आज जोधपुर सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। जनसरोकारों से जुड़े प्रत्येक विषय पर संवेदनशीलता के साथ विचार विमर्श कर त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए मान-सम्मान के लिए हार्दिक आभार।
इस अवसर पर जोधपुर विधायक श्री अतुल भंसाली जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र पालीवाल जी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#Jodhpur #Rajasthan