कल शाम मटोरिया वाली ढाणी,जिला हनुमानगढ़ में पंचायती राज चुनावों को लेकर आयोजित जन सभा में भाग लिया व ग्रामीणों से RLP के उम्मीदवारों के पक्ष में बोतल के चुनाव चिन्ह पर मतदान की अपील की |
#RLP@RLPINDIAorg
राजस्थान के समस्त मतदाताओं से मेरी अपील है कि कल पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ चरण में अपने मताधिकार का अधिकाधिक उपयोग करें और लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी निभाएं।
यह चुनाव केवल जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों को चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि गांवों के विकास, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आमजन के अधिकारों की आवाज को मजबूत करने का अवसर है।
मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि गांवों के विकास, जनहित और व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवारों को बोतल के चुनाव चिन्ह पर मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाएं।
आपका एक-एक वोट राजस्थान में किसान, मजदूर, युवा और आमजन की बुलंद आवाज को मजबूत करेगा।
कल मतदान अवश्य करें, बोतल के निशान पर बटन दबाएं और आरएलपी को मजबूत बनाएं।
#पंचायती_राज_चुनाव_2026
@RLPINDIAorg
महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर शिक्षाविद् एवं देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
शिक्षा, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और स्वतंत्रता आंदोलन में उनका अतुलनीय योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
#MaulanaAbulKalamAzad #राष्ट्रीय_शिक्षा_दिवस #MPNagaur #RLP
पंचायती राज चुनावो के चौथे चरण को लेकर आरएलपी सुप्रीमों व नागौर सांसद श्रीहनुमान बेनीवाल जी का जन- सम्पर्क जारी, लाडनूं क्षेत्र के निम्बी जोधा ग्राम में हुआ भव्य स्वागत |
#RLP#पंचायती_राज_चुनाव_2026
पंचायती राज चुनावों को लेकर बालोतरा एवं जालोर जिले में आयोजित जनसभाओं के दौरान क्षेत्रवासियों का अपार स्नेह, समर्थन और आत्मीयता प्राप्त हुई। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने जिस उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया, वह अविस्मरणीय है।
इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पंचायती राज संस्थाओं में जनहित, ग्रामीण विकास और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में बोतल के चुनाव चिन्ह पर मतदान की अपील की |
पंचायत समिति पायला कला राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी RLP 🔰 से वार्ड नंबर 2 पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार पेपो देवी w/o चोलाराम मईया नामांकन रैली
क्षेत्र वासियों से निवेदन अपिल है RLP 🔰 के चुनाव चिन्ह बोतल के निशान पर आपका अपना अमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजय बनाएं 🙏
#RLP
नागौर आवास पर मुंडवा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रुण के नव - निर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि श्री श्याम गोलिया, ग्राम पंचायत ईनाणा के नव - निर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि श्री रामलाल, बू - नरावता ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच श्री लाखाराम मेघवाल ने शिष्टाचार मुलाकात की, मैंने सभी नव - निर्वाचित सरपंचों का साफा पहनाकर स्वागत किया |
कल दिनांक 03 नवंबर को पंचायती राज चुनावों के तीसरे चरण में भरतपुर जिले के जिला परिषद वार्ड संख्या 2, 4, 5, 9, 10, 15 एवं 16 तथा डीग जिले के जिला परिषद वार्ड संख्या 4 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
वहीं, चौथे चरण में भरतपुर जिले के जिला परिषद वार्ड संख्या 22, 25, 26 एवं 29 से भी आरएलपी के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
मैं इन सभी वार्डों के मतदाताओं से अपील करता हूं कि अपने क्षेत्र के विकास, आमजन के सम्मान और व्यवस्था में बदलाव के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवारों को बोतल के चुनाव चिन्ह पर मतदान कर विजयी बनाएं।
भरतपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री का गृह जिला है, लेकिन इसके बावजूद यहां बदहाल कानून व्यवस्था, विकास की अनदेखी और आमजन की समस्याएं सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
अब वक्त आ गया है कि भरतपुर की जनता अपने वोट की ताकत से सत्ता के अहंकार को जवाब दे और यह साबित करे कि लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं है।
#Bharatpur #RLP #पंचायती_राज_चुनाव_2026
@RLPINDIAorg
कल दिनांक 03 नवम्बर 2026 को पंचायती राज चुनावों के तीसरे चरण का मतदान होना है,पिछले कई दिनों से मैं लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनता के बीच रहा हूं। आप सभी का जो अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन मिला, वह मेरे लिए अविस्मरणीय है। हालांकि, समय की सीमाओं और लगातार व्यस्त चुनावी कार्यक्रमों के चलते प्रत्येक जिले और प्रत्येक क्षेत्र में व्यक्तिगत रूप से पहुंच पाना संभव नहीं हो पाया। इसका मुझे अफसोस है, लेकिन आप सभी को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि भले ही मैं हर जगह व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंच पाया, लेकिन पार्टी का प्रत्येक प्रत्याशी और प्रत्येक कार्यकर्ता मेरे संघर्ष और संकल्प का हिस्सा है |
कल जिन वार्डों में चुनाव है वहां के मतदाताओं से मेरी अपील है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत देकर बोतल के चुनाव चिन्ह पर मतदान करें और पार्टी के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं।
#पंचायती_राज_चुनाव_2026
@RLPINDIAorg
जनता जनार्दन से विशेष अपील
आपकी अपनी बेटी #ManishaRada
*जिला परिषद सदस्य वार्ड नं. 17 से उम्मीदवार
मैं विश्वास दिलाती हूँ कि आपके मान-सम्मान और सुख-दुःख में हमेशा आपके साथ खड़ी रहूँगी।
चुनाव चिन्ह ""बोतल"" पर बटन दबाओ, #मनीषा_राडा को विजय बनाओ!
#RLP✅🔰✌️
RLP सुप्रीमो मा. हनुमान बेनीवाल जी के आदेशानुसार पंचायत राज चुनाव (चौथा चरण) के प्रत्याशी चयन व समन्वय हेतु आज दोपहर 1:00 बजे मैं स्वयं और प्रभाती लाल शेरावत जी (Retd. Add. SP) पार्टी कार्यालय सीकर पहुँच रहे हैं।
संचालन समिति सदस्य समय पर उपस्थित रहें।
इतनी भीड़ में हनुमान जी की गाड़ी पर चढ़कर झंडा लहराना कोई मामूली बात नहीं है।
पार्टी को ऐसे ही जोशीले कार्यकर्ताओं की जरूरत है।
लेकिन HB साथ वालों ने बच्चे का कॉलर पकड़कर नीचे गिराने की कोशिश की, तो हनुमान जी ने उन्हें डांटते हुए कहा— छोड़ो बच्चे को!
फिर तो भाई,🕺🕺😃😃