पलट देंगे वो ताकतें, जिनसे ये सता घूमी हैं
बेनीवाल के साथ खड़ी, ये_राजस्थान की भूमि हैं.!
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी चौहटन
@RLPINDIAorg @hanumanbeniwal
राजस्थान में भजनलाल सरकार द्वारा मंदिरों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों को हटाने की जो कार्रवाई शुरू की गई है, उस कार्रवाई ने एक बार फिर वसुंधरा राजे के शासन काल के उस कालखंड का स्मरण करा दिया जब विकास कार्यों के नाम पर धार्मिक आस्थाओं से जुड़े कई प्रमुख स्थलों को जनता की सहमति और पर्याप्त संवाद के बिना हटाया गया था। प्रश्न केवल किसी एक मंदिर या मस्जिद का नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक अधिकारों का है।
जयपुर में मस्जिद को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई के विरोध में कुछ मुस्लिम विधायकों ने अपनी बात रखी, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि वर्षों तक मुस्लिम समुदाय के समर्थन से राजनीति करने वाले प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इस मुद्दे पर मौन साधे हुए हैं। उनकी यह चुप्पी अनेक सवाल खड़े करती है। क्या सत्ता और विपक्ष के कुछ प्रमुख नेताओं के बीच धार्मिक आस्थाओं से जुड़े मामलों में कोई मौन सहमति बन चुकी है ? जनता इस सवाल का जवाब चाहती है।
विकास किसी भी लोकतांत्रिक सरकार का दायित्व है और हम विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं। लेकिन विकास का अर्थ यह नहीं हो सकता कि लोगों की भावनाओं, धार्मिक विश्वासों और ऐतिहासिक विरासत को नज़रअंदाज़ कर दिया जाए। यदि सड़क, परियोजना या सौंदर्यीकरण के नाम पर मंदिरों और मस्जिदों को हटाया जाता है, तो उससे पहले संबंधित समुदायों से संवाद, सहमति और विश्वास निर्माण की प्रक्रिया आवश्यक है।
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री को यह स्मरण दिलाना चाहता हूं कि लोकतंत्र बुलडोज़र की ताकत से नहीं, बल्कि जनता के विश्वास से चलता है।
सबसे गंभीर प्रश्न यह है कि ऐसी कार्रवाइयों के दौरान बार-बार इंटरनेट सेवाएं बंद करने की नौबत क्यों आती है ? इंटरनेट बंद होने का सबसे बड़ा नुकसान आम नागरिकों को उठाना पड़ता है। डिजिटल भुगतान ठप हो जाते हैं, छोटे दुकानदारों से लेकर सब्जी विक्रेताओं तक का व्यापार प्रभावित होता है, उबर, ओला, स्विगी, ज़ोमैटो और अन्य ऑनलाइन सेवाओं से जुड़े हजारों युवाओं की रोज़ी-रोटी रुक जाती है। यात्रियों को टिकट, बैंकिंग और अन्य आवश्यक सेवाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
यदि किसी प्रशासनिक कार्रवाई के लिए बार-बार इंटरनेट बंद करना पड़े, तो यह इस बात का संकेत है कि सरकार संबंधित पक्षों का विश्वास जीतने और सामाजिक सहमति बनाने में विफल रही है। संवाद की कमी और जनभागीदारी की उपेक्षा ही तनाव की सबसे बड़ी वजह बनती है।
राजस्थान पहले ही देश के उन राज्यों में गिना जाता रहा है जहाँ जम्मू कश्मीर के बाद सबसे अधिक बार इंटरनेट सेवाएं बंद की गई है,यह स्थिति किसी भी डिजिटल अर्थव्यवस्था और आधुनिक शासन व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। सरकार को चाहिए कि वह विकास और विरासत, प्रशासन और आस्था, कानून और जनविश्वास,इन सभी के मध्य संतुलन स्थापित करे। क्योंकि लोकतंत्र में जनता की भावनाओं को दरकिनार करके किया गया विकास अंततः विवाद का कारण बनता है, जबकि संवाद और सहमति से किया गया विकास स्थायी और सर्वस्वीकार्य होता है |
@BhajanlalBjp@PMOIndia@RajCMO
जयपुर के खोह नागोरियन में स्थित पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद खबर है, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत मजदूरों की आत्मा को शांति प्रदान करें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें |
राज्य सरकार इस हादसे की जांच करवाते हुए फैक्ट्री मालिक की जिम्मेदारी तय करें व प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करें |
@RajCMO@RajGovOfficial
आदिवासी समाज में राजनैतिक व सामाजिक चेतना लाने वाले तथा आदिवासी अस्मिता व संस्कृति के रक्षक,महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन !
#बिरसा_मुंडा_अमर_रहे#BirsaMunda
कोटा के बाद अब बीकानेर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की किडनी खराब होने की खबर ने एक बार फिर राजस्थान के सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की पोल खोल दी है। मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp व स्वास्थ्य मंत्री श्री @GajendraKhimsar से पूछना चाहता हूं कि आखिर कब तक हर बड़ी घटना के बाद सिर्फ जांच के आदेश देकर जिम्मेदारी से बचते रहेंगे ? जब मरीज ICU में पहुंच जाएं, तब मशीनें लगाने की घोषणा होती है। सवाल यह है कि ऐसी नौबत आती ही क्यों है? क्या सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जान की कीमत सिर्फ एक प्रेस नोट और जांच समिति तक सीमित रह गई है?
सरकार विज्ञापनों में स्वास्थ्य मॉडल की तस्वीर दिखाती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत में मरीज और उनके परिजन डर के साए में इलाज कराने को मजबूर हैं।
हर बार "कारणों की जांच होगी" कहा जाता है, लेकिन राजस्थान की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जानना चाहती है कि लापरवाही की कीमत कौन चुकाएगा ?
आखिर कब तक माताओं और बहनों की जिंदगी सिस्टम की नाकामी की भेंट चढ़ती रहेगी ?
अगर अस्पतालों में इलाज के बाद मरीजों की हालत और बिगड़ने लगे, तो यह सिर्फ एक मेडिकल घटना नहीं, बल्कि शासन और व्यवस्था की विफलता है।
मुख्यमंत्री जी। जनता पूछ रही है,स्वास्थ्य व्यवस्था कब सुधरेगी और जिम्मेदारी कौन लेगा ?
#बदहाल_राजस्थान
@RajCMO
राजस्थान में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है मगर सरकार खेल प्रतिभाओं को लेकर गंभीर नहीं है, हमारा राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp और खेल मंत्री श्री @Ra_THORe से प्रश्न है कि राजस्थान के खिलाड़ी दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं आखिर क्यों ?
क्या राजस्थान में अब खिलाड़ियों को कोच की जगह सिर्फ विज्ञापन और घोषणाओं से प्रशिक्षण दिया जाएगा ? भाजपा सरकार शायद महाभारत का नया संस्करण लिख रही है, जहाँ अर्जुन तो चाहिए, लेकिन द्रोणाचार्य नहीं। खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है, पर उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए कोच देने की इच्छा नहीं।
मुख्यमंत्री जी,राजस्थान के युवाओं के सपनों के साथ यह खिलवाड़ कब तक चलेगा ?
@RajCMO
नागौर जिला मुख्यालय पर स्थित जिला चिकित्सालय में फायर फाइटिंग सिस्टम पूरी तरह नाकारा पड़ा है,स्मोक डिटेक्शन सिस्टम और पाइप गायब है, वाल्व तोड़े हुए है और फायर हाइड्रेंट बेकार है मगर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार नींद में है ,यह हालात साबित करते है कि जयपुर स्थित SMS अस्पताल के ICU में आग लगने के कारण हुई जनहानि के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट करवाने के दिए गए निर्देश सिर्फ और सिर्फ दिखावा थे | राज्य सरकार तत्काल जिला अस्पताल में स्मोक डिटेक्शन, स्प्रिंकलर, हाइड्रेंट और सभी उपकरण चालू करवाए और दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्यवाही करें |
@RajCMO
लूणकरणसर (बीकानेर) में एसीबी द्वारा एक बस से भारी मात्रा में नकदी बरामद कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किए जाने का मामला गंभीर जांच का विषय है। यह आवश्यक है कि संबंधित जांच एजेंसियां शीघ्रता से यह पता लगाएं कि यह राशि कहां से लाई गई थी, इसका वास्तविक स्रोत क्या था और इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। मीडिया रिपोर्टों में इस मामले के कथित रूप से नकली खाद-बीज के कारोबार से जुड़े होने की आशंका भी व्यक्त की गई है। यदि जांच में ऐसे किसी संबंध के संकेत मिलते हैं, तो पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाना चाहिए। किसानों के हितों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होना अत्यंत आवश्यक है।
जनता को उम्मीद है कि जांच बिना किसी दबाव या पक्षपात के पूरी की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को तत्काल जांच एजेंसी से रिपोर्ट तलब करके इस मामले के संदर्भ में उन्हें प्रेस के सामने वक्तव्य देना चाहिए |
@RajCMO
जयपुर जिले की आमेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुरा निवासी राकेश कुमार जाट जो कल शाम से लापता थे, आज उनका शव कंवरपुरा पंचायत के नदी क्षेत्र में मिलने की जानकारी संज्ञान में आई है,स्थानीय लोगो व दिवंगत के परिजनों ने राकेश की हत्या हो जाने की आशंका व्यक्त की है | मैंने मामले को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर इस घटना की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच करते हुए शीघ्रता से खुलासा करने को कहा है |
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है |
@PoliceRajasthan
पहले ही आसमान छूती महंगाई से जूझ रही जनता को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक और झटका दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग, किसानों, मजदूरों और गरीब परिवारों की रसोई पर पड़ रहा है | जनता को राहत देने के बजाय रोजमर्रा की जरूरतों को महंगा किया जा रहा है। महंगाई पर नियंत्रण और आम परिवारों को राहत देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए मगर सरकार की प्राथमिकताओं में आम आदमी का कोई स्थान नहीं रहा |
BJP की सरकार और देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi से देश की जनता पूछ रही है कि आखिर महंगाई से राहत कब मिलेगी ?
जनहित को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों के साथ पेट्रोल - डीजल की कीमतों में तत्काल राहत दी जानी चाहिए।
@PMOIndia@PetroleumMin
#महंगाई_की_मार #GasCylinder #LPGPriceHike
आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस है, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने इस दिवस की बधाई देकर इतिश्री कर ली लेकिन उन्हें अपनी जिम्मेदारी को केवल बधाई तक सीमित ना रखते हुए राजस्थान की जनता को यह बताना चाहिए कि वर्ष 2022 से जनवरी 2026 तक लिए गए 69,287 खाद्य नमूनों में से 15,644 नमूने अमानक पाए गए, लेकिन इतनी बड़ी मिलावटखोरी के बावजूद सिर्फ 3 लाइसेंस ही क्यों निलंबित किए गए ? वर्तमान सरकार और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के समय से जुड़े यह आंकड़े प्रदेश की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत को लेकर सरकार के दावों की पोल खोल रही है और जनता के मन में सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि जब लाखों लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है तो कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित क्यों है? क्या जुर्माना भरकर मिलावटखोरों को फिर से जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की खुली छूट दे दी जाती है ? सरकार को यह समझना चाहिए कि मिलावट केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि जनता के जीवन और स्वास्थ्य के खिलाफ बड़ा अपराध है। जब लाखों परिवारों की थाली में जहर परोसा जा रहा था, तब जिम्मेदार विभाग क्या कर रहे थे ? अगर हजारों मामलों में मिलावट साबित हुई तो फिर कार्रवाई केवल जुर्माना वसूलने तक ही क्यों सीमित रही ? क्या राजस्थान में मिलावटखोरों के लिए कानून का मतलब सिर्फ "जुर्माना भरो और मिलावटखोरी जारी रखो" रह गया है?
राजस्थान की जनता यह जानना चाहती है कि 22.6% नमूने फेल होने के बावजूद आखिर सरकार किस बात की सफलता का ढोल पीट रही है ?
मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि सभी दोषी प्रतिष्ठानों के नाम सार्वजनिक करते हुए गंभीर मामलों में लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किए जाएं तथा मिलावटखोरों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए और मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान हर महीने चलाया जाए |
@RajCMO@rpbreakingnews@RLPINDIAorg
अंडर-18 हॉकी एशिया कप में हमारे देश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन किया है | पुरुष टीम ने तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा, वहीं महिला टीम ने कांस्य पदक अपने नाम कर हमारे देश के तिरंगे की शान बढ़ाई है।
दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों, कोच स्टाफ और टीमों के सहयोगी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं |
देश को आप पर गर्व है |
झुंझुनूं जिले की खेतड़ी तहसील के ग्राम -मेहाडा जाटूवास निवासी व भारतीय सेना में कार्यरत हवलदार महेंद्र सिंह जी का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो जाना अत्यंत दुःखद है, ईश्वर शहीद महेंद्र सिंह जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें ,मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है |
RLP परिवार के सदस्य श्योजीराम चौधरी व कैलाश चौधरी ने सरकार द्वारा दर्ज झूठे मुकदमे में जेल से रिहाई होने के बाद कल शाम जयपुर आवास पर मुलाकात की ,सरकार लाठी व झूठे मुकदमों से हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के मनोबल को कमजोर नहीं कर सकती |
कोटपुतली - बहरोड़ जिले की कोटपुतली तहसील के ग्राम - मोहनपुरा (जोधपुरा) के ग्रामीणों ने कल जयपुर आवास पर मुलाकात कर जोधपुरा संघर्ष समिति द्वारा कोटपुतली में अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के विरुद्ध 1275 दिनों से अधिक समय से चल रहे धरने के संबंध में अवगत करवाया ,ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य,पर्यावरण,कृषि भूमि तथा जल स्रोतों को बचाने के लिए वो लगातार लोकतांत्रिक रूप से संघर्ष कर रहे है तथा एनजीटी ने ग्रामीणों की परिवेदना को सुनकर आवश्यक निर्देश भी दिए मगर राज्य सरकार व जिला प्रशासन एनजीटी के दिशा निर्देशों को मान नहीं रहे है |
ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने मेरा साफा बंधवाकर अभिनंदन भी किया , मैं जल्द ही इस आंदोलन के मुद्दों को लेकर सक्षम स्तर पर वार्ता करूंगा |
कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित चंद्रेसल मठ के महंत श्री देवानंद जी महाराज की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह घटना केवल एक संत की हत्या नहीं, बल्कि राजस्थान की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का भयावह चेहरा है।
भाजपा सरकार के राज में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब साधु-संत भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में हत्या, लूट, महिलाओं पर अत्याचार और संगठित अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम नजर आ रही है | मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को कहना चाहता हूं कि साधु संतो के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आई आपकी भारतीय जनता पार्टी के शासन में जब मठों और मंदिरों के महंत तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है,इस पर आपको गंभीरता से विचार करना चाहिए ,@PoliceRajasthan के DGP इस प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेकर महंत जी के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करवाए |
दिवंगत महंत जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
@RajCMO
आज बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने पुनः जयपुर आवास पर मुलाकात की,अभ्यर्थियों ने इस भर्ती में सामान्य ,ओबीसी , ईडब्लूएस और एमबीसी वर्गों में ऋणात्मक पदों की स्थिति के समाधान हेतु पद वृद्धि करने व परीक्षा तिथि का पुनर्निधारण करने की मांग की, मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को कहना चाहता हूं कि इन अभ्यर्थियों की मांगो का सकारात्मक हल निकाले ,इस भर्ती को लेकर मैने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश यादव से भी दूरभाष पर वार्ता की |
@RajCMO