जो लोग और मीडिया वाले शिक्षकों के प्रति नफरत रखते हैं और भ्रामक चीजें फैलाते हैं उनको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का यह भाषण जरूर सुनना चाहिए 🙌🙏
@myogiadityanath
IPL आयोजन
फ्लड लाइट और बड़े जनरेटर से सैकड़ों लीटर डीजल फूंकता है।
मैच के पहले कई दिन और बाद में भी कई घंटे जलती है लाइटें।
मैच देखने के लिए हजारों लोग, हजारों वाहन लेकर आते है।
डीजल-पेट्रोल
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के साथ-साथ कृषि की प्रगति और किसानों की समृद्धि के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता।
इसे कहते हैं 'आपदा में अवसर' ढूंढना! हवाई यात्रा कि जरा सी हालत बिगङी और पूंजीवाद ने टिकट महंगे कर दिए 7000 का टिकट 70000 में बेच रहे है !
हवा (Flight) का सौदा इतना महंगा है, सोचो अगर अनाज का रिमोट इनके हाथ में आ गया तो क्या होगा?
आज पचपदरा गाँव में डांगरी रात में शामिल होना था, इसलिए जयपुर से जोधपुर जाने के लिए रोडवेज की बस पकड़ी। संयोग से मैं ड्राइवर के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठा था। बर–जैतारण के बीच अचानक ड्राइवर के फोन की घंटी बजी। उन्होंने फोन उठाया, उधर से कुछ सुना और बस इतना कहा “क्या…?”
अगले ही पल बस की रफ़्तार धीमी हो गई।
मैंने झुककर देखा तो ड्राइवर साहब की आँखों से आँसू बह रहे थे, होंठ काँप रहे थे। घबराकर पूछा
“अंकल, क्या हुआ?”
धीमे स्वर में उन्होंने टूटी हुई आवाज़ में कहा -
“मेरे बड़े भाई… हार्ट अटैक से… चले गए…”
क्षणभर के लिए मैं स्तब्ध रह गया। एक तरफ़ परिवार का अचानक उजड़ जाना… और दूसरी तरफ़ कई यात्रियों की जिंदगियों की ज़िम्मेदारी संभालते हुए स्टेयरिंग पर बैठे ये इंसान।
मैंने कंडक्टर को जगाया, हाल बताया और ड्राइवर साहब से कहा “गाड़ी रोक दीजिए, दस मिनट संभल लीजिए…”
पर उन्होंने आँसू पोंछते हुए सिर्फ इतना कहा—
“नहीं बेटा… सबको सुरक्षित जोधपुर छोड़ दूँ। फिर अंतिम बस से जयपुर लौटूँगा… सुबह दौसा पहुँचना है।”
रास्ते भर उनकी आँखों से आँसू चुपचाप टपकते रहे,
पर हाथ स्टेयरिंग पर डटकर, जिम्मेदारी निभाते रहे।
इतना बड़ा दुख… और इतनी भारी ड्यूटी…
और वे दोनों मोर्चे एक साथ लड़ते रहे बिना किसी शिकायत, बिना किसी हल्ले, बिना बाकी यात्रियों को बताए।
जोधपुर पहुँचने तक किसी को एहसास तक नहीं हुआ कि एक व्यक्ति भीतर से कितना टूटकर भी हम सबको सुरक्षित मंज़िल तक पहुँचा रहा था।
भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें, परिवार को शक्ति दें।
और इस कर्तव्यनिष्ठा, धैर्य और मानवीय साहस को मेरा शत-शत नमन।
बस नंबर — RJ 14 PD 6758
राजस्थान रोडवेज के इस चालक के लिए सिर्फ सम्मान ही सम्मान है।
मंत्री जी, यदि संभव हो तो ऐसे कर्मयोगी का अवश्य सम्मान किया जाए।
@DrPremBairwa
#Rajasthan
यह वही शॉट है जिसे ‘डबल जलेबी’ कहा जा रहा है।इसी अनोखी तकनीक के ज़रिए भारत के अंगद बीर सिंह एक ही रात में इंटरनेट सेंसेशन बन गए।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी इस अनूठी कला की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। Experts भी मान रहे हैं कि ऐसे शॉट बहुत कम देखने को मिलते हैं, जिसकी वजह से अंगद बीर सिंह अचानक सुर्खियों में आ गए हैं।
बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने पत्नी का प्रसव राजकीय जिला चिकित्सालय में करवाकर एक अच्छा संदेश दिया है। वरना आजकल सरपंच भी निजी पांच सितारा अस्पताल में प्रसव या अन्य इलाज करवाते हैं।
राजकुमार रोत की पत्नी ने सरकारी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। जिस दिन सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और अफसरों के बच्चे सरकारी अस्पताल में पैदा होने लगेंगे और सरकारी स्कूलों में पढ़ने लगेंगे उस दिन सरकारी स्कूलों और सरकारी अस्पतालों की स्थिति भी सुधर जाएगी।
राजकुमार रोत डबल बधाई के पात्र हैं।
@roat_mla