहेंगे।
अपील: सभी पात्र नागरिक निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचें तथा आवश्यकतानुसार पंजीकरण या संशोधन हेतु आवेदन करें।
#Chitrakoot #VoterAwareness #VoterRegistration #ElectionCommission #मतदाता_जागरूकता #SVEEP #UttarPradesh
स्नातक निर्वाचन-2026: मतदान के दिन पहचान पत्र साथ लेकर अवश्य जाएं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद–झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान में मतदाता को अपनी पहचान प्रमाणित करना अनिवार्य होगा।
मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) जारी होने पर उसे मतदान के समय प्रस्तुत करना होगा। यदि मतदाता EPIC प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, तो निम्नलिखित वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत कर सकते हैं:
1. आधार कार्ड
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. पैन कार्ड
4. भारतीय पासपोर्ट
5. केंद्र/राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम, स्थानीय निकाय अथवा निजी औद्योगिक संस्थान द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र
6. सांसदों, विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र
7. संबंधित शैक्षिक संस्थान द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र
8. विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री/डिप्लोमा का मूल प्रमाण-पत्र
9. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण-पत्र
10. विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (UDID)
**मतदाता अपील:** मतदान केंद्र पर जाते समय निर्धारित पहचान पत्र अवश्य साथ रखें, ताकि आपकी पहचान का सत्यापन सुगमता से हो सके और मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।
#GraduateConstituencyElection #MLCElection2026 #PrayagrajJhansi #Chitrakoot #ElectionCommissionOfIndia #VoterAwareness
As per instructions of ECI, the DEO of Chitrakoot district has started a proactive campaign to ensure that no eligible elector is left from the electoral rolls. Special camps are being held in 905 no of booths in the district to ensure this. If any person has any complaint, please feel free to inform any of the 905 no of BLOS, 10 No of AEROS, 02 no of EROS.
We are committed to ensure that no eligible voter is excluded from the voter list.
#Chitrakoot #ElectionCommissionOfIndia #ECI #VoterAwareness #ElectoralRoll #EveryVoteMatters #NoVoterLeftBehind #SVEEP #DEOChitrakoot #Democracy