वर्तमान में प्रदेश में सबसे बड़ी मांग तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर की है जिसको लेकर शहीद स्मारक पर पिछले दो दिन से शिक्षक साथी धरने पर है, अभी तक सरकार और शिक्षकों के बीच बात नहीं बन पाई है।
👇👇👇👇👇👇👇👇
#3rd_ग्रेड_ट्रांसफर_बहाल_करो#3rd_ग्रेड_ट्रांसफर#CMORAJASTHAN
जयपुर में चल रहा तृतीय श्रेणी (थर्ड ग्रेड) शिक्षकों का महाआंदोलन अब आर-पार की लड़ाई में बदल चुका है। शिक्षकों के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और शिक्षा मंत्री के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही, जिसके बाद शिक्षकों का आक्रोश और बढ़ गया है।
आखिर वार्ता में हुआ क्या?
तथ्यों के साथ जवाब: जब मंत्री जी ने कहा कि थर्ड ग्रेड के ट्रांसफर नहीं होते, तो शिक्षकों ने 2018 में हुए 22,000 ट्रांसफर की लिस्ट उनके सामने रख दी।
वरिष्ठता का त्याग: मंत्री जी ने वरिष्ठता (Seniority) खत्म होने का डर दिखाया, तो शिक्षकों ने 5,000 साथियों के शपथ पत्र सौंप दिए, जिसमें वे अपनी वरिष्ठता छोड़ने को तैयार हैं।
निराशाजनक अंत: सारी दलीलें और सबूत देखने के बाद भी मंत्री जी ने साफ कह दिया— "आपके स्थानांतरण नहीं होते, आप जाओ।"
अब क्या होगा?
सरकार के इस रवैये के बाद 'तृतीय श्रेणी संघर्ष समिति' ने ऐलान कर दिया है कि यह धरना खत्म नहीं होगा, बल्कि और लंबा चलेगा। कल से इस महाआंदोलन में न सिर्फ और अधिक शिक्षक जुड़ेंगे, बल्कि शिक्षकों के माता-पिता (अभिभावक) भी अपने बच्चों के हक़ के लिए धरना स्थल पर उतरेंगे।
#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_तबादले #ThirdGradeTeachers #TeachersTransfer #3rd_ग्रेड_ट्रांसफर #3rdgradetransfer
#ट्रांसफर विशेष
सभी सवर्गों के हुए आदेश
परंतु लाइब्रेरियन ||| और लैब असिस्टेंट ||| के साथ भी अध्यापकों (ग्रैड |||) के समान सौतेला व्यवहार।
मंत्रीजी ने खुद बोला था कि इनका होगा लेकिन अब तक कोई सूची जारी नहीं हुई।(जबकि 2021 में हुए थे) सूची क्यों रोकी जा रही है? @rajeduofficial
सर्दियों की छुट्टियां SIR में गई, आगामी गर्मी की छुट्टियां जनगणना में जाएगी।
अब समय आ गया है कि शिक्षक खुद आगे आ कर इन छुट्टियों को समाप्त कर EL की मांग करें। पहले भी समर क्लास के नाम पर जाती थीं।
गर्मी तथा सर्दी की छुट्टी में गैर शैक्षणिक कार्य करवाए जाए, ट्रेनिंग, सर्वे जैसे कार्य इन्हीं छुट्टियों में कराए जाए।
शिक्षकों के सर से महीने भर की छुट्टी का कलंक हटेगा, साथ ही साथ शिक्षा की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।
अगर आवाज नहीं उठी तो ऐसे ही नए नए कार्य आते रहेंगे। EL दीजिए और हमसे खूब काम लीजिए।
हम बड़े बड़े मुद्दों में लगे है और पीछे से छुट्टियों पर हमला हो रहा है।
शिक्षक कभी देश और प्रदेश की किसी जिम्मेदारी से नहीं भगा है न भागेगा
शिक्षकों की छुट्टियों की समीक्षा हो,बदलाव हो, वार्षिक छुट्टियों से भी जिस दिन स्कूल खुलते है उन छुट्टियों को हटाया जाए।
🙏