श्री शिवराज लववंशी, हरनावदा शाहजी मंडल भाजपा आईटी सेल संयोजक को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।
हमारी वर्तमान शिक्षा प्रणाली आज एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से गुजर रही है। किसी भी राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए उसकी शैक्षिक नींव का मजबूत होना नितांत आवश्यक है, क्योंकि एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र की वास्तविक बुनियाद मजबूत शिक्षा व्यवस्था पर ही टिकी होती है। यदि नींव ही कमजोर होगी तो राष्ट्र निर्माण की इमारत कभी स्थायी और सुदृढ़ नहीं बन सकती।
एक युवा दिन-रात मेहनत करता है, सपनों को सच करने के लिए संघर्ष करता है…
लेकिन जब उसी मेहनत को व्यवस्था के भीतर बैठे कुछ लोग सौदेबाज़ी बना दें, तो यह केवल एक व्यक्ति के सपनों का नहीं, पूरे सिस्टम के भरोसे का टूटना होता है।
"हाल ही में चल रही खबर......
OMR शीट में अंक बढ़ाने वाली संगठित गैंग का पर्दाफाश हुआ है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के तकनीकी प्रमुख सहित कुल 5 लोगों को एसओजी ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होंने तीन भर्ती परीक्षाओं में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को अवैध रूप से सरकारी नौकरी दिलवाई। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के पास से करीब लाखों रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।"
सबसे बड़ा सवाल यही है......
क्या यह पहली बार हुआ है? और क्या यह आख़िरी बार होगा?
ऐसी घटनाएं न सिर्फ प्रदेश के मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं, बल्कि पूरे चयन तंत्र की विश्वसनीयता पर गहरा आघात हैं।
मेरा प्रदेश सरकार से निवेदन है कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या कार्मिक इस तरह का अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। साथ ही, पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों के डेटा का पुनः परीक्षण (री-चेक) किया जाए, ताकि सच्चे हकदारों के साथ न्याय हो और व्यवस्था पर युवाओं का भरोसा फिर से मजबूत किया जा सके।
@RajCMO
आग लगी है हर कोने में,
हर सागर में तूफ़ान उठा ... कोई कोना बचा ही नहीं अब ....…
सोचकर डर लगता है कि कितने फर्जी लोग अब तक आराम से नौकरी पा चुके होंगे,और चैन की ज़िंदगी जी रहे होंगे।वहीं एक ईमानदार आज भी
अपनी मेहनत को ही दोष दे रहा होगा,
भगवान को दोष दे रहा होगा,किस्मत को कोस रहा होगा।लेकिन सच्चाई यह है कि
ये लोग हत्यारे हैं —ईमानदारी के,मेहनत के,
और सपनों के।और फिर भी…शायद कुछ नहीं होगा,या क्या ही होगा?यही सवाल सबसे ज़्यादा जलाता है।.....
डॉ धीर सिंह धाभाई
#OMRघोटाला
#rammb
#SOG
सर जी मैंने इस ई मेल पते पर 10 जनवरी को एक मेल भेजा था जिसका अभी तक कोई भी रिप्लाई नहीं आया है
क्या आपकी helpdesk team ऐसे काम कर रही है कृपया जबाव दे @alokrajRSSB
प्रिय मित्रों, यदि कोई भी ऑप्शन या डिटेल्स फॉर्म भरने के टाइम उपलब्ध नहीं हो रही हों तो आप अपना सुझाव, जो भी डिटेल्स आप एड करवाना चाहें any option or detail is missing, इस Email ID पर भेजें:
[email protected]
#Jhalawar#मनोहरथाना अखिल भारतीय लोधा लोधी समाज द्वारा मूर्ति अनावरण और सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन
विधायक गोविंद रानीपुरिया के नेतृत्व में मनोहरथाना कस्बे में हो रहा भव्य आयोजन, यूपी के पूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा का किया जा रहा अनावरण, सांसद दुष्यंत सिंह, मंत्री (म.प्र.) प्रहलाद पटेल, साक्षी महाराज, राजू भैया, मुकेश लोधी सहित लोधा समाज के जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद, 111 जोड़े भी बंधेंगे परिणय सूत्र में
@maheshparihar77 #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
मेरे विधानसभा क्षेत्र छबड़ा क्षेत्र में बेमौसम बारिश, अतिवृष्टि व तेज आंधी से रबी की फसलों में हुए नुकसान की गिरदावरी करवाकर शीघ्र मुआवजा राशि दिए जाने को लेकर जिला कलेक्टर बारां को पत्र लिख कर मांग की है।
आज छीपाबड़ौद में हमारे प्रदेश की यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे जी का आगामन हुआ। उनके स्वागत में अपार जनसमूह के रूप में पधारे सभी जनता एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
@VasundharaBJP@BJP4Rajasthan