सियाल्या(सियार)वाला पट्टा"भंवरी केस में खुलासा"5दिनोंमें करने का "एसपी,कलेक्टर"द्वारालिखित आश्वासन निष्फल
22 दिन बाद कार्रवाई नहीं होने पर दिनांक18/8/2026को फलोदी कलेक्टर का शांतिपूर्वक और अत्याधिक संख्याबल के साथ घेराव कर भंवरीऔरघायल बच्चियों को न्याय दिलाने की मांग की जायेगी 🙏
विगत दिनों फलोदी के जिला चिकित्सालय में एक महिला संजू सोनी का नसबंदी कैंप में नसबंदी का ऑपरेशन हुआ, ऑपरेशन के पश्चात महिला की तबियत बिगड़ने के बाद उसे बीकानेर रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान संजू की मृत्यु हो गई,मृतका के परिजनों के अनुसार नसबंदी के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों द्वारा की गई लापरवाही संजू की मृत्यु का कारण बना और अब मृतका के परिजन न्याय की मांग को लेकर बीकानेर में आंदोलित है | सरकार को त्वरित प्रभाव से इस मामले में आंदोलित पक्ष के साथ उनकी मांगो का निस्तारण करें और प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए तथा जांच में किसी का भी दोष सामने आता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए |
@RajCMO@PoliceRajasthan
बिपिन चंद्र पाल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
स्वाधीनता आंदोलन के प्रखर राष्ट्रवादी नेताओं में शामिल बिपिन चंद्र पाल जी ने अपने विचारों, लेखनी और संघर्ष से देश में स्वतंत्रता चेतना को मजबूत करने का कार्य किया। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और देशहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
देश के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
मथानिया की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठने के बावजूद हालात अब भी जस के तस बने हुए हैं।
कचरे के ढेर, जाम नालियां, सड़कों पर बहता गंदा पानी और बंद सार्वजनिक शौचालय यह दिखाने के लिए काफी हैं कि नगर पालिका व्यवस्था ज़मीन पर किस स्तर पर काम कर रही है।
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि शिकायतें लगातार हो रही हैं, खबरें लगातार प्रकाशित हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार तंत्र अब भी केवल आश्वासन और औपचारिकताओं तक सीमित दिखाई देता है।
“स्वच्छता अभियान” के दावों और ज़मीनी सच्चाई के बीच का अंतर अब जनता खुली आंखों से देख रही है। यह गंदगी न सिर्फ हमारे क्षेत्र की सूरत बिगाड़ रही है, बल्कि आम जनमानस के स्वास्थ्य और सम्मान के साथ खिलवाड़ भी कर रही है।
प्रशासन को इस दिखावे की राजनीति को तुरंत बंद कर धरातल पर तत्काल स्थायी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
#SwachhBharat #Rajasthan #Mathania #Osian
प्रदेश की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कर्मियों का जिला कैडर बनाने की रखी मांग, कर्मियों का नियमितिकरण प्रक्रिया शुरू करने एवं सेवा नियम 2022 में संशोधित कार्मिक विभाग द्वारा किया जाएं,
इन माँगो को लेकर सरकार की वादा खिलाफी के चलते सोमवार को सहकार भवन का घेराव @hanumanbeniwal
Su-30 विमान दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
भारतीय वायुसेना के इन वीर अधिकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि। इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
कल प्रधानमंत्री श्री @narendramodi अजमेर (राजस्थान) आ रहे है,मैं श्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः स्मरण दिलाना चाहता हूं कि 2023 के विधानसभा चुनाव से पूर्व आपने पेपर लीक से जुड़े मामलों में माफियाओं को पाताल से निकालकर उन्हें सजा दिलाने का जो वादा किया था, उस वादे का आज तक क्या हुआ? भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात आपने की मगर आप और आपकी सरकार अपने वादे पर आज तक पूर्ण रूप से खरा नहीं उतर पाई ।
राजस्थान में बार-बार सामने आए पेपर लीक मामलों ने लाखों मेहनती अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। युवाओं का विश्वास इस व्यवस्था से उठ गया,ऐसे में युवाओं ने आपके दल की सरकार पर भरोसा करके BJP को सत्ता में बैठाया क्योंकि राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने को लेकर बड़े आश्वासन आपने दिए मगर किसी भी वादे को निभाया नहीं गया |
कल जहां सभा करेंगे, उस सभा स्थल से थोड़ी दूरी पर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का मुख्यालय है, मैं सरकार के दोगलेपन का एक बड़ा उदाहरण आपको देना चाहता हूं कि S.I. भर्ती में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार प्रमाणित हुआ, कई लोग गिरफ्तार हुए मगर उस भर्ती को यथावत रखने के लिए आपकी राजस्थान सरकार रात - दिन एक करके बैठी है ऐसे में BJP की जो दोगली नीति जनता के सामने उजागर हुई ,एक दूसरा उदाहरण देना चाहूंगा कि आपने कई बार सार्वजनिक सभाओं में कहा कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा मगर राजस्थान के तीन विधायकों का विधायक कोष की स्वीकृति के एवज में रिश्वत लेने से जुड़ा प्रकरण जनता के सामने सार्वजनिक हुआ,इससे पहले एक विधायक को ACB ने रिश्वत से जुड़े मामले में ही पकड़ा,इस पूरे मामले में एक विधायक आपकी पार्टी का भी था मगर इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्टिंग में रिश्वत लेते सामने आए बीजेपी के उस विधायक के पक्ष में सीना तानकर खड़े हो गए
इसलिए राजस्थान का युवा और राजस्थान की जनता आपसे पुनः पूछ रही है कि -
1.राजस्थान में हुए पेपर लीक के मामलों में मगरमच्छों पर सख्त और समयबद्ध कार्रवाई कब सुनिश्चित होगी ?
2. राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन पर स्पष्ट रोडमैप कब दिया जाएगा ?
3.ऐसे भ्रष्ट विधायकों पर कब कार्यवाही होगी जिनका भ्रष्ट आचरण जनता के सामने उजागर हो गया है ?
4. राजस्थान पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती -2021 (S.I. भर्ती 2021) को लेकर केंद्र सरकार का क्या स्टैंड है ?
युवाओं का भविष्य केवल वादों से नहीं, बल्कि ठोस फैसलों से सुरक्षित होगा |
@PMOIndia
#मोदी_पर्ची_वापिस_लो
सोनिया गांधी जी का जीवन सिर्फ़ किसी एक राजनीतिक अध्याय का नाम नहीं है, बल्कि दृढ़ता, त्याग और संकल्प की मिसाल है।
एक महिला, जिन्होंने भारत की संस्कृति को अपनाया, अपने जीवनसाथी को खोया, असाधारण व्यक्तिगत पीड़ा झेली, फिर भी सार्वजनिक जीवन से पीछे नहीं हटीं।
उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी और लालकृष्ण आडवाणी जी जैसे दिग्गजों के सामने चुनावी लड़ाई लड़ी और जीती। प्रधानमंत्री बनने का अवसर ठुकराया। गंभीर बीमारियों से लड़ीं। राजनीतिक हमले, अपमान, झूठे आरोप सब सहते हुए भी कभी सहानुभूति की राजनीति नहीं की।
आज भी वे विचार की लड़ाई में डटी हुई हैं।
गांधी परिवार की आलोचना करना आसान है लेकिन उस विरासत, उस राजनीतिक प्रतिबद्धता और उस निरंतर संघर्ष की बराबरी करना इतना आसान नहीं।
AI Summit में हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस द्वारा @IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी और कई अन्य साथियों को हिरासत में लेना बेहद निंदनीय है।
यह कार्रवाई सत्ता का खुला दुरुपयोग और असहमति की आवाज़ को दबाने की कोशिश है।
लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध अपराध नहीं, बल्कि एक मौलिक अधिकार है। हमारी मांग है कि IYC अध्यक्ष और सभी साथियों की तुरंत रिहाई हो तथा लगाए गए सभी आरोप बिना शर्त वापस लिए जाएँ।
बीकानेर के रणजीतपुरा में सैन समाज की नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की खबर अत्यंत हृदयविदारक एवं पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली है।
परीक्षा देने गई 8वीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर बर्बरता की गई, घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है।
भाजपा की भजनलाल सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है, हालात इतने खराब है कि बच्चियां स्कूल जाने से डरने लगी हैं।
सरकार नींद से जागो और दरिंदों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाओ।@PoliceRajasthan
जब एक पक्ष इतना दे और बदले में इतना कम पाए, तो सवाल उठना स्वाभाविक है।
👉किसानों की क़ीमत पर समझौता क्यों?
👉ऊर्जा सुरक्षा पर दबाव क्यों स्वीकार किया गया?
👉हर साल 100 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त आयात, बिना बराबरी के वादे के क्यों?
👉और भारत को “डेटा कॉलोनी” बनाने का जोखिम क्यों लिया गया?
आख़िर ऐसी कौन-सी पकड़ है, जिसने प्रधानमंत्री को झुकने पर मजबूर किया?
#RahulGandhi
लोकसभा में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी और कांग्रेस के 25 सांसदों को जान से मारने की धमकी दी जाना बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है। यह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर सीधी चोट है।
राहुल गांधी जी एक संवैधानिक पद पर बैठे नेता हैं और करोड़ों लोगों की आवाज़ उठाते हैं। ऐसे में खुलेआम हत्या की धमकियाँ मिलना और दोषियों का बेखौफ घूमना बेहद खतरनाक संकेत है। जब सत्ता पक्ष के नेता विपक्ष को “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा” जैसे शब्दों से निशाना बनाते हैं, तो यह माहौल तैयार होता है जिसमें पहले बदनाम करो, फिर घेरो, और अंत में हिंसा को हवा दो।
सरकार तुरंत बताए कि धमकी देने वाले पर क्या कार्रवाई हुई है और उसे अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?