लोकतंत्र में भी व्यावसायिक शिक्षक सम्मान के लिए सड़क पर हैं! कब मिलेगी जॉइनिंग ?
सरकार जल्द से जल्द 2903 व्यावसायिक शिक्षको को जॉइनिंग दे
व्यावसायिक शिक्षा मे ठेका प्रथा बंद करे वह स्थाई नियुक्ति दे
#व्यावसायिक_शिक्षकों_की_जॉइनिंग_करो#ठेका_प्रथा_बंद_हो #VocationalTeachersDeserveJustice
राजकीय विद्यालयों में कई साल से विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने वाले व्यावसायिक प्रशिक्षक आज भी स्थायी नीति के इंतजार में हैं। हरियाणा, असम, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, दिल्ली जैसे राज्य पहले ही अपने प्रशिक्षकों के लिए स्थायी नीति लागू कर चुके हैं, राजस्थान अब भी बार-बार टेंडर की अनिश्चितता में उलझा है।
साथ ही उन्हीं VTP कंपनियों को नए कार्यादेश देने की तैयारी हो रही है जिन पर प्रशिक्षकों का 6 से 13 महीने तक वेतन बकाया है। यह व्यावसायिक शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशिक्षकों के भविष्य दोनों के साथ खिलवाड़ है।
भाजपा सरकार को समझना चाहिए कि "कौशल भारत, कुशल भारत" के नारे तभी सार्थक होंगे जब प्रशिक्षकों को सेवा सुरक्षा और समय पर वेतन मिले। 80 से अधिक जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार की चुप्पी सवालों के घेरे में है। जयपुर में कई दिन से चल रहे इनके अनशन के बावजूद सरकार ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई है जो निंदनीय है।
जोर जबरदस्ती से कब तक शोषण करते रहेंगे ।।
न हमे नोकरी मांगने का अधिकार है
न हमे सेलेरी मांगने का अधिकार है
न हमे एक जगह बैठने का अधिकार है
बस हमारा शोषण करना ही राजस्थान सरकार का अधिकार है ???
@RajCMO@RajGovOfficial@BhajanlalBjp@madandilawar
वोकेशनल शिक्षा - इसको लेकर शुरू से राजस्थान बेरोजगार यूनियन ने लड़ाई लड़ी है चाहे BID शुरू करवाना हो फिर फर्जीवाडे के ख़िलाफ़ लड़ना ही BID की विसंगतियों को दूर करवाना हो समय पर राजधानी में आए सभी VT की हर संभव मदद करनी हो और आपके प्रकरण को सक्षम स्तर पर पहुचाने के साथ हाईलाइट करना हो ।।
आज आप सब की पीड़ा का जिम्मेदार सिर्फ शिक्षा मंत्री जी है जिन्होंने इस योजना को बिल्कुल ही फेल कर दिया ।।
आप की हरियाणा मॉडल की माँग जायज़ है और ठेका प्रथा सिस्टम बंद हो और सभी आंदोलन कर रहें VT की माँग जल्द से जल्द पूरी हो ।।
हमारा आपकी माँग को पूर्ण समर्थन पहले भी था आज भी है और आगे भी रहेगा ।।
@RajCMO@BhajanlalBjp
राजस्थान में कौशल विकास कार्यक्रम बंद!
जयपुर- भूख हड़ताल पर बैठे वोकेशनल टीचर
राजस्थान में प्लेसमेंट एजेंसियों की मनमानी
BJP शासित राजस्थान में स्किल इंडिया का ये हाल
राजस्थान में स्किल देने वाले ही हुए बेरोजगार!
#Rajasthan#SkillIndiaMission | @swetasinghAT
व्यावसायिक शिक्षा में लगे शिक्षकों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आज तीन दिन से जारी भूख हड़ताल का समर्थन देने के लिए @RESMA_7 प्रदेशाध्यक्ष @JATbera1 जी धरना स्थल पर पहुँचे
धन्यवाद सर
एक ही मांग- स्थाई जॉब पॉलिसी लागू करो
#हरियाणा_मॉडल_लागू_करो
माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी एवं माननीय शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar जी से विनम्र निवेदन है।
शिक्षा संकुल, जयपुर में व्यावसायिक शिक्षक अपनी न्यायोचित मांगों,,,,स्थायी जॉब पॉलिसी, ठेका प्रथा समाप्त करन�� तथा अन्य लंबित मांगों के समाधान को लेकर दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
भारी बारिश के बावजूद शिक्षक शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। यह केवल शिक्षकों का नहीं, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और हजारों परिवारों के भविष्य का भी प्रश्न है।
आपसे सादर अनुरोध है कि व्यावसायिक शिक्षकों के प्रतिनिधियों से शीघ्र सकारात्मक वार्ता कर उनकी समस्याओं का स्थायी एवं सम्मानजनक समाधान सुनिश्चित करें, ताकि शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों दोनों का हित सुरक्षित रह सके।
संवाद से समाधान निकलता है। आशा है सरकार संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी। 🙏
#VocationalTeachers #Rajasthan #Education #शिक्षक_हित #संवाद_से_समाधान